यातायात थाने के सामने सोने चांदी की गिरवी रकम छुड़ाने को लेकर हंगामा, भीड़ एकत्र, लगा जाम, रकम नहीं मिली तो दुकान के सामने आत्मदाह करेगी कंचन बंजारा ने दी खुलेआम चेतावनी...
Updated : February 03, 2026 10:07 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- मंगलवार दोपहर 2 बजे टैगोर मार्ग स्थित पुराना कैंट थाना वर्तमान में यातायात थाने के सामने संदीप ज्वेलर्स की दुकान पर ग्रामीण क्षेत्र के बंजारा एवं कालबेलिया समाज की महिलाओं द्वारा अपनी रकम छुड़ाने की बात को लेकर हंगामा किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रकरण क्रमांक 1 में 38 वर्षीय कंचन पति कालू बंजारा निवासी आकली तहसील जावद जिला नीमच ने बताया कि उन्होंने अपने पति के साथ थाने के सामने संदीप ज्वेलर्स पर 12 साल पहले लगभग 4 किलो चांदी के जेवर गिरवी रखकर पैसे लिए थे जिसे हर साल ब्याज भी जमा कराते थे। 18 वर्षीय बेटी चांद का विवाह होने के कारण हमें रकम की आवश्यकता है लेकिन संदीप ज्वेलर्स के मालिक अनिल सोनी ने नामा होने से मना कर दिया विगत एक माह से चक्कर दे रहा है कि कल दूंगा, में बाद दूंगा लेकिन दिया नहीं आज तो साफ मना कर दिया कि नामा लिखाई पढ़ाई नहीं है। यदि मेरी चांदी की रकम नहीं दी तो में इसी दुकान के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूंगी।
मामला क्रमांक दो - राजस्थान के छोटी सादड़ी तहसील के राजू खेड़ा गांव की निवासी महिला रमकु बाई पति गोविंदनाथ जाति बंजारा ने बताया कि उन्होंने आरआर ज्वैलर्स के मालिक राजू सोनी के पास 10 वर्ष पूर्व 1 किलो चांदी के पाठ की कड़ी 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र पायजब आदि ज्वेलरी गिरवी रखी थी जिसे हर 6 महीने में 3 हजार पांच सो रुपए ब्याज भी भरते थे अब रकम मांगने पर उन्होंने साफ मना कर दिया कि कोई रकम नहीं है इससे आक्रोशित होकर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और भीड़ एकत्र हो गई। घटना मामला क्रमांक 3 संतोष पति नाथू नार नाथ कालबेलिया निवासी सुवाखेड़ा ने बताया कि उन्होंने भी 3 किलो चांदी की रकम नया बाजार स्थित आरआर ज्वैलर्स के संचालक राजू सोनी के पास गिरवी रखी थी। ₹10हजार ब्याज भी दिया था, 2 किलो की कड़ी चांदी की दो जोड़ पायजब जेवर आदि सामग्री थी। रकम नहीं लौटने पर पुलिस में शिकायत करने की बात बताई।
चांदी की रकम देने से मना करने के बाद महिला के परिवार जनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया और भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ देखते ही केंद्र थाना से पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जानकारी प्राप्त की।
इनका कहना है - 12 वर्ष पुराना कोई लेनदेन नहीं है महिलाओं को आगे कर झूठा दबाव बनाया जा रहा है किसी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं है बाकी नहीं है। महिलाएं झूठ बोल रही है चांदी की रकम कभी गिरवी नहीं रखी गई है इसमें कोई सच्चाई नहीं है पूरा मामला झूठा है। पुलिस कार्रवाई में पूरी जानकारी देकर सहयोग के लिए सदैव तैयार है - अनिल सोनी संचालक संदीप ज्वेलर्स, नीमच,
और खबरे
यातायात थाने के सामने सोने चांदी की गिरवी रकम छुड़ाने को लेकर हंगामा, भीड़ एकत्र, लगा जाम, रकम नहीं मिली तो दुकान के सामने आत्मदाह करेगी कंचन बंजारा ने दी खुलेआम चेतावनी...
February 03, 2026 10:07 AM
मंदसौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की एमडी ड्रग्स अन्य सामग्री जब्त दो आरोपी गिरफ्तार...
February 03, 2026 03:59 AM
हरित चारा उत्पादन एवं चारा आधारित उद्यमिता में अवसर एवं नवाचार पर मंथन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला...
February 03, 2026 03:57 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 03, 2026 03:42 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 03, 2026 03:37 AM
शासकीय हाई स्कूल छायन में करियर मार्गदर्शन सप्ताह का समापन....
February 02, 2026 04:21 PM
भंवरासा चौराहे पर किसानों ने किया नीमच–मंदसौर हाईवे जाम, ओलावृष्टि से अफीम सहित रबी की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे किसान...
February 02, 2026 04:19 PM
नीमच से सांवरिया सेठ दरबार तक 90 किमी पैदल यात्रा 4 फरवरी को, तैयारियां पूरी, 3 फरवरी को नीमच में भव्य भजन संध्या, छोटू सिंह रावणा देंगे प्रस्तुति, पदयात्रा में जलपान–चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था...
February 02, 2026 03:09 PM
बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....
February 02, 2026 02:32 PM
प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....
February 02, 2026 01:59 PM
जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...
February 02, 2026 01:59 PM
बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्टर,पंख अभियान के तहत स्वयं सेवकों की कार्यशाला सम्पन्न....
February 02, 2026 01:58 PM
नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....
February 02, 2026 01:57 PM
खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...
February 02, 2026 01:40 PM
भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....
February 02, 2026 01:31 PM
दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....
February 02, 2026 01:20 PM
चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....
February 02, 2026 01:17 PM
सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..
February 02, 2026 01:13 PM
क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:59 PM