FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ओला-पाला से प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कर किसानों को दी जाए सहायता राशि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में होंगी कृषि कैबिनेट, मेडिकल कॉलेजों की बेड क्षमता बढ़ाने के निर्देश....

  Updated : February 04, 2026 04:09 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जहां-जहां भी ओला-पाला से फसलें प्रभावित हुई हैं, उन जिलों के कलेक्टर्स, सर्वे कराकर तत्काल सहायता राशि किसानों को उपलब्ध कराएं। किसानों के सभी प्रकार के हित सुनिश्चित करने और उनकी आय दोगुना करने के उद्देश्य से ही वर्ष-2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कृषक कल्याण कृषि वर्ष में मालवा, निमाड़, चंबल और विंध्य अंचलों में कृषि कैबिनेट आयोजित की जाएगी। कृषि के साथ उद्यानिकी, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियां अपनाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव आयोजित किया गया। पुष्प उत्पादन और देश-विदेश में फूलों की बेहतर मार्केटिंग व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश में नरवाई प्रबंधन और पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। भावांतर योजना में सरसों और अन्य तिलहन फसलों को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। मूंग के स्थान पर उड़द को प्रोत्साहित करने के लिए नीति बनाई जा रही है। इसके लिए किसानों को प्रेरित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रि-परिषद सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में राज्य स्तरीय एमपी यूथ गेम्स-2026 के भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठित आयोजनों में देशज खेलों को भी शामिल किया जाए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा मेडिकल कॉलेज में 750 बेड की क्षमता वृद्धि की गई है। प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीपशुपतिनाथ लोक में विकसित की गई सुविधाओं और प्रतिमा के क्षरण को रोकने के लिए किए गए उपाय को अनुकरणीय बताया। उन्होंने बताया कि मंदसौर के मल्हारगढ़ में आयोजित "अन्नदाता सम्मान समारोह" में भावांतर योजना में सोयाबीन उत्पादक एक लाख 17 हजार किसानों के खातें में 200 करोड़ रुपए की भावांतर राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। राजनैतिक विषयों के स्थान पर वित्त आयोग के सुझावों को महत्व देना बजट की विशेषता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रीय बजट की विशेषताओं से जनसामान्य को अवगत कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कच्छ में आयोजित 'रण उत्सव' में टेंट सिटी के माध्यम से की गई ईको-सेंसेटिव आवास व्यवस्था और रोजगार के अवसर सृजित करने के नवाचार सराहनीय हैं। उन्होंने गिर राष्ट्रीय उद्यान में सफारी और रेस्क्यू सेंटर में सिंहों को देखने के लिए किए गए प्रयोगों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें प्रदेश में लागू करने की दिशा में गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता बताई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ओला-पाला से प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कर किसानों को दी जाए सहायता राशि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में होंगी कृषि कैबिनेट, मेडिकल कॉलेजों की बेड क्षमता बढ़ाने के निर्देश....

February 04, 2026 04:09 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 04, 2026 03:45 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 04, 2026 03:40 AM

विधायक परिहार ने किया 2 करोड 80 लाख रूपए से निर्मित होने वाली बोरखेडी खुर्द से झालरी सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन...

February 03, 2026 02:16 PM

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राजपुरा चारभुजा मंदिर परिसर में हुई बैठक....

February 03, 2026 02:15 PM

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 56 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं...

February 03, 2026 01:49 PM

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 135 गैर जमानती वारंट तामील, 21 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही, 99 लीटर अवैध शराब जब्त...

February 03, 2026 01:34 PM

सांसद अग्रवाल ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट...

February 03, 2026 12:48 PM

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत 5 हजार से अधिक आवेदन निराकृत, शेष शतप्रतिशत आवेदनों का निराकरण सुनिश्‍चित करें, कलेक्‍टर ने की संकल्‍प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा....

February 03, 2026 12:46 PM

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 9 फरवरी को....

February 03, 2026 12:45 PM

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने प्रदान की दिव्‍यांग शांतिबाई को नि:शुल्‍क ट्राईसिकल, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 90 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 03, 2026 12:44 PM

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पशु कल्‍याण तथा जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

February 03, 2026 12:43 PM

डी.एम.श्री चंद्रा द्वारा दो शस्‍त्र लायसेंस निरस्‍त....

February 03, 2026 12:43 PM

गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित.....

February 03, 2026 12:41 PM

सरस्वती व नेहा हाई स्कूल में हाई स्कूल का विदाई समारोह व वार्षिकोत्सव में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन...

February 03, 2026 10:25 AM

यातायात थाने के सामने सोने चांदी की गिरवी रकम छुड़ाने को लेकर हंगामा, भीड़ एकत्र, लगा जाम, रकम नहीं मिली तो दुकान के सामने आत्मदाह करेगी कंचन बंजारा ने दी खुलेआम चेतावनी...

February 03, 2026 10:07 AM

मंदसौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की एमडी ड्रग्स अन्‍य सामग्री जब्‍त दो आरोपी गिरफ्तार...

February 03, 2026 03:59 AM

हरित चारा उत्पादन एवं चारा आधारित उद्यमिता में अवसर एवं नवाचार पर मंथन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला...

February 03, 2026 03:57 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 03, 2026 03:42 AM