FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : February 08, 2026 11:11 AM

जुगल राठौर नीमच

  अपराध

मंदसौर :- थाना गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में एमडी ड्रग, केमिकल एवं उपकरण जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय एवं उनकी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर ग्राम सुरजना स्थित एक खेत के कुएं पर दबिश दी गई। मौके पर दो व्यक्ति एमडी ड्रग बनाते हुए पाए गए। उनके कब्जे से एक स्टील के घड़े में तीव्र गंध वाला एमडी बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल का मिश्रण मिला, जिसे छाछ बनाने की मशीन की सहायता से तैयार किया जा रहा था। मौके से एमडी ड्रग बनाने में उपयोग किए जाने वाले अन्य उपकरण और केमिकल भी बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक पिता राधेश्याम सिकलीगर उम्र 32 वर्ष निवासी सुरजना एवं सुमित पिता राजाराम सिकलीगर उम्र 19 वर्ष निवासी सुरजना बताए। आरोपियों के खिलाफ थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 50/2026 अंतर्गत धारा 8/15, 22, 29 एवं 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 102 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी, स्टील के घड़े में रखा 12 किलो 610 ग्राम केमिकल मिश्रण, 3 किलो 540 ग्राम पारदर्शी तरल पदार्थ, 680 ग्राम सफेद केमिकल पाउडर, एक लाल रंग का गैस सिलेंडर, एक सेंट्रीफ्यूज मशीन, एक चूल्हा-भट्टी, स्टील की थाली, स्टील का भगोना, नीले रंग का बिजली कनेक्शन तार, अर्थिंग हेतु लोहे का सरिया तथा दो वीवो कंपनी के एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए हैं।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ एवं अन्य थानों की पुलिस टीमों का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध एवं दृढ़संकल्पित है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी में शामिल आरोपी दीपक पारखे की जमानत याचिका खारिज, जिला एवं सत्र न्यायालय भोपाल से खारिज हुई याचिका....

April 16, 2026 02:57 AM

नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री पवैया ने दिया राजस्व बढ़ाने के उपायों, योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत के आकलन पर जोर....

April 16, 2026 02:53 AM

खिमला पावर प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर किया काम बंद...

April 16, 2026 02:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 16, 2026 02:47 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 16, 2026 02:45 AM

पिता बेचते हैं सड़क किनारे सब्जी, बोर्ड परीक्षा में बेटी ने रच दिया इतिहास….

April 16, 2026 01:23 AM

नशे पर प्रहार, 10 किलो से अधिक अफीम जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार...

April 15, 2026 05:24 PM

संघ शताब्दी वर्ष का बड़ा आयोजन, नीमच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुखजन गोष्ठी 20 अप्रैल को, संघ के पूर्व अभा सरकार्यवाह भैया जी जोशी देंगे मार्गदर्शन...

April 15, 2026 04:15 PM

नगर की निजी शैक्षणिक संस्था जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी सिंगोली ने फहराया राज्य में परचम...

April 15, 2026 04:10 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 63,536 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

April 15, 2026 04:05 PM

शासकीय हाई स्कूल उमर का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी...

April 15, 2026 02:59 PM

जिला कलक्टर के निर्देश पर विकसित भारत मिशन की समीक्षा, स्वच्छता व मॉनिटरिंग पर विशेष जोर...

April 15, 2026 02:44 PM

ज्ञानज्योति विद्यालय में गूंजी अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले की गाथा - मेधावी छात्र पुरस्कृत...

April 15, 2026 02:13 PM

शासकीय उ.मा.वि.जावी का 10वीं व 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा....

April 15, 2026 02:12 PM

कलेक्टर श्री चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, अंकुर उपवन को भी देखा, अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया

April 15, 2026 01:55 PM

सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्‍भीरता से ले - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने जावद में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा..

April 15, 2026 01:52 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026, प्रश्नोत्तरी में 200 विद्यार्थियों की भागीदारी, विजेता संभाग स्तर के लिए चयनित...

April 15, 2026 01:42 PM

कलेक्टर नीमच की संवेदनशील पहल, आर.बी.एस.के. तहत वंशिका व यश का क्लब फुट (तिरछे पैर) का हुआ निःशुल्क उपचार...

April 15, 2026 01:34 PM

कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित....

April 15, 2026 01:33 PM