FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

  Updated : February 02, 2026 01:13 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  आयोजन

भीलवाड़ा :- धोरीमना ज्ञान और जागरूकता का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब मल्टीपरपज हॉल कमला देवी कॉम्प्लेक्स इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित लेखिका और कॉरपोरेट लॉयर अनु लाल गुरुग्राम हरियाणा की अंग्रेजी भाषा में लिखित पुस्तक बिश्नोईस एंड दा ब्लैक बक केन धर्म सेव दा एनवायरमेंट पुस्तक विमोचन समारोह केवल साहित्यिक कार्यक्रम न रहकर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त मंच बन गया। समारोह में उपस्थित पर्यावरण सेवकों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश देकर लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत पुस्तक के विधिवत अनावरण के साथ हुई।उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक को ज्ञान, विचार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया। इसी क्रम में वक्ताओं ने कहा कि जैसे पुस्तकें हमारी सोच को दिशा देती हैं वैसे ही पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन की दिशा तय करता है। समारोह की विशेषता यह रही कि पूरे आयोजन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त रखने का प्रयास किया गया।प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर तांबे के लोटों से जल पिलाने की व्यवस्था कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के द्वारा की गई। सजावट में प्राकृतिक और पुनर्चक्रित सामग्री का उपयोग हुआ तथा अतिथियों को कपड़े और जूट के थैलों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के राष्ट्रीय प्रभारी व अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद् खमुराम बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक सुविधा तो देता है लेकिन इसका दुष्प्रभाव बहुत व्यापक है। इससे मिट्टी और जल स्रोत प्रदूषित होते हैं व पशु-पक्षियों का जीवन खतरे में पड़ता है और अंततः मानव स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज जिस पुस्तक का विमोचन हुआ है वह ज्ञान का प्रकाश फैलाएगी और इसी प्रकाश में हमें अपनी धरती को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना का प्रेरक उदाहरण भी बना। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम साबित हो सकते हैं।
समारोह में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के प्रभारी किशनाराम बांगङवा, पर्यावरण सेवक पूनाराम मांजू जाम्भा, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिकारी पांचाराम जांगु सहित कई पर्यावरण सेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि एमके रणजीत सिंह, लिपिका भूषण और विशाल चौरसिया ने अपने विस्तृत विचार रखें तथा मेघालय के पूर्व डीजीपी एलआर बिश्नोई, जांभाणी साहित्य अकादमी की ओर से आरके बिश्नोई, वन्यजीव एक्टिविस्ट फतेहाबाद हरियाणा के विनोद कड़वासरा, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नरेंद्र बिश्नोई और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जगदीश गिला ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....

February 02, 2026 02:32 PM

प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....

February 02, 2026 01:59 PM

जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...

February 02, 2026 01:59 PM

बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्‍थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्‍टर,पंख अभियान के तहत स्‍वयं सेवकों की कार्यशाला सम्‍पन्‍न....

February 02, 2026 01:58 PM

नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....

February 02, 2026 01:57 PM

खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...

February 02, 2026 01:40 PM

भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....

February 02, 2026 01:31 PM

दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....

February 02, 2026 01:20 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....

February 02, 2026 01:17 PM

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

February 02, 2026 01:13 PM

क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:59 PM

टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:57 PM

8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

February 02, 2026 12:54 PM

प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया....

February 02, 2026 12:49 PM

कनेरा में माघ पूर्णिमा के दिन कनेरा एवं सेमलिया गांव का सामूहिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न...

February 02, 2026 12:45 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....

February 02, 2026 12:38 PM

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट - मनीष शर्मा...

February 02, 2026 06:41 AM

बढ़ती लागत, अस्थिर बाजार और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए इस बजट में राहत के नाम पर केवल औपचारिक घोषणाएं की गई हैं - नरेंद्र सिंह राणावत....

February 02, 2026 04:35 AM

धर्मप्रिय सुरेश माराज का निधन, पंचतत्व में विलीन...

February 02, 2026 04:20 AM