FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरस्वती व नेहा हाई स्कूल में हाई स्कूल का विदाई समारोह व वार्षिकोत्सव में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन...

  Updated : February 03, 2026 10:25 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  आयोजन

चीताखेड़ा :- स्थानीय सरस्वती व नेहा हाई स्कूल में विगत 42 सालों से वार्षिकोत्सव मनाते आ रहे हैं हर वर्ष की भांति इस बार 43 वां वार्षिकोउत्सव हर्षोउल्लास पूर्ण वातावरण में मंगलवार को कार्यक्रम में 27 कार्यक्रमों की रंग बिरंगे परिधानों में सजे विद्यालय के 103 छोटे-छोटे नन्ने मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अभिनय संवाद और लोक लुभावन देश भक्ति, धार्मिक व शिक्षाप्रद नाटक एवं शिव तांडव नृत्य,पैरोडी, व देशभक्ति,राजस्थानी पारंपरिक फिल्मी गीतों पर एकल एवं सामूहिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिन्हें अभिभावकों एवं गांव के सैकड़ों दर्शकों ने बेहद सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों से उत्साहित होकर जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया ने नगदी राशि से पुरुस्कृत किया। स्कूली बच्चों ने मोबाइल के दुष्परिणामों पर युवा ,जवान,वृद्ध महिला-पुरुष को शिक्षाप्रद संदेश देने के लिए शानदार गीत की प्रस्तुति के माध्यम से बेहतरीन संदेश दिया, जो अभिभावकों के दिलों को छू लिया। सांस्कृतिक रंग मंच पर बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों पर कभी देशभक्ति तो कभी धार्मिक तो कभी करुणामय वातावरण निर्मित कर देते थे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच पर गणेश वंदना..देवा हो देवा गणपति देवा........, गीत पर शानदार प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्री गणेश किया। इसी के साथ नर्सरी के यूकेजी , एलकेजी मासूम बच्चों ने मुझे इस दुनिया में माफ करना............, मुझे माफ करना ओम साईं राम...........गीतों पर ग्रुप द्वारा बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति पर दर्शकों को भावुक कर दिया और इस प्रस्तुति पर खूब तालियां व नगद पुरस्कार बटोरें। राजस्थानी देश भक्ति गीत ऐसा देश है मेरा......,नन्हा मुन्ना राही हूं.........,मेरा रंग दे बसंती चोला.......गीत पर छात्राओं ने शानदार नृत्य आकर्षण पोजीसन में साझेदारी की प्रस्तुति पर उपस्थित ग्रामीणों को तालियां बजाने पर मजबूर कर खूब दांत बटोरी। देशभक्ति, धार्मिक एवं राजस्थानी, फिल्मी गीतों पर छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वंदे मातरम देश भक्ति गीत पर वंदे मातरम ग्रुप डांस छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी टीम के साथ मंच पर तीन रंग-रंगी वेशभूषा में बेहतरीन ढंग से प्रस्तुति पर दर्शकों द्वारा शानदार तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम सांस्कृतिक मंच पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया, सरपंच श्रीमती मंजू जैन, मंडी पूर्व डायरेक्टर राजेंद्र सिंह तोमर, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सीताराम मांगरिया, प्रोफेसर गजेन्द्र आर्य , राजेश जैन,उप-सरपंच विकास प्रजापत द्वारा मंच पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया ने सरस्वती व नेहा हाई स्कूल में सांस्कृतिक एवं कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों का वार्षिक विदाई समारोह कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिक्षा में समय बहुत कम बचा है सभी विद्यार्थी परिक्षा तक के लिए मोबाइल से दूर और अध्ययनरत में व्यस्त हो जाएं। स्कूली विद्यार्थियों के लिए मोबाइल अभिशाप है। बचपन में नैतिक संस्कार दिए बिना सभ्य नागरिक का निर्माण नहीं हो सकता है। बच्चे अच्छी पढ़ाई करके उच्च पदों पर जाकर माता-पिता, गुरुजनों और गांव का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं। परिवार की अच्छी और सच्ची विरासत संतान ही संपत्ति होती है। शैक्षणिक पठन-पाठन की अतिरिक्त पाठ्य सहगामी एक्टिविटीज का होना भी जरूरी होता है। विद्यार्थियों ने वार्षिकोत्सव में भाग लिया और देश भक्ति व धार्मिक गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत दी निश्चित रूप से इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। सरपंच श्रीमती मंजू जैन, मंडी पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर, प्रोफेसर गजेन्द्र आर्य , सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सीताराम मांगरिया, मंडी पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर,राजेश जैन, उप-सरपंच विकास प्रजापत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सरस्वती व नेहा हाई स्कूल के संस्थापक विनोद सगरावत एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने द्वारा वरिष्ठ जनों का अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक किशोर मेघवाल ने तथा कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक विनोद सगरावत ने आभार व्यक्त किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राजपुरा चारभुजा मंदिर परिसर में हुई बैठक....

February 03, 2026 02:15 PM

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 56 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं...

February 03, 2026 01:49 PM

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 135 गैर जमानती वारंट तामील, 21 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही, 99 लीटर अवैध शराब जब्त...

February 03, 2026 01:34 PM

सांसद अग्रवाल ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट...

February 03, 2026 12:48 PM

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत 5 हजार से अधिक आवेदन निराकृत, शेष शतप्रतिशत आवेदनों का निराकरण सुनिश्‍चित करें, कलेक्‍टर ने की संकल्‍प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा....

February 03, 2026 12:46 PM

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 9 फरवरी को....

February 03, 2026 12:45 PM

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने प्रदान की दिव्‍यांग शांतिबाई को नि:शुल्‍क ट्राईसिकल, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 90 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 03, 2026 12:44 PM

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पशु कल्‍याण तथा जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

February 03, 2026 12:43 PM

डी.एम.श्री चंद्रा द्वारा दो शस्‍त्र लायसेंस निरस्‍त....

February 03, 2026 12:43 PM

गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित.....

February 03, 2026 12:41 PM

सरस्वती व नेहा हाई स्कूल में हाई स्कूल का विदाई समारोह व वार्षिकोत्सव में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन...

February 03, 2026 10:25 AM

यातायात थाने के सामने सोने चांदी की गिरवी रकम छुड़ाने को लेकर हंगामा, भीड़ एकत्र, लगा जाम, रकम नहीं मिली तो दुकान के सामने आत्मदाह करेगी कंचन बंजारा ने दी खुलेआम चेतावनी...

February 03, 2026 10:07 AM

मंदसौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की एमडी ड्रग्स अन्‍य सामग्री जब्‍त दो आरोपी गिरफ्तार...

February 03, 2026 03:59 AM

हरित चारा उत्पादन एवं चारा आधारित उद्यमिता में अवसर एवं नवाचार पर मंथन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला...

February 03, 2026 03:57 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 03, 2026 03:42 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 03, 2026 03:37 AM

शासकीय हाई स्कूल छायन में करियर मार्गदर्शन सप्ताह का समापन....

February 02, 2026 04:21 PM

भंवरासा चौराहे पर किसानों ने किया नीमच–मंदसौर हाईवे जाम, ओलावृष्टि से अफीम सहित रबी की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे किसान...

February 02, 2026 04:19 PM

नीमच से सांवरिया सेठ दरबार तक 90 किमी पैदल यात्रा 4 फरवरी को, तैयारियां पूरी, 3 फरवरी को नीमच में भव्य भजन संध्या, छोटू सिंह रावणा देंगे प्रस्तुति, पदयात्रा में जलपान–चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था...

February 02, 2026 03:09 PM