टाटा पावर एवं अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से शा.क.उ. मा.वि. रतनगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सम्पन्न, डॉ.सीपी पचौरी मुख्य वैज्ञानिक व डॉ. श्यामसिंह सारंगदेवोत- कृषि विज्ञान केंद्र नीमच का मिला मार्गदर्शन....
Updated : January 20, 2026 11:27 AM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
सामाजिक
रतनगढ़ :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ में टाटा पावर एवं अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से एक प्रेरणा दायक एवं ज्ञान वर्धक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न हुआ।इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा करके सीखने की भावना को विकसित करना था।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा मानव शरीर मॉडल,रेडियो मीटर, कील संतुलन, दृष्टि स्थायित्व, पेरिस्कोप, रेटिना मॉडल, सौर ऊर्जा किट,पवन चक्की, डबल कोण मॉडल, युग्म दोलन, सौर कुकर, विद्युत सुरक्षा परियोजना सहित अनेक विज्ञान मॉडलों का रचनात्मक एवं प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।विद्यार्थियों ने प्रत्येक मॉडल के पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं उनके दैनिक जीवन में उपयोग मे सीखने की पद्धति से सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।विज्ञान प्रदर्शनी का संचालन अनिल राठौर अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा किया गया।एवं समुचित व्यवस्थाएँ अनवर हुसैन मंसूरी अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन ने संभालीं।
प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी.पी.पचोरी मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र नीमच, डॉ.श्याम सिंह सारंग देवोत वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र नीमच, विशेष अतिथि सीएसआर टाटा पावर से वरुण चतुर्वेदी, नगर परिषद रतनगढ़ अध्यक्ष श्रीमती सुगनबाई गुर्जर, पार्षद व सभापति श्रीमती पूजा देवी श्यामपुष्प पाराशर सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी खेमचंद्र मुसले की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र सिंह राय, विज्ञान शिक्षक नंदलाल बंधु, गणित शिक्षक राधेश्याम रेगर,रसायन विज्ञान अतिथी शिक्षक विमल पाटीदार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाए व विद्यार्थी उपस्थित रहे।इस दौरान प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली क्षेत्रीय जिज्ञासा वर्चुअल विज्ञान प्रदर्शनी सेमसंग एवं अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से इस वर्ष मध्यप्रदेश से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ के विद्यार्थियों नैना सोनी एवं भव्य सोनी को ₹4000 नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।साथ ही विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान नैना एवं भव्य,द्वितीय स्थान दीपक चारण, तृतीय स्थान दुर्गेश कुंवर एवं माही बैरागी को प्रदान किए गए।अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पेन वितरित किए गए।कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त्य इंटर नेशनल फाउंडेशन एवं टाटा पावर के सहयोग से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पुस्तकें तथा कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों को स्वयं करें डीआईवाई कार्य पत्रक वितरित किए गए।यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा,आत्म विश्वास, प्रस्तुतिकरण कौशल एवं नवाचार को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणा दायक पहल रही।
और खबरे
सैलाना में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, जनभागीदारी से ग्राम विकास पर जोर...
March 18, 2026 03:14 AM
निवाड़ी के डायल 112 हीरोज, सतर्कता, संवेदनशीलता और समझाइश से रेलवे पटरी पर बैठी महिला की बचाई जान....
March 18, 2026 02:57 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 18, 2026 02:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 18, 2026 02:54 AM
टैलेंट अकैडमी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, 12वीं विद्यार्थियों को दी भावुक विदाई..
March 18, 2026 01:04 AM
रतलाम में कलेक्टर मिशा सिंह का बड़ा एक्शन, डीईओ अनीता सागर पद से हटाई गईं, सैलाना में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं भी समाप्त...
March 17, 2026 04:15 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा 2.081 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार....
March 17, 2026 04:13 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा 1.044 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार...
March 17, 2026 04:10 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एमपी यूनिट द्वारा 3.300 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 17, 2026 04:09 PM
पूजा के बीच मधुमक्खियों का हमला, प्राचीन गुप्तकेदारेश्वर महादेव में मचा हड़कंप....
March 17, 2026 03:39 PM
ढोल-ढमाकों के साथ विभिन्न समाजजनों ने निकाली रंगारंग गेर...
March 17, 2026 03:33 PM
राजस्थान दिवस 2026 के तहत राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ का भव्य आयोजन..
March 17, 2026 03:13 PM
रतनगढ़ में गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, विहिप प्रखंड में संत यात्रा संपन्न...
March 17, 2026 02:38 PM
जैविक खेती से सुधरेगा मिट्टी का स्वास्थ्य व बढेगी आय डॉ. रोत...
March 17, 2026 02:26 PM
डीकैन में दिखी सामाजिक समरसता, जैन और माहेश्वरी समाज ने मिलकर निकाली भव्य संयुक्त गेर...
March 17, 2026 01:53 PM
बिहार दिवस पर भीलवाड़ा में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1000 से अधिक मरीजों को मिलेगा लाभ...
March 17, 2026 12:44 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 71,489 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में उतार-चढ़ाव...
March 17, 2026 12:37 PM
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता - मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय परामर्श बैठक में दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देने, राज्यों के समन्वय और विशेष बच्चों के पुनर्वास पर हुआ मंथन....
March 17, 2026 12:23 PM
सिंहस्थ 2028 में हर श्रद्धालु होगा हमारा अतिथि : सीएम डॉ. यादव, 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 11 नई सड़कों की सौगात...
March 17, 2026 12:22 PM