FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....

  Updated : February 02, 2026 01:17 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कम्युनिटी पुलिसिंग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में युवा दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डीएसपी यातायात शिवप्रकाश हरगन के निर्देशन में सहायक नोडल अधिकारी सुनीता गुर्जर पुलिस निरीक्षक, प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट मय जाप्ता एएसआई नटवर लाल, हैड कानि. पुखराज सिंह, महिला कानि. सुशीला कंवर, कानि. निर्मल वैष्णव व यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विद्यालयों का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, राजकॉप सिटीजन ऐप तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस के कार्यों, दायित्वों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर संवाद कर विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों का मूल्यांकन भी किया गया। इस अभियान के तहत जिले के लगभग 120 विद्यालयों में करीब 3500 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु निबंध, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 535 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ शहर में आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में राबाउमावि चंदेरिया की 11 वीं कक्षा की छात्रा राजनंदिनी कंवर सौलंकी प्रथम, राउमावि सेंती की 11 वीं कक्षा की छात्रा राधिका सोनी द्वितीय व राबाउमावि शहर चित्तौड़गढ़ की छात्रा राधिका प्रजापत तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गिलुंड के कक्षा 11वीं के छात्र शिवप्रकाश मीणा प्रथम, राउमावि सेंती की कक्षा 9 की छात्रा जयश्री सोनी द्वितीय व राबाउमावि शहर चित्तौड़गढ़ की 11वीं कक्षा की छात्रा साक्षी कुमावत तृतीय रही। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में राउमावि घटियावली के 11वीं कक्षा की छात्रा ललिता कुमावत प्रथम, पीएम श्री महात्मा गांधी राउमावि स्टेशन चित्तौड़गढ़ की कक्षा 9 की छात्रा कृतिका सेन द्वितीय व राउमावि सेंती की कक्षा 9 के छात्र किशन गुर्जर तृतीय रहे। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शंभूलाल सोमानी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों में सुरक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....

February 02, 2026 02:32 PM

प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....

February 02, 2026 01:59 PM

जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...

February 02, 2026 01:59 PM

बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्‍थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्‍टर,पंख अभियान के तहत स्‍वयं सेवकों की कार्यशाला सम्‍पन्‍न....

February 02, 2026 01:58 PM

नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....

February 02, 2026 01:57 PM

खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...

February 02, 2026 01:40 PM

भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....

February 02, 2026 01:31 PM

दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....

February 02, 2026 01:20 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....

February 02, 2026 01:17 PM

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

February 02, 2026 01:13 PM

क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:59 PM

टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:57 PM

8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

February 02, 2026 12:54 PM

प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया....

February 02, 2026 12:49 PM

कनेरा में माघ पूर्णिमा के दिन कनेरा एवं सेमलिया गांव का सामूहिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न...

February 02, 2026 12:45 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....

February 02, 2026 12:38 PM

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट - मनीष शर्मा...

February 02, 2026 06:41 AM

बढ़ती लागत, अस्थिर बाजार और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए इस बजट में राहत के नाम पर केवल औपचारिक घोषणाएं की गई हैं - नरेंद्र सिंह राणावत....

February 02, 2026 04:35 AM

धर्मप्रिय सुरेश माराज का निधन, पंचतत्व में विलीन...

February 02, 2026 04:20 AM