FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

उज्जैन में जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, श्रमजीवी पत्रकार संघ की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दिखी संगठन की ताकत, पत्रकार समाज को सही मार्ग दिखाते हैं - श्रममंत्री प्रहलाद पटेल, संगठन को मजबूत करने का समय - शलभ भदौरिया...

  Updated : January 31, 2026 04:24 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  सामाजिक

सिंगोली :- प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 31 जनवरी को भगवान महांकाल की नगरी उज्जैन के शिवांजली गार्डन में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों ने मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ की बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की ओर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ केबीनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन उज्जैन नगर निगम की अध्यक्ष कलावती देवी यादव( मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी बहन) ऋणमुक्तेश्वर मठ़ के महंत महावीर गिरी जी महाराज उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नन्दलाल यादव (मुख्यमंत्री के बड़े भाई) भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में बोलते हुए मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ ओर केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मेरा पत्रकारों से बहुत नजदीक का रिश्ता हमेशा से रहा है क्योंकि पत्रकार ही तो है जो हमें सही मार्ग दिखाते हैं। हमारे काम में जो भी कमियां होती हे उसे उजागर करने का काम यही करते हैं और हम इस बात से सही मार्ग पर चलने का काम करते हैं। आपने कहा कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ मेरा नाता बहुत पुराना है। बैठक में बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि आज संगठन को चलाने के लिए संगठन से जुड़े प्रत्येक साथी को सजग और सक्रिय होने की आवश्यकता है। बिना धार के संगठन को चलाना बड़ी चुनौती है। संगठन के सभी पदाधिकारीयों को अपने दायित्व का निर्वाहन पुरी सक्रियता से करना होगा अन्यथा आज ही त्यागपत्र दे सकते हैं। अब संगठन को थके हारे लोग नही चाहिए बल्कि उर्जावान लोगों की टीम चाहिए प्रदेश में जो भी साथी संगठन का काम करना चाहे पुरी उर्जा के साथ करे पद दायित्व तो अपने आप मिल जाएगे। बैठक में विधायक अनिल जैन, नगर निगम अध्यक्ष बहन कलावती यादव, महंत महावीर गिरी जी महाराज,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, रिजवान सिद्धकी, राजकुमार दुबे, ने भी संबोधित किया महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वही कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया आयोजन समिति के मनोज जैन, डाक्टर राहुल कटारिया सहित पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीमच जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में जिला कार्यकारी अध्यक्ष चैन सिंह सोलंकी महासचिव कैलाश राठौर रामेश्वर नागदा उज्जैन पहुंचे और बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व्यास ने किया आभार जिलाध्यक्ष राहुल कटारिया ने माना।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....

April 18, 2026 03:29 PM

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 18, 2026 03:21 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 18, 2026 03:07 PM

लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....

April 18, 2026 03:03 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...

April 18, 2026 01:56 PM

श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...

April 18, 2026 11:57 AM

ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...

April 18, 2026 11:39 AM

मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...

April 18, 2026 11:31 AM

मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...

April 18, 2026 11:31 AM

हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...

April 18, 2026 11:30 AM

विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्‍य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्‍य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्‍टर ने किया सम्‍मान...

April 18, 2026 11:29 AM

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...

April 18, 2026 11:28 AM

रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...

April 18, 2026 09:58 AM

ट्रक में परिवहन कर ले जाया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता….

April 18, 2026 09:49 AM

आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा करने व लोगो को ऑनलाईन सट्टा आई.डी. देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता....

April 18, 2026 09:14 AM

नीमच के सितारों का सम्मान, विधायक ने घर पहुंचकर मेधावी छात्रों को दी बधाई और 11,000 की प्रोत्साहन राशि...

April 18, 2026 08:08 AM

उत्कृष्ठ मानव सेवा का पर्याय है डायलिसिस सेंटर - दिलीप सिंह परिहार, रोटरी क्लब नीमच द्वारा मानव सेवा समिति को चार डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण....

April 18, 2026 07:21 AM

151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे, आंतरी में धूमधाम से शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था...

April 18, 2026 07:18 AM

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, निलिया में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी....

April 18, 2026 06:22 AM