बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को दिया गया सशक्त संदेश...
Updated : February 05, 2026 02:59 PM
महावीर सिंह चंद्रावत
आयोजन
मनासा। बच्चों एवं महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा तथा बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से जन साहस संस्था द्वारा एसबीआई फाउंडेशन एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से मनासा ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक विद्यालय पावटी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसका खामियाजा उन्हें जीवनभर भुगतना पड़ता है।
कानून की जानकारी भी दी गई - बाल विवाह (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह कराने, सहयोग करने अथवा इसमें शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों — जैसे अभिभावक, रिश्तेदार, पंडित, रसोइया, कार्ड छापने वाला, घोड़ी, डीजे, लाइट एवं बैंड बाजा संचालक आदि के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। कानून का उल्लंघन करने पर 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
हेल्पलाइन की दी जानकारी - कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल विवाह की सूचना देने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं पुलिस सहायता नंबर 112 की जानकारी दी गई। बताया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण का केंद्र - विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी को भावुक कर दिया। संस्था की ओर से नाटक में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सामग्री व खेल किट वितरित - कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को शिक्षण सामग्री एवं बिस्किट वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु बैडमिंटन किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाला शंकर पाराशर, समस्त स्टाफ, जन साहस संस्था के जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार सुनार्तिया, संस्था सदस्य समीर मंसूरी, प्रियंका अहिर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समीर मंसूरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रियंका अहिर द्वारा किया गया।
और खबरे
दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी में शामिल आरोपी दीपक पारखे की जमानत याचिका खारिज, जिला एवं सत्र न्यायालय भोपाल से खारिज हुई याचिका....
April 16, 2026 02:57 AM
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री पवैया ने दिया राजस्व बढ़ाने के उपायों, योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत के आकलन पर जोर....
April 16, 2026 02:53 AM
खिमला पावर प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर किया काम बंद...
April 16, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 16, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 16, 2026 02:45 AM
पिता बेचते हैं सड़क किनारे सब्जी, बोर्ड परीक्षा में बेटी ने रच दिया इतिहास….
April 16, 2026 01:23 AM
नशे पर प्रहार, 10 किलो से अधिक अफीम जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार...
April 15, 2026 05:24 PM
संघ शताब्दी वर्ष का बड़ा आयोजन, नीमच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुखजन गोष्ठी 20 अप्रैल को, संघ के पूर्व अभा सरकार्यवाह भैया जी जोशी देंगे मार्गदर्शन...
April 15, 2026 04:15 PM
नगर की निजी शैक्षणिक संस्था जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी सिंगोली ने फहराया राज्य में परचम...
April 15, 2026 04:10 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 63,536 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
April 15, 2026 04:05 PM
शासकीय हाई स्कूल उमर का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी...
April 15, 2026 02:59 PM
जिला कलक्टर के निर्देश पर विकसित भारत मिशन की समीक्षा, स्वच्छता व मॉनिटरिंग पर विशेष जोर...
April 15, 2026 02:44 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय में गूंजी अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले की गाथा - मेधावी छात्र पुरस्कृत...
April 15, 2026 02:13 PM
शासकीय उ.मा.वि.जावी का 10वीं व 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा....
April 15, 2026 02:12 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, अंकुर उपवन को भी देखा, अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया
April 15, 2026 01:55 PM
सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्भीरता से ले - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जावद में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा..
April 15, 2026 01:52 PM
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026, प्रश्नोत्तरी में 200 विद्यार्थियों की भागीदारी, विजेता संभाग स्तर के लिए चयनित...
April 15, 2026 01:42 PM
कलेक्टर नीमच की संवेदनशील पहल, आर.बी.एस.के. तहत वंशिका व यश का क्लब फुट (तिरछे पैर) का हुआ निःशुल्क उपचार...
April 15, 2026 01:34 PM
कोटा रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्सप्रेस प्रभावित....
April 15, 2026 01:33 PM