धर्म की ध्वजा नीमच से मंडफिया धाम तक लहराई, श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में भक्ति की आई सुनामी, सर्व समाज ने किया स्वागत,अभिनंदन, आयोजक अरूल अरोरा गंगानगर ने इस वर्ष भी रच दिया इतिहास, यात्रा में भोजन, चाय, नाश्ता के साथ चिकित्सकीय सुविधा भी चली साथ - साथ, पैदल यात्रा ले चुकी है एक उत्सव का रूप, महिला, बजुर्ग, बच्चे सभी शामिल....
Updated : February 04, 2026 02:56 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
धार्मिक
नीमच :- शहर में बुधवार को श्री सांवलिया सेठ पैदल यात्रा शुरू हुई, जो आज पांच फरवरी दोपहर बाद चित्तोडगढ जिले के मंफडिया धाम पर पहुंचेगी। पैदल यात्रा में भक्ति की ऐसी सुनामी आई कि हर वर्ग सांवरामय हो गया। पैदल यात्रा में आस्था का सैलाब ऐसा उमडा कि सांवरिया सेठ पहुंच मार्ग वाले रास्ते भी छोटे पड गए। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा का धर्म के प्रति लगाव ने इस वर्ष इतिहास रच दिया। महिलाओं से लेकर बडे बुजुर्ग सभी इस पैदल यात्रा में सांवलिया सेठ के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। एक तरफ जयकारों की गूंज नजर आई तो दूसरी तरफ सांवरा सेठ के भक्तों का स्वागत करने के लिए लोग इंतजार करते हुए नजर आएं। दिव्य रथ पर सवार होकर सांवलिया सेठ भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थें। आयोजक अरूल अरोरा और श्री सांवलिया मित्र मंडल की व्यवस्थाओं से आम भक्तजन गदगद दिखाई दिए। चाय पानी से लेकर भोजन और चिकित्सकों की टीम यात्रा के साथ चल रही है। नीमच शहर के लायंस चौराहे पर बुधवार सुबह करीब साढे दस बजे पैदल यात्रा की शुरूआत हुई। पैदल यात्रा में फूलों श्रृंगारित रथ में श्री सांवरा सेठ की प्रतिमा विराजित की गई। दिव्य रथ में विराजित श्री सांवलिया सेठ की विद्वान प्रकांड पंडित आचार्य विक्रम शर्मा शास्त्री द्वारा विधि विधान से अलसुबह पूजा अर्चना करवाई गई। जिसमें समाजसेवी अरूल अशोक गंगानगर में शामिल हुए। जब तक हजारों लोग पैदल यात्रा में जुड चुके थे। शहर के लायंस पार्क से डीजे की धुन और बैंड बाजों के साथ पैदल यात्रा की शुरूआत हुई। शहर के गोमोबाई रोड, कलेक्ट्रेट चौराहे, डूंगलावदा, कनावटी, जावद फंटा, सगराना, घंसूडी चौराहे, नयागांव सहित 100 से अधिक जगहों पर पैदल यात्रा का स्वागत किया गया। कहीं पर फूलों की बारिश हुई तो कहीं पर फलियानी और पानी की बोतल, ज्यूस की बोतल भक्तों को दी गई। देर रात निम्बाहेडा कृषि उपज मंडी पर यात्रा पहुंची। प्रसिद्ध गायक छोटूसिंह राणवा की भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। गुरूवार पांच फरवरी चाय के साथ यात्रा निम्बाहेडा से प्रस्थान करेगी, जो दोपहर तक मंडफिया धाम पहुंचेगी।
पिछले वर्ष की तुलना में डेढ गुना भीड— श्री सांवलिया सेठ की पैदल यात्रा अब उत्सव का रूप ले चुकी है। पूरे साल तक भक्त इसी यात्रा का इंतजार करते है। यात्रा का इस वर्ष दूसरा साल था। पिछले वर्ष की तुलना में डेढ गुना भीड इस यात्रा में उमडी। करीब पांच से सात हजार लोग पैदल यात्रा में शामिल होने का अनुमान है। 4 फरवरी 2024 को धर्म की हस्ती मिटाने का षडयंत्र हुआ था, उसी दिन धर्म की ध्वजा फहराने के लिए पैदल यात्रा की शुरूआत हुई— आपराधिक षडयंत्र पर भारी पडी आध्यात्म और आस्था की ताकत। मालवा में धर्म की रक्षा के लिए तत्पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर 4 फरवरी 2024 को प्राण घातक हमला नीमच के लायंस पार्क पर हुआ था। समाजसेवी अशोक अरोरा की हत्या के लिए सरेराह, भरे बाजार धर्म विरोधी आदतन अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया था, लेकिन धर्म की रक्षा करने वाले सनातनियों की भगवान चार हाथों से रक्षा करते है, यह बात सच साबित हुई। धर्म विरोधी ताकतें परास्त हो गई। समाजसेवी अशोक अरोरा के सुपुत्र अरूल अरोरा गंगानगर ने उसी दिन प्रण ले लिया था कि हर वर्ष 4 फरवरी के दिन घटनास्थल वाले चौराहे लायंस पार्क से ही धर्म का कारवां शुरू होगा। 4 फरवरी 2025 को पैदल यात्रा पहली बार निकली और इस वर्ष यात्रा का दूसरा वर्ष है। यात्रा में करीब 100 किलोमीटर दूरी तक हिंदू सनातन धर्म का ढंका बजता है और एमपी— राजस्थान के हजारों सांवरा के दीवाने झूम उठते है।
सर्व समाज ने किया स्वागत - सकल ब्राहृमण समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, क्षत्रीय/राजपूत, यादव समाज, अहीर समाज, पार्षद दल नीमच नगरपालिका, गुर्जर समाज, ग्वाला समाज, पंजाबी समाज, बंजारा समाज, वैश्य समाज, स्वर्णकार समाज, कुचबंदिया समाज, माली समाज, राठौर समाज, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, महोश्वरी समाज, साईं बाबा मित्र मंडल, कालू बैरागी मित्र मंडल कनावटी, सायाजी होटल कनावटी, फूलमाली सैनी, प्रेस क्लब, बजरंग दल, नीमच रेडिमेट गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन, केटीवी मित्र मंडल, हेल्पिंग हेंड संस्था, महाकालेश्वर उज्जैन पुजारी मंगलेशजी शर्मा, जायसवाल समाज सहित सर्व समाज के अध्यक्ष व उनके पदाधिकारियों ने श्री सांवलिया सेठ पैदल यात्रा का जगह—जगह स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर पैदल यात्रा का स्वागत किया गया।
और खबरे
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM
नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...
February 18, 2026 09:36 AM
सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...
February 18, 2026 08:24 AM
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...
February 18, 2026 06:37 AM