दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....
Updated : February 02, 2026 01:20 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच। जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा 259 कट्टों में कुल 3927 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले दो आरोपीगण (1) अजय कुमार पिता राजेश कुमार विश्नोई, उम्र-21 वर्ष, निवासी-ग्राम खाबड़ा खुर्द, तहसील ओसियां जिला जोधपुर (राजस्थान) एवं (2) विकास पिता सावलराम विश्नोई, उम्र-20 वर्ष, निवासी ग्राम डोली कलां, तहसील कल्याणपुर, जिला बालोतरा (राजस्थान) को धारा 8/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 13-13 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि दिनांक 19.06.2024 को सीबीएन कार्यालय पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जोधपुर राजस्थान के तस्कर ट्रक से झारखंड क्षैत्र के गांव से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा लेकर, आगरा-जयपुरा हाईवे से होते हुये जोधपुर ले जाने वाले हैं। मुखबीर सूचना के आधार पर सीबीएन द्वारा निवारक दल का गठन किया गया तथा दिनांक 21.06.2024 को शाम के लगभग 06 बजंे के सिकंदरा टोल प्लाजा, बयाना जयपुरा मार्ग, भोजपुरा, राजस्थान पर मुखबीर द्वारा बताया हुवा ट्रक आया, जिसमें दोनो आरोपीगण बैठे हुवे थे। ट्रक की कार्यालय केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, नीमच ले जाकर तलाशी लिये जाने पर ट्रक में भिन्न-भिन्न रंग के कुल 259 प्लास्टीक के कट्टे भरे हुवे थे, जिनका वजन किये जाने पर उसमें कुल 3927.350 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भर कर रखा हुआ था। सीबीएन द्वारा ट्रक व डोडाचूरा को जप्त कर व आरोपीगण को गिरफ्तार कर आवश्यक अनुसंधान उपरांत परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुशील ऐरन द्वारा की गई।
और खबरे
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM
नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...
February 18, 2026 09:36 AM
सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...
February 18, 2026 08:24 AM
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...
February 18, 2026 06:37 AM
अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जिला कलक्टर ने पटवारी का किया सम्मान...
February 18, 2026 04:33 AM
नीमच के विकास के लिए मैं संकल्पित - मुख्यमंत्री, GBS पीड़ित परिवारों को राहत, बमोरा ग्रिड पर भी मिला सकारात्मक संकेत...
February 18, 2026 04:18 AM
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोचिंग संस्थानों के लिए नए एवं सख्त नियम बनाने पर उच्चस्तरीय मंथन बैठक आयोजित....
February 18, 2026 03:09 AM
आगामी 2 वर्षों में प्रदेश का मत्स्य उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य, फार्म पॉन्ड मॉडल एवं सहकारिता आधारित पूरक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा...
February 18, 2026 03:07 AM