जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...
Updated : February 02, 2026 01:59 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिले के शतप्रतिशत पशुपालकों के के.सी.सी.बनाने के लिए उनके प्रकरण तैयार करवाकर उन्हें के.सी.सी. जारी करवाए जाएगें। इसके लिए जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक विशेष के.सी.सी.अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कोई भी पशुपालक के.सी.सी.के लाभ वंचित नही रहे। नीमच, जावद, मनासा विकासखण्ड में उक्त अवधि में न्यूनतम तीन-तीन हजार के.सी.सी.जारी करवाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे एक मार्च से विभागीय मैदानी अमलें के माध्यम से अभियान चलाकर शतप्रतिशत पशुपालकों के के.सी.सी.प्रकरण तैयार कर केसीसी जारी करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार, सभी विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा, कि ग्रामीण समृद्ध में पशुपालन का अहम योगदान है और पशुपालकों को के.सी.सी. के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर ग्रामीण समृद्धि पशुपालकों की समृद्धि में सहजता से सहयोग किया जा सकता है। अत: पशुपालन विभाग का सम्पूर्ण अमला सभी पशुपालकों को के.सी.सी.ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे।
बैठक में कलेक्टर ने सेक्टरवार कृत्रिम गर्भाधान कार्य और एम.एफ.डी. टीकाकरण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और न्यूनतम प्रगति वाले ए.वी.एफ.ओ.को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 फरवरी तक एफ.एम.डी.टीकाकरण कार्य और कृत्रिम गर्भाधान कार्य की शतप्रतिशत लक्ष्यपूर्ति नहीं करने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर योजना, डेयरी प्लस योजना, बैकयार्ड योजना, बकरी पालन योजना की प्रगति की समीक्षा की और 15 फरवरी के पूर्व उक्त सभी योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य अनुरूप स्वीकृति एवं ऋण वितरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी उप संचालक पशुपालन को दिए। कलेक्टर ने जिले में पदस्थ मैत्री कार्यकर्ताओं का युक्तियुक्तकरण करने और जहां मैत्री कार्यकर्ता नहीं है, वहां मैत्री की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश उप संचालक पशुपालन को दिए। उन्होने कार्य नहीं करने वाले मैत्री कार्यकर्ताओं को पद से पृथक कर उनके स्थान पर नये मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलाकर पदस्थ करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ.ए.आर.धाकड, डॉ.मीनल पाटनी, डॉ.आशीष शर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री अमित नार्गेश, एसडीओ फारेस्ट श्री दशरथ अखण्ड, सीएमओ सुश्री दुर्गा बामनिया भी उपस्थित थी।
और खबरे
बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....
February 02, 2026 02:32 PM
प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....
February 02, 2026 01:59 PM
जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...
February 02, 2026 01:59 PM
बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्टर,पंख अभियान के तहत स्वयं सेवकों की कार्यशाला सम्पन्न....
February 02, 2026 01:58 PM
नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....
February 02, 2026 01:57 PM
खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...
February 02, 2026 01:40 PM
भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....
February 02, 2026 01:31 PM
दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....
February 02, 2026 01:20 PM
चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....
February 02, 2026 01:17 PM
सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..
February 02, 2026 01:13 PM
क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:59 PM
टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:57 PM
8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....
February 02, 2026 12:54 PM
प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया....
February 02, 2026 12:49 PM
कनेरा में माघ पूर्णिमा के दिन कनेरा एवं सेमलिया गांव का सामूहिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न...
February 02, 2026 12:45 PM
आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....
February 02, 2026 12:38 PM
आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट - मनीष शर्मा...
February 02, 2026 06:41 AM
बढ़ती लागत, अस्थिर बाजार और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए इस बजट में राहत के नाम पर केवल औपचारिक घोषणाएं की गई हैं - नरेंद्र सिंह राणावत....
February 02, 2026 04:35 AM
धर्मप्रिय सुरेश माराज का निधन, पंचतत्व में विलीन...
February 02, 2026 04:20 AM