FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की नाबालिग बालक-बालिकाओं की बरामदगी में जारी है निरंतर सफलताएँ, विगत सात दिनों में विभिन्न जिलों से 29 नाबालिग सकुशल बरामद..

  Updated : January 21, 2026 02:06 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश पुलिस ने विगत सात दिनों में नाबालिग बच्चों के अपहरण एवं गुमशुदगी के प्रकरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। राज्य के विभिन्‍न जिलों में संयुक्त पुलिस प्रयासों से 29 नाबालिग बालिकाओं एवं बालकों को त्वरित कार्रवाई के साथ सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। शिवपुरी-07 नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी - जिले के थाना रन्नौद, सुभाषपुरा, इन्दार, देहात, दिनारा एवं चौकी मगरौनी (थाना नरवर) क्षेत्रों में पंजीबद्ध प्रकरणों में पुलिस टीमों ने त्वरित सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 07 अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया। इनमें मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ उत्तर प्रदेश (लखनऊ) एवं राजस्थान (कोटा) से भी बालिकाओं को निर्धारित समय-सीमा में बरामद कर विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी की गई। देवास-05 नाबालिग बालिकाओं को 72 घंटे के भीतर खोजा - पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को 03 दिवस के भीतर 05 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को काउंसलिंग एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव की समझाइश दी गई छतरपुर- 04 नाबालिग 24 घंटे में सुरक्षित - जिले के थाना गढ़ी मलहरा एवं सिविल लाइन पुलिस ने तकनीकी निगरानी, रेलवे स्टेशनों की तलाशी एवं समन्वित प्रयासों से 04 गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर बरामद कर विधिसम्मत प्रक्रिया के बाद परिजनों को सुपुर्द किया अशोकनगर- 02 बालिकाओं की बरामदगी - जिले के थाना चंदेरी पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना मिलते ही मात्र 01 घंटे में 15 वर्षीय तथा 04 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा। यह त्वरित फील्ड रिस्पॉन्स एवं पुलिस की निर्णय क्षमता एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। विदिशा-तीन प्रकरणों में तीन बालिकाओं को किया दस्‍तयाब - जिले की शमशाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार किया। इसी प्रकार दीपनाखेड़ा पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को दस्‍तयाब किया। एक अन्‍य कार्यवाही में थाना सिविल लाइन पुलिस ने 16 वर्षीय बालिका को कुछ घंटों में दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया। छिंदवाड़ा- 02 नाबालिग छात्र सुरक्षित - छिंदवाड़ा जिले की चौकी सिंगोडी एवं थाना अमरवाड़ा पुलिस ने नवोदय विद्यालय से गुम 02 नाबालिग छात्रों को चंद घंटों में बरामद कर परिजनों को सौंपा। बालाघाट —नाबालिग बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी - जिले के थाना तिरोड़ी पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को गुजरात के जिला भुज, कच्छ से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा। ग्वालियर- एक नाबालिग दिल्ली से बरामद - थाना मोहना पुलिस ने मोहना क्षेत्र से गायब हुई नाबालिग बालिका के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल दस्तयाब किया। बालिका को विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। खरगोन- 05 वर्षीय बालिका की दस्‍तयाबी - खरगोन पुलिस ने मंदिर क्षेत्र से गुम हुई 05 वर्षीय बालिका के प्रकरण में पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल सक्रिय होकर सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। पुलिस ने आधे घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर विधिसम्मत प्रक्रिया के पश्चात उसके परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही पुलिस ने परिजनों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा और सतर्कता के लिए आवश्यक समझाइश दी। इंदौर- 08 वर्षीय बालिका की सुरक्षित वापसी - इंदौर जोन-1 के थाना मल्हारगंज पुलिस ने नगरीय क्षेत्र से गुम 08 वर्षीय बालिका को त्वरित कार्रवाई से बरामद कर विधिसम्मत प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा। इसी प्रकार खंडवा जिले के मूंदी पुलिस ने एक नाबालिक तथा बैतूल जिले की बैतूल बाजार पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को दस्‍तयाब किया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण, साइबर मॉनिटरिंग, स्थानीय सूचना और त्वरित टीमवर्क के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश पुलिस की इस कार्यवाही ने यह सिद्ध किया है कि मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की प्रहरी नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की प्रतीक भी है

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्राथमिक विद्यालय कक्षा पांचवी के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न...

February 18, 2026 03:23 PM

सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...

February 18, 2026 03:11 PM

जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...

February 18, 2026 03:06 PM

कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....

February 18, 2026 02:30 PM

अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...

February 18, 2026 02:25 PM

बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....

February 18, 2026 02:22 PM

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

February 18, 2026 02:19 PM

सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...

February 18, 2026 02:07 PM

स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

February 18, 2026 01:13 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक....

February 18, 2026 01:05 PM

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

February 18, 2026 12:55 PM

पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....

February 18, 2026 12:54 PM

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्‍चों के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....

February 18, 2026 12:51 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

February 18, 2026 12:50 PM

उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...

February 18, 2026 12:38 PM

बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....

February 18, 2026 12:37 PM

फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..

February 18, 2026 10:43 AM

रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....

February 18, 2026 10:29 AM

नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...

February 18, 2026 09:58 AM