FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विश्वकर्मा जन्म महोत्सव पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह, बच्चों संग महिलाओं ने भी दिखाई प्रतिभा....

  Updated : January 30, 2026 03:35 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  आयोजन

नीमच :- जांगिड़ ब्राह्मण समाज जवाहर नगर नीमच के तत्वाधान में 49 वां श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 127 जवाहर नगर नीमच जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला में शुक्रवार 30 जनवरी को खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष संयोजक कमल शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया। जांगिड़ ब्राह्मण समाज नीमच के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जन्म महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में शुक्रवार 30 जनवरी को शाम 4 बजे जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला भवन में बालक एवं बालिकाओं की 0 से 6 से 12 ,12 से 18 वर्ष महिलाओं के सभी आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें समाज के बालिकाओं महिलाओं बच्चों ने अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई । सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम निर्णायकों द्वारा घोषित करने के बाद बाद में घोषित किए जाएंगे। इसी प्रकार शाम 5 बजे से 6 बजे तक 12 से 18 वर्ष बालिका वर्ग तथा महिलाओं के सभी आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें समाज की महिला बालिका एवं बच्चों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे विश्वकर्मा जन्म महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में विश्वकर्मा जन्म महोत्सव 127 जवाहर नगर नीमच पर विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शुक्रवार 30 जनवरी को दोपहर 2 से 2:30 बजे तक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान गायत्री मंदिर के सामने नीमच पर समाज बालक एवं बालिका वर्ग की अलग-अलग वर्ग की दौड़,व स्लो साइकिल रेस, दोपहर 3 से 3:30 बजे तक पुरुष एवं महिला वर्ग की अलग-अलग स्लो स्कूटी रेस सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई, 30 जनवरी शुक्रवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज भवन 127 जवाहर नगर नीमच पर दोपहर 2:30 बजे महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, दोपहर 3:30 से 4 बजे तक 12 से 18 बालिका एवं सभी आयु वर्ग महिला वर्ग की चेयर रेस प्रतियोगिता, दोपहर 3:30 से 4 तक 18 से 18 वर्ष बालिका एवं सभी आयु वर्ग महिला वर्ग की चम्मच रेस 4 से 4:30 बजे तक बालक एवं बालिकाओं के 6 से 12 वर्ष तक आयु वर्ग की फैंसी ड्रेस तथा 4.30 से 5 बजे तक सामाजिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।, रात्रि 8बजे भगवान विश्वकर्मा जी कथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। शोभायात्रा एवं पुरस्कार वितरण कल - 31 जनवरी शनिवार को सुबह 9 बजे हवन एवं गणपति पूजन, दोपहर 12:30 बजे विश्वकर्मा की शोभायात्रा शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह 6:30 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती अतिथि के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ,31 जनवरी को सभी समाज बंधु अपना व्यापार व्यवसाय संस्थान का अवकाश रखकर कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे। शोभा यात्रा में समाज के पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं लाल या पीली साड़ी चुनरी में सहभागी बनेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सेन समाज युवक - युवक परिचय सम्मेलन नीमच मे 8 फरवरी को आयोजित होगा, परिचय सम्मेलन को लेकर की व्यापक तैयारी जोरों पर....

January 30, 2026 04:26 PM

रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 57 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार...

January 30, 2026 03:58 PM

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के नीमच जिले के 9 जगह हुए एकसाथ धरना-प्रदर्शन, किसानों और आमजन के हक के लिए सड़क पर उतरा कांग्रेस संगठन,जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने किया सरकार पर तीखा हमला....

January 30, 2026 03:41 PM

जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विश्वकर्मा जन्म महोत्सव पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह, बच्चों संग महिलाओं ने भी दिखाई प्रतिभा....

January 30, 2026 03:35 PM

क्षीर धारा ग्राम मालखेडा एवं मेलानखेडा में पशुपालक संगोष्‍ठी सम्पन्न...

January 30, 2026 02:04 PM

प्रशासन की टीम ने कुकडेश्वर में की कार्यवाही, 4 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 6 नमूने....

January 30, 2026 02:01 PM

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में राष्ट्रीय शोध सेमिनार का भव्य समापन....

January 30, 2026 01:58 PM

नीमच में नशामुक्ति का संकल्प, जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम...

January 30, 2026 01:48 PM

जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायी व्याख्यान....

January 30, 2026 01:40 PM

सरस्वती शिशु मंदिर दुधलाई के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न....

January 30, 2026 01:38 PM

जनहित मुद्दों को लेकर चंद्रपुरा में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि....

January 30, 2026 01:33 PM

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि....

January 30, 2026 12:00 PM

जिला सहकारी बैंक मंदसौर को नाबार्ड द्वारा मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक अंकेक्षण में शीर्ष प्रदर्शन हेतु पुरूस्कृत किया गया....

January 30, 2026 11:57 AM

कलेक्‍टोरेट में शहीद दिवस पर शहीदों की स्‍मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी...

January 30, 2026 11:50 AM

जावरा नयागांव फोरलेन के शोल्‍डर पर से अवैध दुकानों को हटाए, हेलमेट, सीट बेल्‍ट का उपयोग नहीं करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जाए - कलेक्‍टर....

January 30, 2026 11:50 AM

न.पा.शहरी नाले के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई एवं पीचिंग का प्‍लान तैयार करें, कलेक्‍टर ने किया नीमच शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर नाले का निरीक्षण...

January 30, 2026 11:49 AM

नीमच सिंगोली सड़क का निर्माण उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, कलेक्‍टर ने किया नीमच, सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण...

January 30, 2026 11:48 AM

तीन आयुष चिकित्‍सा शिविरों में 146 रोगी लाभांवित...

January 30, 2026 11:48 AM

सीएमएचओ आर.के. खद्योत निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश...

January 30, 2026 11:22 AM