FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीतामऊ साहित्य महोत्सव सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पर्व है, मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से तीन दिवसीय द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का किया शुभारंभ, देशभर के विद्वान, साहित्यकार, कलाकार एवं इतिहासकार महोत्सव में हुए सम्मिलित..

  Updated : January 30, 2026 03:39 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 जनवरी तक सीतामऊ में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीतामऊ साहित्य महोत्सव सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पर्व है, जिसमें सभी का हार्दिक स्वागत है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हजारों वर्षों से राष्ट्र एवं सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर का उन्नत शिखर एवं आकाश में लहराता ध्वज हमें गौरव की अनुभूति कराता है। इसी प्रकार सीतामऊ स्थित नटनागर शोध संस्थान विश्व एवं राष्ट्र की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो तीर्थस्थल के समान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नटनागर शोध संस्थान की स्थापना वर्ष 1974 में सीतामऊ के महाराज कुमार श्री रघुवीर सिंह द्वारा की गई थी। आज यह संस्थान शोधार्थियों के लिए तीर्थस्थल के रूप में जाना जाता है। लगभग 30 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह के कारण यह एशिया की प्रमुख लाइब्रेरी के रूप में विख्यात है। यहां भारत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोधार्थी विभिन्न विषयों पर पीएचडी एवं शोध कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से हिंदी साहित्य और इतिहास जगत की महान विभूतियां जैसे राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह ‘दिनकर’, श्रीमती महादेवी वर्मा, श्री सुमित्रानंदन पंत एवं आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जैसे नाम जुड़े रहे हैं। संस्थान में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं 1857 की क्रांति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संरक्षित हैं। नटनागर शोध संस्थान भारतीय इतिहास, साहित्य एवं संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन सीतामऊ स्थित नटनागर शोध संस्थान परिसर में किया जा रहा है। देशभर से साहित्यकार, विद्वान, वक्ता, कलाकार एवं इतिहासकार महोत्सव में सहभागिता कर रहे हैं। इस महोत्सव को “नॉलेज कुंभ” के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से महोत्सव में सहभागिता करते हुए इस पहल की सराहना की तथा इतिहास एवं साहित्य के इस महोत्सव की महत्ता को रेखांकित करते हुए समस्त प्रशासन को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महोत्सव के प्रथम दिवस की प्रमुख प्रस्तुतियां - डॉ. प्रद्युम्न भट्ट ने मंदसौर जिले में कला के विकास एवं प्रतिनिधि कलात्मक प्रतिमाओं के सांस्कृतिक महत्व पर व्याख्यान दिया। श्री वीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, संस्थापक वैदिक कल्लाजी यूनिवर्सिटी, द्वारा मनुष्य, धर्म एवं विज्ञान विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मीर रंजन नेगी (जिन पर आधारित फिल्म चक दे इंडिया) ने ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं अपने खेल जीवन के संस्मरण साझा किए। वात्सल्य स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हिंगलाजगढ़ किले पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई। भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता श्री रघुवीर यादव ने थिएटर से वेब सीरीज तक की अपनी यात्रा एवं बचपन के अनुभव साझा किए। प्रसिद्ध व्यंग्यकार एवं कवि श्री विवेक चतुर्वेदी द्वारा कविता पाठ किया गया, जिसमें उनकी चर्चित रचना “स्त्रियां घर लौटती हैं” का वाचन शामिल रहा। श्री राजेश कुमार, निदेशक भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आंदोलनों की भूमिका पर व्याख्यान दिया गया। सत्र का संचालन श्रीमती रवीना मीणा, पूर्व शोधार्थी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जावरा नयागांव फोरलेन के शोल्‍डर पर से अवैध दुकानों को हटाए, हेलमेट, सीट बेल्‍ट का उपयोग नहीं करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जाए - कलेक्‍टर....

January 30, 2026 11:50 AM

न.पा.शहरी नाले के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई एवं पीचिंग का प्‍लान तैयार करें, कलेक्‍टर ने किया नीमच शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर नाले का निरीक्षण...

January 30, 2026 11:49 AM

नीमच सिंगोली सड़क का निर्माण उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, कलेक्‍टर ने किया नीमच, सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण...

January 30, 2026 11:48 AM

तीन आयुष चिकित्‍सा शिविरों में 146 रोगी लाभांवित...

January 30, 2026 11:48 AM

सीएमएचओ आर.के. खद्योत निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश...

January 30, 2026 11:22 AM

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर रतनगढ़ युवा कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस, ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन...

January 30, 2026 11:07 AM

राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत इसके एग्जीबिशन कम कंपटीशन में पीएम श्री बापू नगर की छात्रा अव्वल....

January 30, 2026 10:51 AM

जीरन ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न, किसान, गरीब मजदूरों एवं आमजन की कई समस्याओं को महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी संदेश चेलावत, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा...

January 30, 2026 10:13 AM

सीतामऊ साहित्य महोत्सव सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पर्व है, मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से तीन दिवसीय द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का किया शुभारंभ, देशभर के विद्वान, साहित्यकार, कलाकार एवं इतिहासकार महोत्सव में हुए सम्मिलित..

January 30, 2026 03:39 AM

राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के परिणाम, 1 से 20 फरवरी के बीच विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित...

January 30, 2026 03:29 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत 2 सप्ताह में 34 अवैध हथियार एवं सामग्री जब्त...

January 30, 2026 03:27 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 30, 2026 03:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 30, 2026 03:20 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर में श्रीपशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया...

January 29, 2026 05:39 PM

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 106 चालान, 40 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया...

January 29, 2026 05:33 PM

महाराणा प्रताप पुण्यतिथि सनातन हिंदू पंचाग तिथि अनुसार माघ शुक्ल एकादशी 29 जनवरी को मनाई गई....

January 29, 2026 04:36 PM

प्रत्‍येक स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍था पर आवश्‍यक दवाईयों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करे, जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

January 29, 2026 03:59 PM

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने 1.17 लाख किसानों के खाते में अंतरित की 200 करोड़ रूपये की भावांतर राशि, बूढ़ा एवं नारायणगढ़ में नवीन सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ करने व पिपलिया मंडी में फ्लाई ओवर निर्माण की घोषणा....

January 29, 2026 03:57 PM

जिले में सेम एवं मेम श्रेणी के शतप्रतिशत बच्‍चों का 15 फरवरी तक पंजीयन सुनिश्चित करें, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित...

January 29, 2026 03:57 PM