आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....
Updated : February 02, 2026 12:38 PM
बबलु माली
घटना
सरवानिया महाराज :- चौकी क्षेत्र अंतर्गत मडावदा पंचायत के ग्राम रानपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर खड़ी एक महिला ने वहां मौजूद छोटे बच्चों को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान वह मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुमक्खियों के अचानक झुंड के रूप में पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास कर रही थी, तभी मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचाने का प्रयास किया तथा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 एफआरवी टीम में तैनात आरक्षक कालूनाथ योगी (322) एवं एफआरवी पायलट राजेश राठौर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल महिला को उपचार हेतु सरवानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कंचन बाई मेघवाल पति शिवलाल के रूप में हुई है। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना के बाद ग्राम रानपुर क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनवाड़ी केंद्र एवं आसपास क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा मधुमक्खियों के छत्तों को शीघ्र हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
और खबरे
प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....
February 02, 2026 01:59 PM
जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...
February 02, 2026 01:59 PM
बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्टर,पंख अभियान के तहत स्वयं सेवकों की कार्यशाला सम्पन्न....
February 02, 2026 01:58 PM
नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....
February 02, 2026 01:57 PM
खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...
February 02, 2026 01:40 PM
भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....
February 02, 2026 01:31 PM
दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....
February 02, 2026 01:20 PM
चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....
February 02, 2026 01:17 PM
सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..
February 02, 2026 01:13 PM
क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:59 PM
टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:57 PM
8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....
February 02, 2026 12:54 PM
प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया....
February 02, 2026 12:49 PM
कनेरा में माघ पूर्णिमा के दिन कनेरा एवं सेमलिया गांव का सामूहिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न...
February 02, 2026 12:45 PM
आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....
February 02, 2026 12:38 PM
आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट - मनीष शर्मा...
February 02, 2026 06:41 AM
बढ़ती लागत, अस्थिर बाजार और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए इस बजट में राहत के नाम पर केवल औपचारिक घोषणाएं की गई हैं - नरेंद्र सिंह राणावत....
February 02, 2026 04:35 AM
धर्मप्रिय सुरेश माराज का निधन, पंचतत्व में विलीन...
February 02, 2026 04:20 AM
54 केंद्रों पर होगी जिले में बोर्ड परीक्षाएं, तैयारियां पूरी, 6 फरवरी को वितरित होगी सामग्री, स्ट्रांग रूम में कड़े पहरे में रखे गए प्रश्न पत्र....
February 02, 2026 04:15 AM