FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

हरित चारा उत्पादन एवं चारा आधारित उद्यमिता में अवसर एवं नवाचार पर मंथन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला...

  Updated : February 03, 2026 03:57 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा सोमवार को देवी अहिल्या सभागार, राज्य प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में हरित चारा उत्पादन एवं चारा आधारित उद्यमिता में अवसर एवं नवाचार को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चारा क्षेत्र से जुड़े तीन प्रमुख वर्गों- चारा/साईलेज/फॉडर ब्लॉक उद्यमी, उपभोक्ता तथा चारा विपणन से जुड़े विभिन्न हितधारकों को आमंत्रित किया गया। कार्यशाला के दौरान साइलेज, हे-फॉडर ब्लॉक एवं चारा बीज उत्पादन से जुड़े उद्यमियों, प्रगतिशील पशुपालकों, एफपीओ, सहकारी संस्थाओं एवं विशेषज्ञों की सहभागिता रही। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाएं जैसे आईजीएफआरआई झांसी, वार्ना मिल्क यूनियन कोल्हापुर, बायफ, सीबीओ, एफपीओ, साइलेज निर्माण कंपनी कॉर्नेक्सट, दावत राइस सहित अन्य संस्थाएं शामिल हुईं। सभी हितधारकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा चारा आधारित उद्यमों में व्यावसायिक संभावनाओं एवं प्रदेश में इनके व्यापक व्यवसायीकरण (कमर्शियलाइजेशन) पर विचार-विमर्श किया कार्यक्रम के अंतर्गत दो पैनल सत्र आयोजित किए गए, जिनमें साईलेज-हे- चारा बीज उत्पादन एवं फॉडर ब्लॉक जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव, नवाचार एवं सुझाव साझा किए और प्रतिभागियों से संवाद किया। प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित कर समूह चर्चा कराई गई। समूह-1 में प्रदेश में साइलेज व्यवसाय के विस्तार (स्केल-अप) की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसमें साइलेज उत्पादक, उपभोक्ता एवं वितरकों के बीच संवाद हुआ। समूह-2 में चारा बीज उत्पादन पर चर्चा हुई। इसमें बीज उत्पादक संस्थाओं एवं पशुपालकों शामिल हुए। समूह-3 में चारा ब्लॉक उत्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें चारा प्रदायकर्ता, उपभोक्ता एवं वितरण प्रणाली पर चर्चा हुई। कार्यशाला में प्राप्त सुझावों एवं अनुशंसाओं के आधार पर विभाग द्वारा प्रदेश के लिए एक व्यापक एवं प्रभावी चारा विकास कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण चारा उपलब्ध हो सकेगा तथा चारा आधारित उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री उमाकांत उमराव, संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. पी.एस. पटेल, प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, आईजीएफआरआई झांसी डॉ. विजय कुमार यादव, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड एवं पशुधन-कुक्कुट विकास निगम के प्रबंध संचालक, नाबार्ड, एपेक्स बैंक तथा ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद नई दिल्ली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हरित चारा उत्पादन एवं चारा आधारित उद्यमिता में अवसर एवं नवाचार पर मंथन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला...

February 03, 2026 03:57 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 03, 2026 03:42 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 03, 2026 03:37 AM

शासकीय हाई स्कूल छायन में करियर मार्गदर्शन सप्ताह का समापन....

February 02, 2026 04:21 PM

भंवरासा चौराहे पर किसानों ने किया नीमच–मंदसौर हाईवे जाम, ओलावृष्टि से अफीम सहित रबी की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे किसान...

February 02, 2026 04:19 PM

नीमच से सांवरिया सेठ दरबार तक 90 किमी पैदल यात्रा 4 फरवरी को, तैयारियां पूरी, 3 फरवरी को नीमच में भव्य भजन संध्या, छोटू सिंह रावणा देंगे प्रस्तुति, पदयात्रा में जलपान–चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था...

February 02, 2026 03:09 PM

बड़ी सादड़ी में 4 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक सत्संग, संत सतपाल शर्मा जी करेंगे प्रवचन....

February 02, 2026 02:32 PM

प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ....

February 02, 2026 01:59 PM

जिले के सभी पशुपालकों के के.सी.सी.के प्रकरण तैयार कर के.सी.सी.जारी करवाए, जिले में एक मार्च से 30 अप्रेल तक पशुपालन के सी.सी.अभियान चलाया जाएगा...

February 02, 2026 01:59 PM

बाछडा समुदाय के 10-10 युवक, युवतियों को स्‍थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जाएगा, शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - कलेक्‍टर,पंख अभियान के तहत स्‍वयं सेवकों की कार्यशाला सम्‍पन्‍न....

February 02, 2026 01:58 PM

नीमच की बेटी पूजा प्रजापत ने रिपब्लिक डे कैम्प में रचा इतिहास, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, प्रदेश का नाम किया रोशन....

February 02, 2026 01:57 PM

खेतों में उतरकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जाना ओलावृष्टि का दर्द, अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सर्वे में लापरवाही नहीं चलेगी...

February 02, 2026 01:40 PM

भंवरासा पालसोडा एवं आसपास क्षेत्र के किसानों को विधायक परिहार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....

February 02, 2026 01:31 PM

दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड....

February 02, 2026 01:20 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित....

February 02, 2026 01:17 PM

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जीवन की ओर एक कदम, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पुस्तक विमोचन समारोह में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

February 02, 2026 01:13 PM

क्रेटा कार से 234 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:59 PM

टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त...

February 02, 2026 12:57 PM

8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

February 02, 2026 12:54 PM