FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला सहकारी बैंक मंदसौर को नाबार्ड द्वारा मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक अंकेक्षण में शीर्ष प्रदर्शन हेतु पुरूस्कृत किया गया....

  Updated : January 30, 2026 11:57 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मंदसौर :- सीईओ जिला सहकारी बैंक द्वारा बताया गया कि कलेक्टर एंव बैंक प्रशासक श्रीमती अदिति गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में जिला सहकारी कैन्द्रीय बैंक मंदसौर उत्तरोत्तर प्रगति के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। इसी श्रृंखला में सांविधिक अंकेक्षण वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) द्वारा जिला सहकारी बैंक मर्यादित, मंदसौर को भोपाल में आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग एंव किसान कल्याण एंव कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना द्वारा गरिमामय समारोह में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कच्छारा एंव सांख्यिकी अधिकारी श्री मुकेश पालीवाल को प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल की क्षेत्रिय निदेशक सुश्री. रेखा चन्दनवेली, नाबार्ड क्षेत्रिय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी सरस्वती, अपैक्स बैंक भोपाल के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें। नाबार्ड द्वारा आयोजित उक्त राज्य ऋण संगोष्ठी कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र में बैंक की सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन प्रणाली, पारदर्शिता, नियामकीय अनुपालन तथा किसानों और ग्रामीण क्षेत्र को प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाओं की सराहना की गई। नाबार्ड द्वारा किया गया यह सम्मान बैंक के सतत सुधार, अनुशासित कार्यप्रणाली एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का प्रमाण है। जिला सहकारी बैंक मंदसौर ने सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह उपलब्धि बैंक के प्रशासक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस सम्मान से जिले के सहकारिता क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है तथा भविष्य में और बेहतर सेवाएं प्रदान करने की प्रेरणा मिली है। श्री योगेन्द्र सिंह जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड मंदसौर एंव पी.एन. गोडरिया उप आयुक्त सहकारिता जिला मंदसौर द्वारा इस एतिहासिक उपलब्धि पर बैंक प्रबंधन एंव अधिकारियों एंव कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामना व्यक्त की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायी व्याख्यान....

January 30, 2026 01:40 PM

सरस्वती शिशु मंदिर दुधलाई के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न....

January 30, 2026 01:38 PM

जनहित मुद्दों को लेकर चंद्रपुरा में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि....

January 30, 2026 01:33 PM

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि....

January 30, 2026 12:00 PM

जिला सहकारी बैंक मंदसौर को नाबार्ड द्वारा मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक अंकेक्षण में शीर्ष प्रदर्शन हेतु पुरूस्कृत किया गया....

January 30, 2026 11:57 AM

कलेक्‍टोरेट में शहीद दिवस पर शहीदों की स्‍मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी...

January 30, 2026 11:50 AM

जावरा नयागांव फोरलेन के शोल्‍डर पर से अवैध दुकानों को हटाए, हेलमेट, सीट बेल्‍ट का उपयोग नहीं करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जाए - कलेक्‍टर....

January 30, 2026 11:50 AM

न.पा.शहरी नाले के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई एवं पीचिंग का प्‍लान तैयार करें, कलेक्‍टर ने किया नीमच शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर नाले का निरीक्षण...

January 30, 2026 11:49 AM

नीमच सिंगोली सड़क का निर्माण उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, कलेक्‍टर ने किया नीमच, सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण...

January 30, 2026 11:48 AM

तीन आयुष चिकित्‍सा शिविरों में 146 रोगी लाभांवित...

January 30, 2026 11:48 AM

सीएमएचओ आर.के. खद्योत निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश...

January 30, 2026 11:22 AM

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर रतनगढ़ युवा कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस, ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन...

January 30, 2026 11:07 AM

राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत इसके एग्जीबिशन कम कंपटीशन में पीएम श्री बापू नगर की छात्रा अव्वल....

January 30, 2026 10:51 AM

जीरन ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न, किसान, गरीब मजदूरों एवं आमजन की कई समस्याओं को महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी संदेश चेलावत, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा...

January 30, 2026 10:13 AM

सीतामऊ साहित्य महोत्सव सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पर्व है, मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से तीन दिवसीय द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का किया शुभारंभ, देशभर के विद्वान, साहित्यकार, कलाकार एवं इतिहासकार महोत्सव में हुए सम्मिलित..

January 30, 2026 03:39 AM

राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के परिणाम, 1 से 20 फरवरी के बीच विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित...

January 30, 2026 03:29 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत 2 सप्ताह में 34 अवैध हथियार एवं सामग्री जब्त...

January 30, 2026 03:27 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 30, 2026 03:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 30, 2026 03:20 AM