FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच से सांवरिया सेठ दरबार तक 90 किमी पैदल यात्रा 4 फरवरी को, तैयारियां पूरी, 3 फरवरी को नीमच में भव्य भजन संध्या, छोटू सिंह रावणा देंगे प्रस्तुति, पदयात्रा में जलपान–चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था...

  Updated : February 02, 2026 03:09 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  धार्मिक

नीमच। आस्था और श्रद्धा का विशाल संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब श्री सांवरिया सेठ दरबार मंडफिया तक वार्षिक पैदल यात्रा आगामी 4 फरवरी को सुबह 8:30 बजे लायंस पार्क चौराहा नीमच से प्रारंभ होगी। करीब 90 किलोमीटर की यह पदयात्रा श्रद्धालुओं की भक्ति, अनुशासन और उत्साह का प्रतीक बनेगी। पदयात्रा को लेकर सोमवार को स्थानीय किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य एडवोकेट मनीष जोशी, हरीश दुआ, गोपाल गर्ग जीजी, महेंद्र मोनू लोक्स, राजेंद्र गर्ग आदि संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि श्री सांवरिया सेठ दरबार तक पैदल यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यात्रा के लिए किसी प्रकार का पंजीयन आवश्यक नहीं होगा।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रत्येक 2 किलोमीटर की दूरी पर जलपान की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक अतिरिक्त वाहन पूरे मार्ग में साथ चलेगा, ताकि थकान या अस्वस्थता महसूस करने वाले यात्रियों को आगे तक पहुंचाया जा सके। चिकित्सा सुविधाओं के लिए मेडिकल टीम भी यात्रा में शामिल रहेगी। सांवरिया भक्त मंडल के अरुल अरोरा (गंगानगर) ने बताया कि इस वर्ष यात्रा को और अधिक दिव्य व भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। पूरे मार्ग में भजन–कीर्तन, जयकारे और धार्मिक आयोजन किये जाएंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।
3 फरवरी को भव्य भजन संध्या - पदयात्रा से एक दिन पूर्व 3 फरवरी 2026, मंगलवार को नीमच के लायंस पार्क चौराहा पर शाम 7:30 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रख्यात भजन गायक छोटू सिंह रावणा अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
निंबाहेड़ा में रात्रि विश्राम - 4 फरवरी को नीमच से शुरू हुई पदयात्रा का रात्रि विश्राम राजस्थान के निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी परिसर में होगा, जहां श्रद्धालुओं के भोजन और ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। यहां भी आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 5 फरवरी को अलसुबह यात्रा पुनः प्रारंभ होकर दोपहर तक मंडफिया धाम पहुंचेगी, जहां भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भंवरासा चौराहे पर किसानों ने किया नीमच–मंदसौर हाईवे जाम, ओलावृष्टि से अफीम सहित रबी की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे किसान...

February 02, 2026 04:19 PM

नीमच से सांवरिया सेठ दरबार तक 90 किमी पैदल यात्रा 4 फरवरी को, तैयारियां पूरी, 3 फरवरी को नीमच में भव्य भजन संध्या, छोटू सिंह रावणा देंगे प्रस्तुति, पदयात्रा में जलपान–चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था...

February 02, 2026 03:09 PM

बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....

February 02, 2026 02:32 PM

प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....

February 02, 2026 01:59 PM

जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...

February 02, 2026 01:59 PM

बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्‍थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्‍टर,पंख अभियान के तहत स्‍वयं सेवकों की कार्यशाला सम्‍पन्‍न....

February 02, 2026 01:58 PM

नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....

February 02, 2026 01:57 PM

खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...

February 02, 2026 01:40 PM

भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....

February 02, 2026 01:31 PM

दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....

February 02, 2026 01:20 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....

February 02, 2026 01:17 PM

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

February 02, 2026 01:13 PM

क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:59 PM

टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:57 PM

8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

February 02, 2026 12:54 PM

प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया....

February 02, 2026 12:49 PM

कनेरा में माघ पूर्णिमा के दिन कनेरा एवं सेमलिया गांव का सामूहिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न...

February 02, 2026 12:45 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....

February 02, 2026 12:38 PM

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट - मनीष शर्मा...

February 02, 2026 06:41 AM