मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग, अवैध मादक पदार्थ के निर्माण हेतु उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न केमिकल भारी मात्रा में जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार....
Updated : January 17, 2026 11:29 AM
बबलु माली
अपराध
मनासा :- माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति अपनाते हुए कड़ी कार्यवाही करने के लिए समय-समय पर निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा सिंथेटिक ड्रग के निर्माण, भण्डारण, परिवहन पर सख्त कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा श्रीमती प्रीति सिंह कुशवाह के कुशल निर्देशन में 06 थाना की पुलिस बल एवं पुलिस लाइन से प्राप्त बल की कुल 10 टीमों का गठन कर ग्राम खेड़ी दायमा में सिंथेटिक ड्रग बनाने के लिए किए गए केमिकल संग्रहण गृह पर दबिश देकर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खेड़ी दायमा में अवैध मादक पदार्थ व सिंथेटिक ड्रग निर्माण सामग्री व केमिकल, नोट गिनने की मशीन, छोटे बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, कुल कीमती 40,00,000/- रु का माल एवं 150 किलोग्राम एमडी बनाने का अम्लीय द्रव्य जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 03 आरोपियों के विरुद्ध थाना मानासा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है. दिनांक 16.01.2025 को पुलिस थाना मनासा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में फरार आरोपियों की तलाश हेतु की जा रही सर्चिंग के दौरान ग्राम खेड़ी दायमा में मुखबिर सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके कब्जे से भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग व सिंथेटिक ड्रग निर्माण की सामग्री व केमिकल जप्त कर दो आरोपियों राहुल पिता नथूलाल दायमा बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मानासा एवं गोविंद पिता मनमाल दायमा बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मानासा को गिरफ्तार कर अन्य आरोपी प्रकाश पिता किशनलाल दायमा बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मानासा (फरार) कुल 03 आरोपियों के विरुद्ध थाना मानासा पर अपराध क्रमांक 31/26 धारा 8/15, 8/20, 8/22, 8/28 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी - राहुल पिता नथूलाल दायमा बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मानासा गोविंद पिता मनमाल दायमा बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मानासा प्रकाश पिता किशनलाल दायमा बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मानासा (फरार)
जप्त सामग्री - सिंथेटिक ड्रग - 585 ग्राम कीमत - 8,60,000/- रु नशीली गोलियां - 60 नग अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा - 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा - 450 ग्राम एमडी बनाने का रॉ मटेरियल - 30 किलो कीमत - 30,00,000/- रु नोट गिनने की मशीन छोटे व बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे 150 किलोग्राम एमडी बनाने का विशेष अम्लीय द्रव्य
सराहनीय कार्य - थाना मनासा के उप निरीक्षक श्याम कुमावत, सउनि दिलीप कल्याणिया, प्रधान आरक्षक अकीब मेव, प्रधान आरक्षक मनोहर बैरागी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक कुशलपाल जाट, आरक्षक विनोद माटी, आरक्षक पिंटू, आरक्षक अंकित जोगी, सशस्त्र आरक्षक रामना शेखावत का सराहनीय योगदान रहा।
और खबरे
21 किलो 810 ग्राम डोडाचूरा परिवहन करते हुए दो गिरफ्तार...
January 17, 2026 01:00 PM
इको कार के पीछे केबिन में गुप्त स्कीम बनाकर 44 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा तस्करी की करते एक तस्कर गिरफ्तार, अवैध डोडाचूरा परिवहन में इस्तेमाल वाहन को किया जब्त....
January 17, 2026 12:59 PM
डिस्ट्रिक चेयरमैन विभा सिंह की उपस्थिति में इनर व्हील की सेवा प्रकल्प.....
January 17, 2026 11:38 AM
मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग, अवैध मादक पदार्थ के निर्माण हेतु उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न केमिकल भारी मात्रा में जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार....
January 17, 2026 11:29 AM
डॉक्टर पारसमल जी बम्बोरिया का निधन, परिवार में शौक की लहर, अंतिम शवयात्रा कल प्रातः 9:30 बजे...
January 17, 2026 09:55 AM
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मनासा में मृतक सोनू के निवास पर जाकर परिजनों से भेंट एवं चर्चा की.....
January 17, 2026 09:37 AM
सीएम डा. मोहन यादव द्वारा जिले की 1.55 लाख बहनों के खाते में 22.81 करोड की राशि अंतरित...
January 17, 2026 09:37 AM
उज्जैन सम्भागायुक्त श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया जैविक खेतों एवं उत्पादों का निरीक्षण...
January 17, 2026 09:36 AM
कल चीताखेड़ा से राजस्थान के सुबी श्याम तक डीजे व ढोल ढमाकों के साथ निकलेगी पैदल संघ यात्रा....
January 17, 2026 09:09 AM
45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा सहित आई-20 कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
January 17, 2026 07:27 AM
रात्रि में दुकान की दीवार में सैंध लगाकर नगदी चुराने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद चुराई गई नगदी, गल्ला व नकबजनी में काम में लिये गये औजार बरामद...
January 17, 2026 07:02 AM
मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास...
January 17, 2026 06:42 AM
06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...
January 17, 2026 06:41 AM
31 किलो 710 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त , दो अभियुक्त गिरफ्तार....
January 17, 2026 06:39 AM
नीमच हवाई पट्टी पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का आत्मीय स्वागत हुआ...
January 17, 2026 06:32 AM
जीरन खण्ड के घसुण्डी जागीर मंडल के बरकटी में कल रविवार को हिंदू सम्मेलन...
January 17, 2026 02:35 AM
विद्यार्थी के साथ मारपीट के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा....
January 17, 2026 02:32 AM
दिव्यांग तैराक श्री लोहिया ने न्यूज़ीलैंड रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव से दिल्ली में की भेंट, कुक स्ट्रेट तैराकी चुनौती के लिए टीम को शुभकामनाएँ...
January 17, 2026 02:30 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 17, 2026 02:16 AM