FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

  Updated : February 04, 2026 03:45 AM

FIRST NEEMUCH NEWS

  जीवन शैली

4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1628 - शाहजहाँ को आगरा में मुग़ल बादशाह का ताज पहनाया गया।
1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।
1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।
1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
1924- महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
1948 - सिलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1960 - भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान का निधन हुआ।
1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1968 - केन्या से एशियाई नागरिकों के पलायन का सिलसिला जारी। भारत और पाकिस्तान के 96 लोग ब्रिटेन पहुंचे, जिनमें नौ छोटे बच्चे शामिल थे।
1973 - भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहरलाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
1976 - ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।
1976 - संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।
1978 - जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित हुआ। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
1997 - इस्राइल की सेना के दो हेलीकाप्टर उत्तरी इस्राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोग मारे गए।
1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
2000 - पहली बार 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया गया। इसका उद्देश्य दुनिया भर में कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना था।
2001 - तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।
2003 - यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।
2004 - फेसबुक लांच। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।
2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।
पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।
2009 - गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी। इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
2011 - अब दुनिया भर में इंटरनेट के काम करने का तरीक़ा बदल जाएगा। दरअसल 4 फ़रवरी से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। इससे इंटरनेट की कार्यप्रणाली और मज़बूत होगी।
2014 - माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।
2021 - चौरी चौरा संघर्ष 100 साल पूर्ण हुये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शताब्दी समारोह' की शुरुआत की।

4 फ़रवरी को हुए निधन -
2023 - वाणी जयराम- प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका थीं। उन्हें "आधुनिक भारत की मीरा" भी कहा जाता है।
2021 - द्विजेंद्र नारायण झा - प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय इतिहास के विशेषज्ञ थे।
2021 - विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।
2002 - भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक (जन्म- 1913)।
2001 - पंकज रॉय, क्रिकेटर। (जन्म- 1928)
1993 - दौलत सिंह कोठारी - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
1974 - सत्येन्द्र नाथ बोस, गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।
1960 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।

4 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
विश्व कैंसर दिवस
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
चौरी-चौरा दिवस (1921)

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ओला-पाला से प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कर किसानों को दी जाए सहायता राशि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में होंगी कृषि कैबिनेट, मेडिकल कॉलेजों की बेड क्षमता बढ़ाने के निर्देश....

February 04, 2026 04:09 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 04, 2026 03:45 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 04, 2026 03:40 AM

विधायक परिहार ने किया 2 करोड 80 लाख रूपए से निर्मित होने वाली बोरखेडी खुर्द से झालरी सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन...

February 03, 2026 02:16 PM

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राजपुरा चारभुजा मंदिर परिसर में हुई बैठक....

February 03, 2026 02:15 PM

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 56 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं...

February 03, 2026 01:49 PM

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 135 गैर जमानती वारंट तामील, 21 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही, 99 लीटर अवैध शराब जब्त...

February 03, 2026 01:34 PM

सांसद अग्रवाल ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट...

February 03, 2026 12:48 PM

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत 5 हजार से अधिक आवेदन निराकृत, शेष शतप्रतिशत आवेदनों का निराकरण सुनिश्‍चित करें, कलेक्‍टर ने की संकल्‍प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा....

February 03, 2026 12:46 PM

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 9 फरवरी को....

February 03, 2026 12:45 PM

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने प्रदान की दिव्‍यांग शांतिबाई को नि:शुल्‍क ट्राईसिकल, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 90 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 03, 2026 12:44 PM

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पशु कल्‍याण तथा जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

February 03, 2026 12:43 PM

डी.एम.श्री चंद्रा द्वारा दो शस्‍त्र लायसेंस निरस्‍त....

February 03, 2026 12:43 PM

गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित.....

February 03, 2026 12:41 PM

सरस्वती व नेहा हाई स्कूल में हाई स्कूल का विदाई समारोह व वार्षिकोत्सव में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन...

February 03, 2026 10:25 AM

यातायात थाने के सामने सोने चांदी की गिरवी रकम छुड़ाने को लेकर हंगामा, भीड़ एकत्र, लगा जाम, रकम नहीं मिली तो दुकान के सामने आत्मदाह करेगी कंचन बंजारा ने दी खुलेआम चेतावनी...

February 03, 2026 10:07 AM

मंदसौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की एमडी ड्रग्स अन्‍य सामग्री जब्‍त दो आरोपी गिरफ्तार...

February 03, 2026 03:59 AM

हरित चारा उत्पादन एवं चारा आधारित उद्यमिता में अवसर एवं नवाचार पर मंथन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला...

February 03, 2026 03:57 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 03, 2026 03:42 AM