FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...

  Updated : February 02, 2026 01:40 PM

बबलु माली

  राजनीति

जावद :- विधानसभा क्षेत्र जावद में रविवार को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कई क्षेत्रों में पकी फसलें खेतों में गिर गईं, तो कहीं फसल सड़ने की स्थिति बन गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण ने बताया कि इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सोमवार को स्वयं प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने किसानों के खेतों में उतरकर फसल नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर वास्तविक हालात की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि और तेज बारिश से खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। खेतों में पहुंचकर किसानों का दर्द सुना, दिया भरोसा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि “किसान हमारा अन्नदाता है, उनकी मेहनत पर पानी फिरता देख मन व्यथित हो उठता है। संकट की इस घड़ी में सरकार और मैं किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं।” उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर पात्र किसान को राहत दिलाई जाएगी।
पटवारी-आरआई को मौके पर बुलाया, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी - विधायक सखलेचा ने मौके पर ही पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक (आरआई) को बुलाकर तत्काल फसल नुकसान सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे पारदर्शी, निष्पक्ष और गंभीरता से किया जाए। हर प्रभावित किसान का नाम सूची में शामिल हो तथा मुआवजे के प्रकरण शीघ्र तैयार कर आगे भेजे जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे में किसी भी प्रकार की देरी, लापरवाही या भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर से चर्चा, मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से मुलाकात की तैयारी - विधायक सखलेचा ने बताया कि बड़े पैमाने पर हुए नुकसान की जानकारी उन्होंने जिला प्रशासन तक पहुंचा दी है। उन्होंने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से चर्चा कर सर्वे शीघ्र पूर्ण कराने तथा अधिक से अधिक सहायता राशि स्वीकृत कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से मुलाकात कर जावद क्षेत्र के किसानों को अधिकतम राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण किसान एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....

February 02, 2026 02:32 PM

प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....

February 02, 2026 01:59 PM

जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...

February 02, 2026 01:59 PM

बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्‍थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्‍टर,पंख अभियान के तहत स्‍वयं सेवकों की कार्यशाला सम्‍पन्‍न....

February 02, 2026 01:58 PM

नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....

February 02, 2026 01:57 PM

खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...

February 02, 2026 01:40 PM

भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....

February 02, 2026 01:31 PM

दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....

February 02, 2026 01:20 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....

February 02, 2026 01:17 PM

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

February 02, 2026 01:13 PM

क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:59 PM

टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:57 PM

8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

February 02, 2026 12:54 PM

प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया....

February 02, 2026 12:49 PM

कनेरा में माघ पूर्णिमा के दिन कनेरा एवं सेमलिया गांव का सामूहिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न...

February 02, 2026 12:45 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....

February 02, 2026 12:38 PM

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट - मनीष शर्मा...

February 02, 2026 06:41 AM

बढ़ती लागत, अस्थिर बाजार और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए इस बजट में राहत के नाम पर केवल औपचारिक घोषणाएं की गई हैं - नरेंद्र सिंह राणावत....

February 02, 2026 04:35 AM

धर्मप्रिय सुरेश माराज का निधन, पंचतत्व में विलीन...

February 02, 2026 04:20 AM