FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

उज्‍जैन सम्‍भागायुक्‍त श्री आशीष सिंह एवं कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया जैविक खेतों एवं उत्‍पादों का निरीक्षण...

  Updated : January 17, 2026 09:36 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिले के ग्राम भाटखेडी के युवक विनोद पाटीदार   गोबर से कैचुआ खाद एवं अन्य उत्पाद बनाकर साढे तीन लाख रुपये सालाना कमा रहे है। उनके पास 10 पशु है उनसे गोबर कम प्राप्‍त होता है, तो क्षेत्र के अन्य पशुपालको से साढ़े आठ हजार रुपये प्रति ट्राली में गोबर खरीद कर, केंचुआ खाद एवं वर्मीवाश तैयार कर बेच रहे है। 40 क्वीटल खाद एवं मजदूरी पर पन्द्रह हजार का खर्च आता है और इससे 30 से 35 हजार की आय कर लेते हैं। विनोद के पास पहले छोटी यूनिट थी इस वर्ष इस यूनिट की क्षमता बढ़ाकर चार गुना कर दी है, गत वर्ष जैविक खाद के 1500 बेग बेचे थे। इस वर्ष 6 हजार बेग तैयार कर रहे हैं संम्‍भागायुक्‍त उज्‍जैन श्री आशीष सिंह एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार की शाम को भाटखेडी में विनोद पाटीदार के खेत पर तैयार किया जा रहा है जैविक उत्‍पादों और जैविक खेती का अवलोकन किया। कमिश्‍नर से चर्चा में विनोद ने बताया कि वह स्वयं जैविक खेती करते हैं, जिसमें उनके द्वारा तैयार किया गया जैविक खाद ढेचा, सन बीजा के माध्यम हरा खाद प्रयुक्त किया जा रहा है। उनका प्रमुख उत्पाद, जैविक खाद है। खाद के अतिरिक्त विनोद 100 रूपये लीटर में वर्मीवाश का विक्रय भी करते हैं। उनके द्वारा उत्पादित जैविक खाद स्थानीय स्‍तर पर ही बिक जाता है तथा वे माँग की पूर्ति नहीं कर पा रहे है। विनोद पंचगव्य तथा 21 जड़ी बुटियों से " गौकृपा अमृतम् " किसानों को मुफ्त में प्रदान कर रहे है, जो तरल खाद के रूप में प्रयुक्त होता है। इसके छि‍ड़काव से फसलों की वृद्धि‍, अधिक एवं फल बड़े आकार के, जमीकन्द वाली फसले पैदा होती है। विनोद जैविक खाद में ट्राइकोडर्मा, रायजोबीयम तथा एजेरोबेक्टर का प्रयोग करते है ताकि किसान मित्र सुक्ष्म जीवों के माध्याम से फसलों में रोग नियंत्रण किया जा सके और भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़े। कमिश्‍नर एवं कलेक्‍टर ने विनोद पाटीदार द्वारा तैयार जैविक उत्‍पादो और लगाई गई जैविक फसलों का भी अवलोकन किया और युवा किसान विनोद पाटीदार के अनुकरणीय प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग, अवैध मादक पदार्थ के निर्माण हेतु उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न केमिकल भारी मात्रा में जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार....

January 17, 2026 11:29 AM

डॉक्टर पारसमल जी बम्बोरिया का निधन, परिवार में शौक की लहर, अंतिम शवयात्रा कल प्रातः 9:30 बजे...

January 17, 2026 09:55 AM

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मनासा में मृतक सोनू के निवास पर जाकर परिजनों से भेंट एवं चर्चा की.....

January 17, 2026 09:37 AM

सीएम डा. मोहन यादव द्वारा जिले की 1.55 लाख बहनों के खाते में 22.81 करोड की राशि अंतरित...

January 17, 2026 09:37 AM

उज्‍जैन सम्‍भागायुक्‍त श्री आशीष सिंह एवं कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया जैविक खेतों एवं उत्‍पादों का निरीक्षण...

January 17, 2026 09:36 AM

कल चीताखेड़ा से राजस्थान के सुबी श्याम तक डीजे व ढोल ढमाकों के साथ निकलेगी पैदल संघ यात्रा....

January 17, 2026 09:09 AM

45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा सहित आई-20 कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

January 17, 2026 07:27 AM

रात्रि में दुकान की दीवार में सैंध लगाकर नगदी चुराने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद चुराई गई नगदी, गल्ला व नकबजनी में काम में लिये गये औजार बरामद...

January 17, 2026 07:02 AM

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास...

January 17, 2026 06:42 AM

06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...

January 17, 2026 06:41 AM

31 किलो 710 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त , दो अभियुक्त गिरफ्तार....

January 17, 2026 06:39 AM

नीमच हवाई पट्टी पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का आत्मीय स्वागत हुआ...

January 17, 2026 06:32 AM

जीरन खण्ड के घसुण्डी जागीर मंडल के बरकटी में कल रविवार को हिंदू सम्मेलन...

January 17, 2026 02:35 AM

विद्यार्थी के साथ मारपीट के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा....

January 17, 2026 02:32 AM

दिव्यांग तैराक श्री लोहिया ने न्यूज़ीलैंड रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव से दिल्ली में की भेंट, कुक स्ट्रेट तैराकी चुनौती के लिए टीम को शुभकामनाएँ...

January 17, 2026 02:30 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 17, 2026 02:16 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 17, 2026 02:11 AM

हिन्दू समाज की ऐतिहासिक एकजुटता, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर दड़ोली मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन, 10 गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब....

January 16, 2026 10:19 PM

चयन ट्रायल मे खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना दिखाया दम, खेलो एमपी यूथ गेम्स विकास खंड स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन हुआ....

January 16, 2026 05:23 PM