भंवरासा चौराहे पर किसानों ने किया नीमच–मंदसौर हाईवे जाम, ओलावृष्टि से अफीम सहित रबी की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे किसान...
Updated : February 02, 2026 04:19 PM
समरथ सेन पालसोड़ा
कृषि
नीमच :- मध्यप्रदेश के नीमच जिले में रविवार दोपहर आई तेज बारिश, आंधी और भीषण ओलावृष्टि से किसानों की अफीम सहित रबी की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान होने के बाद भी जब मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे, तो आक्रोशित किसानों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे भंवरासा चौराहे पर नीमच–मंदसौर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया किसानों ने बिना कागजी सर्वे के तत्काल मुआवजा एवं फसल बीमा राशि शीघ्र स्वीकृत करने की मांग करते हुए सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिले में हुई भीषण ओलावृष्टि से अफीम, चना, गेहूं, लहसुन, प्याज, सरसों, अलसी, मेथी एवं किनवा जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा से भंवरासा, पालसोड़ा, कचोली, खेताखेड़ा, केलूखेड़ा, बामनिया, पिपलिया व्यास, मेलकी मेवाड़, विशन्या, दीपूखेड़ी सहित लगभग 10 गांवों के किसान प्रभावित हुए हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी, जीरन तहसीलदार एवं जीरन पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर समझाइश दी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद किसान माने और चक्का जाम समाप्त किया। इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेताओं के साथ खेतों में पहुंचकर नुकसानग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा एवं कांग्रेस के नेता सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। जाम समाप्त होने के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन पुनः सुचारू कराया गया।
और खबरे
भंवरासा चौराहे पर किसानों ने किया नीमच–मंदसौर हाईवे जाम, ओलावृष्टि से अफीम सहित रबी की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे किसान...
February 02, 2026 04:19 PM
नीमच से सांवरिया सेठ दरबार तक 90 किमी पैदल यात्रा 4 फरवरी को, तैयारियां पूरी, 3 फरवरी को नीमच में भव्य भजन संध्या, छोटू सिंह रावणा देंगे प्रस्तुति, पदयात्रा में जलपान–चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था...
February 02, 2026 03:09 PM
बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....
February 02, 2026 02:32 PM
प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....
February 02, 2026 01:59 PM
जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...
February 02, 2026 01:59 PM
बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्टर,पंख अभियान के तहत स्वयं सेवकों की कार्यशाला सम्पन्न....
February 02, 2026 01:58 PM
नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....
February 02, 2026 01:57 PM
खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...
February 02, 2026 01:40 PM
भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....
February 02, 2026 01:31 PM
दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....
February 02, 2026 01:20 PM
चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....
February 02, 2026 01:17 PM
सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..
February 02, 2026 01:13 PM
क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:59 PM
टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...
February 02, 2026 12:57 PM
8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....
February 02, 2026 12:54 PM
प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया....
February 02, 2026 12:49 PM
कनेरा में माघ पूर्णिमा के दिन कनेरा एवं सेमलिया गांव का सामूहिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न...
February 02, 2026 12:45 PM
आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम....
February 02, 2026 12:38 PM
आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट - मनीष शर्मा...
February 02, 2026 06:41 AM