FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान....

  Updated : February 24, 2026 01:38 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने कृषि उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज की है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार राज्य खाद्यान्न, दलहन तथ तिलहन फसलों के उत्पादन में शीर्ष तीन राज्यों में शामिल रहा है। मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जो राष्ट्रीय उत्पादन का लगभग 13.04 प्रतिशत है। राज्य कुल दलहन फसल उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर हैं। तिलहन फसलों के उत्पादन में देश में दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषकों की आय को बढ़ाने एवं उनके समग्र कल्याण के उद्देश्य से वर्ष 2026 को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है।
खाद्यान्न उत्पादन में देश में दूसरा स्थान - गेहूं उत्पादन में राज्य ने 24.51 मिलियन टन उत्पादन किया और लगभग 20.78 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश में दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य मक्का उत्पादन में भी अग्रणी रहा, 6.64 मिलियन टन उत्पादन के साथ मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय हिस्सेदारी में लगभग 15.30 प्रतिशत योगदान रहा, जिससे यह देश का प्रमुख उत्पादक राज्य बना। मोटे अनाज (न्यूट्री/कोर्स सीरियल्स) के उत्पादन में भी राज्य ने 7.78 मिलियन टन उत्पादन करते हुए लगभग 12.17 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज की और देश में तृतीय स्थान हासिल किया।
दलहन उत्पादन शीर्ष स्थान बरक़रार - दलहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल दलहन उत्पादन में 5.24 मिलियन टन उत्पादन किया और 20.40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश में पहला स्थान प्राप्त किया। चना उत्पादन में राज्य 2.11 मिलियन टन उत्पादन और लगभग 19.01 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष तीन राज्यों में दूसरे स्थान पर रहा।
तिलहन फसलों के उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य - तिलहन क्षेत्र में भी राज्य की स्थिति मजबूत रही। कुल तिलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश ने 8.25 मिलियन टन उत्पादन करते हुए लगभग 19.19 प्रतिशत राष्ट्रीय हिस्सेदारी दर्ज की एवं देश से दूसरा स्थान हासिल किया। विशेष रूप से सोयाबीन उत्पादन में राज्य ने 5.38 मिलियन टन उत्पादन किया, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 35.27 प्रतिशत है और इसे देश के प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में स्थापित करता है। राज्य में मूंगफली का उत्पादन 1.55 मिलियन टन रहा जो कि देश के कुल उत्पादन का 12.99 प्रतिशत रहा। मूंगफली उत्पादन में राज्य देश में

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

महिला से चेन छिनने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

February 24, 2026 03:45 PM

संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का समय पऱ करें निस्तारण, जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा....

February 24, 2026 02:06 PM

मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान....

February 24, 2026 01:38 PM

जनगणना 2027 के तहत मकानो की गणना प्रारंभ, नागरीकगण गणना कार्यक्रम में कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें - श्रीमती बामनिया...

February 24, 2026 01:35 PM

23 पुलिस थानों के 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....

February 24, 2026 01:32 PM

बेसन के व्यंजनों की मिठास में अंजली और नमकीन में दिव्या प्रथम, बेसन के व्यंजनों पर आधारित कृति की व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर बनाए स्वादिष्ट व्यंजन….

February 24, 2026 01:27 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध उत्‍खनन के प्रकरण में 30 हजार की शास्ति आरोपित...

February 24, 2026 12:56 PM

नीमच जिले में 84 ग्राम, क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल, कलेक्‍टर ने क्षीरधारा ग्रामों के विकास योजना की समीक्षा की, अंर्तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

February 24, 2026 12:55 PM

जनसुनवाई शिविर में त्वरित समाधान, एसपी अंकित जायसवाल ने 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण किया, 85 आवेदनों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश....

February 24, 2026 12:27 PM

शासकीय कन्या महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्राओं को मिली कानून और अधिकारों की जानकारी...

February 24, 2026 12:14 PM

आप पार्टी में बढ़ा कद, नवीन अग्रवाल को सौंपी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी....

February 24, 2026 12:09 PM

भजन कीर्तन के साथ फूलों से होली खेलकर मनाएंगे श्री बड़े बालाजी मंदिर में पंचम फाग महोत्सव 27 को ...

February 24, 2026 12:04 PM

स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में SC और ST संवर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क लेखन सामग्री एवं पुस्तकें वितरण...

February 24, 2026 11:51 AM

आउटसोर्स कर्मचारी का नियमितीकरण करो घोषणा पत्र में किया गया वादा पूरा करो, सीटू यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोंपा....

February 24, 2026 11:12 AM

ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मार्गदर्शिका-2025 के क्रियान्वयन पर लगाई रोक....

February 24, 2026 10:53 AM

चीताखेडा, जनकपुर एवं मनासा में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 218 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

February 24, 2026 10:50 AM

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 103 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं...

February 24, 2026 10:49 AM

कलेक्‍टर ने दी निधि के उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता...

February 24, 2026 10:49 AM

नीमच में काली फिल्म वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 65 चालान काटकर 27,100 रुपये वसूले...

February 24, 2026 09:45 AM