FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

23 पुलिस थानों के 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....

  Updated : February 24, 2026 01:32 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- जिले के 23 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 130 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, ब्राउनशुगर, अल्प्राजोलम व एमडीएमए को नष्ट किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर रिकॉर्ड तैयार किया गया।  उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज उ.नि. सहित संबंधित 23 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, चंदेरिया, गंगरार, शंभूपुरा, डूंगला, मंगलवाड़, बड़ीसादड़ी, रावतभाटा, बेगूं, भदेसर, बिजयपुर, बस्सी, निकुम्भ, कपासन, पारसोली, आकोला, राशमी, कनेरा, भैंसरोड़गढ़, जावदा व मण्डफिया कुल 23 पुलिस थानों में दर्ज कुल 113 प्रकरणों में से 89 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 128 क्विंटल 32 किग्रा 193 ग्राम डोडा चूरा, 16 प्रकरणों में 199 किग्रा 108 ग्राम गांजा, एक प्रकरण में 9 ग्राम अल्प्राजोलम, एक प्रकरण में 101 ग्राम ब्राउनशुगर व 06 प्रकरण में 493 ग्राम एमडीएमए को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों मुख्य सुरक्षा अधिकारी मानविजय सिंह, सुरक्षा अधिकारी कृपानंद झा, पर्यावरण प्रबंधक नरेंद्र भट्ट, जन सम्पर्क प्रबंधक दीपक भट्ट एवं अन्य टीम की उपस्थिति में मंगलवार को सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान....

February 24, 2026 01:38 PM

जनगणना 2027 के तहत मकानो की गणना प्रारंभ, नागरीकगण गणना कार्यक्रम में कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें - श्रीमती बामनिया...

February 24, 2026 01:35 PM

23 पुलिस थानों के 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....

February 24, 2026 01:32 PM

बेसन के व्यंजनों की मिठास में अंजली और नमकीन में दिव्या प्रथम, बेसन के व्यंजनों पर आधारित कृति की व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर बनाए स्वादिष्ट व्यंजन….

February 24, 2026 01:27 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध उत्‍खनन के प्रकरण में 30 हजार की शास्ति आरोपित...

February 24, 2026 12:56 PM

नीमच जिले में 84 ग्राम, क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल, कलेक्‍टर ने क्षीरधारा ग्रामों के विकास योजना की समीक्षा की, अंर्तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

February 24, 2026 12:55 PM

जनसुनवाई शिविर में त्वरित समाधान, एसपी अंकित जायसवाल ने 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण किया, 85 आवेदनों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश....

February 24, 2026 12:27 PM

शासकीय कन्या महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्राओं को मिली कानून और अधिकारों की जानकारी...

February 24, 2026 12:14 PM

आप पार्टी में बढ़ा कद, नवीन अग्रवाल को सौंपी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी....

February 24, 2026 12:09 PM

भजन कीर्तन के साथ फूलों से होली खेलकर मनाएंगे श्री बड़े बालाजी मंदिर में पंचम फाग महोत्सव 27 को ...

February 24, 2026 12:04 PM

स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में SC और ST संवर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क लेखन सामग्री एवं पुस्तकें वितरण...

February 24, 2026 11:51 AM

आउटसोर्स कर्मचारी का नियमितीकरण करो घोषणा पत्र में किया गया वादा पूरा करो, सीटू यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोंपा....

February 24, 2026 11:12 AM

ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मार्गदर्शिका-2025 के क्रियान्वयन पर लगाई रोक....

February 24, 2026 10:53 AM

चीताखेडा, जनकपुर एवं मनासा में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 218 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

February 24, 2026 10:50 AM

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 103 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं...

February 24, 2026 10:49 AM

कलेक्‍टर ने दी निधि के उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता...

February 24, 2026 10:49 AM

नीमच में काली फिल्म वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 65 चालान काटकर 27,100 रुपये वसूले...

February 24, 2026 09:45 AM

रावतभाटा और सांवलियाजी मे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती...

February 24, 2026 09:22 AM

निर्माणाधीन पुलिया में गिरी बाइक, युवक की मौत सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज.....

February 24, 2026 08:39 AM