FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

29 जनवरी तक जिले में चलेगा कांग्रेस मनरेगा बचाओ आंदोलन, गांवों में होगी चौपाल, ग्राम पंचायत, वार्ड कमेटी गठन और SIR को लेकर BLA-2 की अहम बैठकें भी होंगी, जिले में ज़मीनी स्तर पर उतरेंगे कांग्रेस पदाधिकारी - तरुण बाहेती...

  Updated : January 14, 2026 02:37 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निगरानी में नीमच जिले के समस्त ब्लॉकों में मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत ग्राम चौपाल, प्रदर्शन, संगठनात्मक विस्तार और चुनावी तैयारियों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि 29 जनवरी तक चलने वाले मनरेगा बचाव आंदोलन के तहत सभी कार्यक्रम संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में बदलाव, बजट में कटौती और मजदूर विरोधी नीतियों के कारण ग्रामीण रोजगार पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसके विरोध में कांग्रेस गांवों में मनरेगा बचाओ चौपाल आयोजित कर जनता को जागरूक करेगी। श्री बाहेती बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का विधिवत गठन किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रत्येक ब्लॉक में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी BLA-2 की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।


प्रदेश नेतृत्व की सीधी मॉनिटरिंग, आकस्मिक दौरे संभव - जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि इन कार्यक्रमों की सीधी मॉनिटरिंग प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की जा रही है, तथा वरिष्ठ नेता किसी भी समय जिले के कार्यक्रमों में आकस्मिक रूप से शामिल हो सकते हैं। इसलिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन के कार्यक्रमों की फोटो एवं संक्षिप्त रिपोर्ट प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला कार्यालय को भेजना अनिवार्य रहेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बाहेती ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार, लोकतंत्र और संगठन की मजबूती की लड़ाई है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। बाहेती ने बताया की इस अभियान से कांग्रेस पदाधिकारी
ज़मीनी स्तर पर पहुँच संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे ।
अभियान को लेकर जिले में ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त-
श्री बाहेती ने बताया कि कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिसके तहतनीमच शहर-1 विनोद दक, नीमच शहर-2 सुरेश धनगर, नीमच ग्रामीण-1 राकेश जावरिया, नीमच ग्रामीण-2 हिदायतुल्लाह खान, जीरन मनोहर गुर्जर, जावद आर. सागर कछावा, रतनगढ़ : मनीष जैन, सिंगोली : गोविंदसिंह सांडा, मनासा राजू गरासिया, रामपुरा महेंद्र उपाध्याय व कुकड़ेश्वर ब्लॉक प्रभारी विजयराजसिंह चन्द्रावत को नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रभारी को कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज भी जनजाति क्षेत्र में सदियों से चले आ रहे पारंपरिक खेल जीवित है - आंजना...

January 14, 2026 03:55 PM

भागवत कथा सुनने से जीवन जीने की शक्ति मिलती है - भागवताचार्य हरिओम बेनेट

January 14, 2026 02:56 PM

संस्था जन साहस द्वारा बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व...

January 14, 2026 02:53 PM

सैलाना में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद के युद्धस्तरीय प्रयास जारी....

January 14, 2026 02:50 PM

11 सूत्रीय मांगों को लेकर कल रतलाम में प्रदर्शन करेगा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जिलाधीश को सौंपेंगे ज्ञापन...

January 14, 2026 02:47 PM

नपा की कार्यवाही, नाले के पानी से खेत में सिंचाई करते पांच विद्युत मोटर जप्त...

January 14, 2026 02:42 PM

कैंपर से शहर में दूषित पेयजल वितरण पर नपा की कार्यवाही, सैंपल फेल होने पर सीएमओ ने दो प्लांट को किया सील...

January 14, 2026 02:41 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई, माधोपुरी बालाजी के पीछे बगीचा नंबर 21 पर अवैध निर्माण रुकवा कर निर्माण सामग्री जप्त की...

January 14, 2026 02:40 PM

खण्डेलवाल स्मृति निःशुल्क मस्तिष्क रोग परामर्श शिविर 17 को मेदांता हॉस्पिटल की वरिष्ठ न्यूरो विशेषज्ञ देंगी परामर्श व टॉक शो ...

January 14, 2026 02:38 PM

29 जनवरी तक जिले में चलेगा कांग्रेस मनरेगा बचाओ आंदोलन, गांवों में होगी चौपाल, ग्राम पंचायत, वार्ड कमेटी गठन और SIR को लेकर BLA-2 की अहम बैठकें भी होंगी, जिले में ज़मीनी स्तर पर उतरेंगे कांग्रेस पदाधिकारी - तरुण बाहेती...

January 14, 2026 02:37 PM

32 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा तथा एक ग्लैंजा कार जब्त....

January 14, 2026 02:34 PM

यूनेस्को ने गरीब व मजदूर परिवारों के साथ मनाई मकर संक्राति, यूनेस्को की प्राथमिकता पिछड़ें व मजदूर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करना - श्री माली...

January 14, 2026 02:32 PM

मुंबई–रतलाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त, मंदसौर के दो तस्कर गिरफ्तार....

January 14, 2026 06:11 AM

मकर संक्रांति पर बंबोरी में रक्तदान शिविर का आयोजन आज...

January 14, 2026 03:00 AM

प्राइवेट स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी तक बढ़ी...

January 14, 2026 02:34 AM

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, 2 करोड़ 17 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं अन्‍य सामग्री जप्‍त...

January 14, 2026 02:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 14, 2026 02:19 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 14, 2026 02:13 AM

राजस्‍व विवादों के प्रकरणों में दोषी पक्षकारों के विरूद्ध प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही की करें, राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

January 14, 2026 02:04 AM