फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
Updated : February 18, 2026 10:43 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले की भदेसर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 11 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 205.160 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर चलाये गए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस ने की कार्यवाही। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर, श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज उदयपुर में नशे के विरूद्ध निर्णायक धर्म-युद्ध के रूप में प्रारम्भ किये गये ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के अन्तर्गत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु आदेश प्रसारित किये गये है। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व मे मय जाब्ता एएसआई सुनील कुमार, कानि. सुरेन्द्रपाल, रतनसिंह, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, चन्द्र प्रकाश व भैरूलाल द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान भालुण्डी तिराहा पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक सदिग्ध फॉर्च्यूनर गाडी तेज गति से लसड़ावन की तरफ से भालुण्डी तिराहे पर आई जिसमें चालक व खलासी सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहन को वापिस पीछे की तरफ भगाने का प्रयास किया जिस पर कानि धर्मेन्द्र द्वारा स्टॉप स्टिक का प्रयोग कर आगे का बांयी तरफ का टायर ब्रस्ट किया गया। उक्त वाहन को चालक द्वारा टायर के ब्रस्ट करने के उपरांत भी रिर्वस लेकर गाडी को वापस निम्बाहेडा-लसवडावन रोड की तरफ भगा ले गया। जिसका थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया। फॉर्च्यूनर कार चालक द्वारा वाहन को भगाते समय गांव भावनाथ की खेडी में खडी एक निजी कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थानाधिकारी भदेसर एवं जाब्ता द्वारा उक्त गाड़ी का निरंतर पीछा किया गया जिस कारण उक्त फॉर्च्यूनर कार में सवार चालक एवं उसका साथी सरहद भावनाथ की खेडी के पास खेतो मे जाने वाले कच्चे रास्ते मे गाडी को मौके पर छोडकर फरार हो गये। जिनका पुलिस जाब्ता द्वारा पीछा किया गया किन्तु खेतों में खड़ी फसल एवं पहाड़ी रास्ता होने से दोनो व्यक्ति भागने में सफल हो गये। मौके पर छोड़ी गयी फॉर्च्यूनर कार की तलाशी ली गई तो उक्त फॉर्च्यूनर कार में 11 प्लास्टिक के कट्टों मे कुल 205.160 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। जिसे विधिक प्रावधानानुसार जब्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
और खबरे
योजना के तहत सडक दुर्घटना में घायल होने वाले मजरूह को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुचाकर पाये 25,000 /- रूपये प्रोत्साहन राशि...
April 14, 2026 06:15 PM
नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत नीमच जिले की सभी 243 पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित..
April 14, 2026 02:50 PM
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के 135 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रक्त दान का सन्देश, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर महोत्सव समिति...
April 14, 2026 02:12 PM
भाजपा अंबेडकर जी के सपनों को पूरा कर रही है - श्री परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के वार्ड को मिली डोम की सौगात....
April 14, 2026 02:09 PM
संगम प्रीमियर लीग–सीजन 6 का फाइनल, संगम किंग्स बने विजेता....
April 14, 2026 01:29 PM
कट्स को पी.एन.जी.आर.बी. द्वारा तेल एवं गैस क्षेत्र में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने हेतु किया गया सूचीबद्ध...
April 14, 2026 01:10 PM
सात दिवसीय बैसाखी मेले में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण....
April 14, 2026 12:30 PM
शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होंडा शाइन बाइक से 63 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार…
April 14, 2026 12:06 PM
सीबीएन एमपी यूनिट की कार्रवाई, 405 किलो डोडाचूरा सहित कंटेनर ट्रक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
April 14, 2026 11:59 AM
जीरन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से दवाइयों का ओवरडोज लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, डायल-112 जवानों की सूझबूझ व समझाइश से टली बड़ी अनहोनी, सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल में कराया भर्ती....
April 14, 2026 11:29 AM
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दूरद्रष्टा थे - विनोद दक...
April 14, 2026 10:38 AM
सेन जी महाराज की जयंती पर निकाली वाहन रैली, भजन संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न....
April 14, 2026 10:18 AM
नीमच कैंट पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन आईडी के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.01 लाख नगदी व लाखों का हिसाब-किताब जब्त....
April 14, 2026 09:42 AM
जमुनिया खुर्द में हवन-अभिषेक के साथ बालाजी महाराज का पूजन, गांव में रहा एक दिन का लॉकडाउन....
April 14, 2026 09:27 AM
भीलवाड़ा में शिव कथा का ऐतिहासिक समापन, लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, अंतिम दिन टूटे सभी रिकॉर्ड, भीलवाड़ावासी बने साधुवाद के पात्र – पंडित प्रदीप मिश्रा, सड़कों पर दिखा अपार जनसमूह....
April 14, 2026 09:21 AM
प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी, छात्राओं को नहीं मिल रही जगह, रोजाना 2 किमी पैदल सफर को मजबूर...
April 14, 2026 08:44 AM
लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...
April 14, 2026 08:25 AM
12 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, हुण्डई वेन्यू कार जब्त...
April 14, 2026 08:22 AM
वन विभाग ने जन-सहयोग से जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई गर्मी में वन्यजीवों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत....
April 14, 2026 08:13 AM