बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्टर,पंख अभियान के तहत स्वयं सेवकों की कार्यशाला सम्पन्न....
Updated : February 02, 2026 01:58 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिले के बाछडा समुदाय के 10-10 युवक , युवतियों को प्रेरित कर स्थानीय उद्योगो के समन्वय, सहयोग से रोजगार दिलाया जाएगा। पंख अभियान के स्वयं सेवक ऐसे पात्र एवं इच्छुक युवक, युवतियों को प्रेरित कर उनकी सूची उपलब्ध कराए, जिससे, कि उन्हें स्थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जा सके। यह बात कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में पंख अभियान के तहत नियुक्त स्वयं सेवकों की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव , जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं पंख अभियान के स्वयं सेवक भी उपस्थित थे। कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा, कि जिले में पशुपालकों के केसीसी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्वयं सेवक बाछडा समुदाय के पशुपालकों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराए, जिससे, कि उनकों के.सी.सी. प्रदान किया जा सके। कलेक्टर ने कहा, कि के.सी.सी.के लाभ से कोई भी पशुपालक वंचित ना रहे। सभी के के.सी.सी. प्रकरण तैयार कर बैंकों से के.सी.सी.जारी करवाया जाए कार्यशाला में कलेक्टर ने पंख अभियान के तहत विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा कर, उन्हें हुए लाभ, स्थापित स्वरोजगार एवं अर्जित आय के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने लाभांवित हितग्राहियों से कहा, कि वे अपने समुदाय के अन्य पात्र युवक, युवतियों को भी शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित कर उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग करें कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, कृषि, पशुपालन, आजीविका मिशन, आदि विभागों द्वारा गत एक वर्ष में विभागीय योजनाओं में लाभांवित हितग्राहियों की प्रगति से अवगत कराया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पण्ड्या को कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि बाछडा समुदाय की इस माह अंत तक जिले में शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाए। कोई भी पात्र बालिका लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ से वंचित ना रहे। बैठक में पंख अभियान के स्वयं सेवकों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए
और खबरे
बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....
February 02, 2026 02:32 PM
प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....
February 02, 2026 01:59 PM
जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...
February 02, 2026 01:59 PM
बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्टर,पंख अभियान के तहत स्वयं सेवकों की कार्यशाला सम्पन्न....
February 02, 2026 01:58 PM
नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....
February 02, 2026 01:57 PM
खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...
February 02, 2026 01:40 PM
भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....
February 02, 2026 01:31 PM
दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....
February 02, 2026 01:20 PM
चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....
February 02, 2026 01:17 PM
सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..
February 02, 2026 01:13 PM
क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:59 PM
टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:57 PM
8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....
February 02, 2026 12:54 PM
प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया....
February 02, 2026 12:49 PM
कनेरा में माघ पूर्णिमा के दिन कनेरा एवं सेमलिया गांव का सामूहिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न...
February 02, 2026 12:45 PM
आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....
February 02, 2026 12:38 PM
आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट - मनीष शर्मा...
February 02, 2026 06:41 AM
बढ़ती लागत, अस्थिर बाजार और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए इस बजट में राहत के नाम पर केवल औपचारिक घोषणाएं की गई हैं - नरेंद्र सिंह राणावत....
February 02, 2026 04:35 AM
धर्मप्रिय सुरेश माराज का निधन, पंचतत्व में विलीन...
February 02, 2026 04:20 AM