संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का समय पऱ करें निस्तारण, जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा....
Updated : February 24, 2026 02:06 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसमस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को गंभीरता से प्रकरणों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में परिवादी निस्तारण के बाद ‘असंतुष्ट’ रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता से पुनः जांचा जाए। ‘अस्वीकृत’ प्रकरणों की भी पुनः समीक्षा कर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों की स्वयं निगरानी करें तथा 30 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से अविलंब निस्तारण करें। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित ‘जनता जल योजना’ एवं ‘चंबल परियोजना’ की समीक्षा करते हुए आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बजट घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान अस्पतालों में आवश्यक जांचों एवं दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने डीएमएफटी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 28 अप्रैल को भादवामाताजी में, पंजीयन जारी...
February 24, 2026 04:08 PM
महिला से चेन छिनने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
February 24, 2026 03:45 PM
संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का समय पऱ करें निस्तारण, जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा....
February 24, 2026 02:06 PM
मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान....
February 24, 2026 01:38 PM
जनगणना 2027 के तहत मकानो की गणना प्रारंभ, नागरीकगण गणना कार्यक्रम में कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें - श्रीमती बामनिया...
February 24, 2026 01:35 PM
23 पुलिस थानों के 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....
February 24, 2026 01:32 PM
बेसन के व्यंजनों की मिठास में अंजली और नमकीन में दिव्या प्रथम, बेसन के व्यंजनों पर आधारित कृति की व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर बनाए स्वादिष्ट व्यंजन….
February 24, 2026 01:27 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध उत्खनन के प्रकरण में 30 हजार की शास्ति आरोपित...
February 24, 2026 12:56 PM
नीमच जिले में 84 ग्राम, क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल, कलेक्टर ने क्षीरधारा ग्रामों के विकास योजना की समीक्षा की, अंर्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न...
February 24, 2026 12:55 PM
जनसुनवाई शिविर में त्वरित समाधान, एसपी अंकित जायसवाल ने 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण किया, 85 आवेदनों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश....
February 24, 2026 12:27 PM
शासकीय कन्या महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्राओं को मिली कानून और अधिकारों की जानकारी...
February 24, 2026 12:14 PM
आप पार्टी में बढ़ा कद, नवीन अग्रवाल को सौंपी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी....
February 24, 2026 12:09 PM
भजन कीर्तन के साथ फूलों से होली खेलकर मनाएंगे श्री बड़े बालाजी मंदिर में पंचम फाग महोत्सव 27 को ...
February 24, 2026 12:04 PM
स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में SC और ST संवर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क लेखन सामग्री एवं पुस्तकें वितरण...
February 24, 2026 11:51 AM
आउटसोर्स कर्मचारी का नियमितीकरण करो घोषणा पत्र में किया गया वादा पूरा करो, सीटू यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोंपा....
February 24, 2026 11:12 AM
ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मार्गदर्शिका-2025 के क्रियान्वयन पर लगाई रोक....
February 24, 2026 10:53 AM
चीताखेडा, जनकपुर एवं मनासा में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 218 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
February 24, 2026 10:50 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 103 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
February 24, 2026 10:49 AM
कलेक्टर ने दी निधि के उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता...
February 24, 2026 10:49 AM