FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्रामीणजन पशुपालन केसीसी का लाभ लेकर पशुपालन को बढावा दे - कलेक्‍टर, ग्राम बनड़ा एवं चचोर में रास्‍ता विवाद का तत्‍काल समाधान करें, चचोर में संकल्‍प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्‍याओं से रूबरू हुए कलेक्‍टर..

  Updated : February 04, 2026 02:51 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संकल्‍प से समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम चचोर में बुधवार को संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत कलस्‍टर स्‍तरीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजनाएवं जिला अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे शिविर में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने उपस्थित ग्रामीणजनों की समस्‍याएं सुनी और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। ग्राम बनड़ा एवं चचोर के ग्रामीणों की मांग पर गांव बनड़ा में आम रास्‍ते एवं चचोर के शमशान मार्ग पर रास्‍ता अवरूद्ध करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर, रास्‍ता खुलवाने के अनुरोध पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार रामपुरा को तत्‍काल मौके पर जाकर रास्‍ता विवाद का हल करवाकर आम रास्‍ताखुलवाने के निर्देश दिए। ग्राम चचोर के ग्रामीणों द्वारा संकुल प्राचार्य द्वारा दो शिक्षकों का संलग्‍नीकरण करने से पढ़ाई प्रभावित होने तथा अतिथि शिक्षक को बगैर काम के मानदेय भुगतान की शिकायत पर कलेक्‍टर ने बीईओ मनासा को दो दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए चचोर के ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे में आबादी क्षेत्र के कुछ मकान छूट जाने से पट्टाधिकार से वंचित रहने की शिकायत पर कलेक्‍टर ने कहा, कि नवीन आबादी घोषित करने की कार्यवाही कर छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को पट्टाधिकार प्रदान करने की कार्यवाही की जावेगी। कलेक्‍टर ने बनड़ा के एक ग्रामीण की मांग पर गांव में राशन दुकान का सुव्‍यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश जि.के.सा.बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर.पी.नागदा को दिए। कलेक्‍टर ने चचोर में गरीबी रेखा के पात्र हितग्राहियों का पुन: सर्वेक्षण करवा कर उनके नाम बी.पी.एल.सूची में जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश भी जनपद सीईओ को दिए है कलेक्‍टर ने शिविर को संबोधित करते हुए ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों से पशुपालन केसीसी बनवाने, उन्‍नत नस्‍ल का पशुपालन करने और पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेने का आव्‍हान किया। उन्‍होने ग्रामीणों को पशुपालन के.सी.सी.के लिए आवेदन करने और ब्‍याजमुक्‍त ऋण लेकर पशुपालन बढाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्‍होने पशुपालकों को अपने पशुओं में एफ.एम.डी.टीकाकरण करवाने की समझाईश भी दी। कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य तथा महिला एवं बाल विकास अमले को निर्देशित किया, कि कोई भी महिला, बच्‍चा टीकाकरण से वंचित ना रहे। सभी गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी.पंजीयन एवं जांच सुनिश्चित हो। सभी बच्‍चों और महिलाओं को गर्म पका भोजन प्रतिदिन दिया जाए और टेकहोम राशन भी सभी गर्भवती महिलाओं को वितरित किया जाए। शिविर में स्‍वास्‍थ्‍य, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थितजनों को देकर उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया बताई।
स्‍वास्‍थ्‍य शिविर - संकल्‍प से समाधान शिविर चचोर में बीएमओ डॉ.उमेश बसेर के नेतृत्‍व में स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं उपचार शिविर भी आयोजित किया गया और स्‍वास्‍थ्‍य टीम ने दोपहर तक 66 लोगो का स्‍वास्‍थ्‍य टीम ने दोपहर तक 66 लोगो का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर आवश्‍यकतानुसार दवाईयां वितरित की

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....

February 18, 2026 02:22 PM

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

February 18, 2026 02:19 PM

सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...

February 18, 2026 02:07 PM

स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

February 18, 2026 01:13 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक....

February 18, 2026 01:05 PM

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

February 18, 2026 12:55 PM

पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....

February 18, 2026 12:54 PM

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्‍चों के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....

February 18, 2026 12:51 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

February 18, 2026 12:50 PM

उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...

February 18, 2026 12:38 PM

बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....

February 18, 2026 12:37 PM

फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..

February 18, 2026 10:43 AM

रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....

February 18, 2026 10:29 AM

नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...

February 18, 2026 09:58 AM

आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...

February 18, 2026 09:39 AM

नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...

February 18, 2026 09:36 AM

सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...

February 18, 2026 08:24 AM

जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...

February 18, 2026 06:37 AM

अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जिला कलक्टर ने पटवारी का किया सम्मान...

February 18, 2026 04:33 AM