राजस्व विवादों के प्रकरणों में दोषी पक्षकारों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की करें, राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
Updated : January 14, 2026 02:04 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- राजस्व संबंधी मामलों, विवादों में यदि कोई पक्षकार राजस्व न्यायालयों के आदेशों की अवहेलना करता है, तो संबंधित के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर्स, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने आरसीएसएम में दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा, कि कोई भी प्रकरण समय-सीमा से बाह्य न जाए यह सभी राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें. बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए, कि वे अपने अधिनस्थ राजस्व न्यायालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और प्रतिमाह न्यूनतम नकारात्मक एवं सकारात्मक 10-10 राजस्व प्रकरणों का अवलोकन करें। एसडीएम नीमच को न्यायालय नीमच ग्रामीण एवं जीरन के राजस्व प्रकरणो के निराकरण का प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 3 से 6 माह के लंबित राजस्व प्रकरणों को एक सप्ताह में निराकृत करने के निर्देश भी सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होने राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशो का अमल सुनिश्चित करवाने के लिए सभी पटवारियों को पाबंद करने के निर्देश भी दिए। बैठक में राजस्व मदों में वसूली, नक्क्षा तरमीम की प्रगति, नक्क्षा विहिन ग्रामों के नक्क्षों के निर्माण की प्रगति, आरओआर की प्रगति राजस्व महाअभियान में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा, कि सभी राजस्व अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में ए ग्रेड हांसिल करने का हर संभव प्रयास करें। सभी राजस्व अधिकारी 85 प्रतिशत से अधिक सीएम हेल्पलाईन का निराकरण सुनिश्चित करें।
और खबरे
प्राइवेट स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी तक बढ़ी...
January 14, 2026 02:34 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, 2 करोड़ 17 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री जप्त...
January 14, 2026 02:26 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 14, 2026 02:19 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 14, 2026 02:13 AM
राजस्व विवादों के प्रकरणों में दोषी पक्षकारों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की करें, राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
January 14, 2026 02:04 AM
11000 वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से वानर की मौत...
January 13, 2026 07:18 PM
रामपुरा पुलिस को 254 क्विंटल गेहूं की धोखाधड़ी में 4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता...
January 13, 2026 04:40 PM
सैलाना में मकर संक्रांति पर चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई, किराना दुकान से जब्त सामग्री...
January 13, 2026 04:03 PM
निपुण सेमिनार एवं क्लस्टर कार्यशाला का भव्य शुभारंभ डेमोंस्ट्रेटिव सेमिनार, पुस्तक मेला व शैक्षिक नवाचार बने मुख्य आकर्षण...
January 13, 2026 01:36 PM
मकर संक्रांति पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश....
January 13, 2026 01:03 PM
स्कूली बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित कर मनाया जन्मदिवस...
January 13, 2026 12:09 PM
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित...
January 13, 2026 12:00 PM
श्रीमती दल्लु बाई गौड़ नहीं रही, शवयात्रा कल बुधवार को...
January 13, 2026 11:45 AM
गौ माता की सेवा से 33 कोटि देवता प्रसन्न होते हैं - महंत राजेंद्रदास महाराज...
January 13, 2026 11:03 AM
मादक पदार्थ तस्कर जमनालाल पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष का निरोध, हाईकोर्ट जबलपुर से मिली मंजूरी....
January 13, 2026 10:59 AM
नई आबादी पुलिस द्वारा सिथेटिक ड्रग एमडी, एमडीएमए पर लगातार कार्यवाही, नशा परिवहन करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार....
January 13, 2026 10:26 AM
ग्राम पंचायत बराड़ा में की गई पेयजल पाईप लाईन की तत्काल मरम्मत, ग्राम पंचायत स्तर पर की गई जल सुनवाई...
January 13, 2026 09:56 AM
जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण की सार्थक पहल, ग्राम पंचायत, जनपद एवं तहसील व जिला स्तर पर मंगलवार को की गई जनसुनवाई....
January 13, 2026 09:55 AM
ए.डी.एम. श्री कलेश ने किया कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, 52 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश...
January 13, 2026 09:54 AM