विहिप प्रांत बैठक संपन्न, विहिप केंद्रीय अध्यक्ष का प्रवास प्रस्तावित...
Updated : January 20, 2026 02:02 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- विश्व हिंदू परिषद की त्रिदिवसीय महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक का शुभारंभ देपालपुर इंदौर में हुआ जानकारी देते हुए नीमच विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदू समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार- मंथन हेतु त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का शुभारंभ देपालपुर इंदौर स्थित अवंतिका रिसोर्ट में हुआ। बैठक का उद्घाटन संत सुमनानंद जी महाराज के सान्निध्य में तथा विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे एवं भोपाल क्षेत्र के पालक अजय पारिख की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ । बेठक में सन्तो ओर अधिकारी परिचय विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने करवाया । बैठक में मालवा प्रांत के 29 जिलों से 200 से अधिक चयनित पदाधिकारी इस बैठक में सहभागिता की, बैठक में केवल अपेक्षित एवं आमंत्रित पदाधिकारी ही सम्मिलित हुए, जिससे विषयों पर गंभीर, सार्थक एवं परिणामोन्मुख चर्चा हुई । बैठक के दौरान हिंदू समाज की वर्तमान चुनौतियाँ, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण, युवाओं की भूमिका तथा संगठन के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया गया । साथ ही आगामी छह महीनों की कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने की रणनीति भी तय की गई। इसी क्रम में मन्दसौर विभाग में आगामी कार्यक्रम तय हुए जिसमें 1 फरवरी से 15 फरवरी धर्मरक्षा निधि , 9 मार्च से 15 मार्च विशाल सन्त समरसता यात्रा जो विभाग के 17 प्रखंडो में होगी जिसमे सन्तो का सानिध्य प्राप्त होगा, व 19 मार्च से 2 अप्रैल तक रामोउत्सव, वर्ष प्रतिपदा, हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम होंगे ,
व 13 अप्रैल को केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का मन्दसौर विभाग में प्रवास तय हुआ, जिसके निमित्त मन्दसौर विभाग केंद्र पर मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें सभी प्रखंडो से मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मिलत होंगे ,बाद में दो सत्रों की विभाग बेठक रहेगी, जिसमे माननीय केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार जी का सानिध्य प्राप्त होगा ।
और खबरे
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किया प्रस्तावित नीमच रिंग रोड़ का निरीक्षण...
January 20, 2026 03:02 PM
उच्च शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव, कॉलेजों में अब दो बार मिलेगा एडमिशन, विभाग ने शुरू की तैयारी...
January 20, 2026 02:54 PM
यूनेस्को टेम्पल का तृतीय पाटोत्सव 23 जनवरी को...
January 20, 2026 02:49 PM
नगर में जीबीएस का कहर, सांसद सुधीर गुप्ता की चुप्पी पर सवाल, भाजपा कार्यकर्ता राठौर का आरोप सांसद जी दो मौत पर दो शब्द सांत्वना के नहीं ,पूछता मनासा...
January 20, 2026 02:31 PM
CBN की बड़ी कार्रवाई, 97.630 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त, बोलेरो पिकअप सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार...
January 20, 2026 02:07 PM
22 जनवरी भारत के आत्म-सम्मान और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का वार्षिक उत्सव बन गया है - झाला....
January 20, 2026 02:05 PM
विहिप प्रांत बैठक संपन्न, विहिप केंद्रीय अध्यक्ष का प्रवास प्रस्तावित...
January 20, 2026 02:02 PM
CBN की बड़ी कार्रवाई, 1.004 किलोग्राम एम.डी. ड्रग जब्त, हुंडई वर्ना कार सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार...
January 20, 2026 01:58 PM
कार से 44.300 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ एक महिला सहित दो गिरफतार...
January 20, 2026 01:02 PM
गो सेवकों की बैठक में गो रक्षा दल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार रूपलाल पाटीदार बने जिला महा सचिव, अजय प्रताप सिंह राणावत को मिला जिला संगठन मंत्री का दायित्व...
January 20, 2026 12:10 PM
कीर्ति विहार कॉलोनी में चोरों का आतंक कॉलोनाइजर की चालबाजी से बढ़ी मुसीबतें नगर सुरक्षा समिति पर सवाल...
January 20, 2026 11:47 AM
पिकअप से दो क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
January 20, 2026 11:37 AM
टाटा पावर एवं अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से शा.क.उ. मा.वि. रतनगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सम्पन्न, डॉ.सीपी पचौरी मुख्य वैज्ञानिक व डॉ. श्यामसिंह सारंगदेवोत- कृषि विज्ञान केंद्र नीमच का मिला मार्गदर्शन....
January 20, 2026 11:27 AM
जिले में जेबीएस की दस्तक के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर, जावद एसडीएम प्रिति संघवी ने रतनगढ़ में किया पेयजल के विभिन्न स्त्रोतों का निरीक्षण, फिल्टर प्लांट, नलकूप एवं हेडपंप सहित सभी पेयजल सप्लाई स्रोतों से पानी का सेम्पल लेकर गुणवत्ता की करी जांच....
January 20, 2026 11:24 AM
जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित निवारण, 27 लोगों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए...
January 20, 2026 11:19 AM
मानवता की सेवा ही परम धर्म है - विभा सिंह....
January 20, 2026 10:29 AM
शा.क.उ.मा.वि.सिंगोली में वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न विधायक श्री सखलेचा ने विद्यार्थियों से शिक्षा में ए.आई. के उपयोग का किया आव्हान....
January 20, 2026 10:05 AM
जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कंट्रोल रूम स्थापित...
January 20, 2026 10:05 AM
जनसुनवाई में दिव्यांग नूर बानों को कलेक्टर ने दिलाई नि:शुल्क ट्राईसिकल, चोथखेड़ा के धर्मसिह की जमीन से अवैध आधिपत्य हटाकर तत्काल कब्जा दिलाए, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 80 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
January 20, 2026 10:04 AM