टी20 वर्ल्ड कप : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया...
Updated : February 07, 2026 07:11 PM
FIRST NEEMUCH NEWS
खेल
भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। मैच में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने 16 गेंदों में 20 रन और तिलक वर्मा ने 25 रनों की पारी खेलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों बड़ी पारी नहीं खेल सके। मध्यक्रम में शिवम दुबे (0), रिंकू सिंह (6) और हार्दिक पांड्या (5) जल्दी आउट हो गए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 14 रन जोड़े। अमेरिका की ओर से शैडली वान ने 4 विकेट झटके। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम की शुरुआत भी खराब रही। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में एंड्रिस गौस (6) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मोनांक पटेल और साईतेजा मुक्कामल्ला भी पवेलियन लौट गए।
मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। मिलिंद कुमार ने 34 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि संजय कृष्णमूर्ति ने 31 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। शुभम रंजने ने अंत में 22 गेंदों में 37 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अमेरिका की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं। वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट हासिल किया। गौरतलब है कि भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तबीयत खराब होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके। मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत अब ग्रुप ए में अपना अगला मुकाबला गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।
और खबरे
टी20 वर्ल्ड कप : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया...
February 07, 2026 07:11 PM
नीमच में खेल क्रांति की नई शुरुआत, पत्रकार संजय जैन बने IYGSF के जिलाध्यक्ष, युवाओं को मिलेगा नया मंच...
February 07, 2026 02:45 PM
सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान - सीएमओ श्रीमती बामनिया ने सड़क किनारे बंधे पशुओं को हटवाया,नर्सरी वालों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी....
February 07, 2026 02:17 PM
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा की तैयारियां प्रारंभ - सीएमओ ने स्वास्थ्य अमले की बैठक मैं की कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता गैंग करेगी सिर्फ बड़े नालों की सफाई, कचरा प्वाइंटों से कचरा समय से उठाने के दिए निर्देश...
February 07, 2026 02:15 PM
हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ मार्ग का भूमिपूजन कल, सिटी वासियों को मिलेगी बडी सौगात, मिलेगा वैकल्पिक मार्ग, 297.87 लाख की लागत से होगा 2.55 किमी मार्ग का निर्माण...
February 07, 2026 02:12 PM
साँसद अग्रवाल ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान, बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...
February 07, 2026 01:41 PM
मरता क्या न करता, आत्मदाह की अनुमति या न्याय? भीलवाड़ा से जयपुर तक महासंग्राम की तैयारी में जुटे प्रताड़ित किसान...
February 07, 2026 01:38 PM
प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य - स्व. नंदू सेठ की स्मृति में धमोतर बस स्टैंड पर बना जनसेवा जल मंदिर...
February 07, 2026 01:32 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत नीमच में विशाल नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविर 423 नेत्र रोगी लाभान्वित, कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर लिया जायजा....
February 07, 2026 12:30 PM
पिकअप-बाइक की टक्कर में एक घायल, चालक पर मामला दर्ज...
February 07, 2026 11:49 AM
सीबीएन नीमच की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 111 ग्राम मेफेड्रोन जब्त....
February 07, 2026 03:46 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती,7 जिलों में 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, निलंबन व ब्लैकलिस्टि के निर्देश, अच्छे कार्यों की सराहना....
February 07, 2026 03:37 AM
लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से साझा करें, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जबलपुर के छात्र आयुष के सवाल पर दिया जवाब, शासकीय सुभाष स्कूल में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन....
February 07, 2026 03:34 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2026 03:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2026 03:30 AM
नीमच में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन घोषित, डीएम ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश....
February 06, 2026 05:42 PM
नीमच के सगराना गोल्डक्रेस्ट प्लांट के पास मारपीट और लूट की वारदात, 7 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज...
February 06, 2026 04:44 PM
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त...
February 06, 2026 04:38 PM
जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...
February 06, 2026 04:36 PM