जिले के सभी नागरिक जनगणना प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाए - श्री चंद्रा, नीमच में कलेक्टर की उपस्थिति में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण सम्पन्न...
Updated : February 24, 2026 04:25 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के आतिथ्य में मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनगणना 2027 हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा ने कहा कि जनगणना 2027 में खास बात यह है कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। जनगणना प्रक्रिया में नागरिक स्वयं स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकेंगे। जनगणना के दौरान प्रगणक के घर आने पर उन्हें सही-सही जानकारी देनी होगी, तब वे इस जानकारी को डिजिटल संकलित करेंगे। नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वयं जानकारी स्व-गणना पोर्टल पर ऑनलाईन भर सकेंगे। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री संदीप घोरे और श्री अभिषेक सिंह ठाकुर ने कहा, कि मकान सूचीकरण के दौरान नागरिकों से प्रगणक 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे। प्रगणक, मकान सूचीकरण के दौरान भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, मकान की दीवार, छत और फर्श में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग और स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही परिवार, परिवार में रहने वाले सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, सामाजिक वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य) से संबंधित विवरण भी दर्ज करेंगे। जनगणना के दौरान पेयजल का मुख्य स्रोत, प्रकाश का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता और उसका प्रकार, गंदे पानी की निकासी, रसोईघर एवं उसमें प्रयुक्त ईंधन की जानकारी भी ली जाएगी। परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य खाद्यान्न, परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या, परिवार के मुखिया का व्यवसाय तथा मकान के स्वामित्व की स्थिति से जुड़ी जानकारी भी जनगणना पोर्टल एप्प पर प्रगणक द्वारा दर्ज की जाएगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्र की गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और किसी भी न्यायालय, जांच या अन्य प्रयोजन के लिए साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं की जा सकेंगी। जनगणना 2027 में यह समस्त जानकारी डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप और पोर्टल के जरिए एकत्र की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना - उल्लेखनीय है कि आगामी जनगणना वर्ष 1872 से सोलहवीं एवं स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी जिससे संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों का निष्पादन जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के प्रावधानों के तहत किया जाता है। इस दौरान प्राप्त व्यक्तिगत जानकारियां पूर्णतः गोपनीय होती है और इसे किसी अन्य के साथ साझा नहीं किया जाता। साथ ही एकत्रित की गई व्यक्तिगत जानकारी को कहीं पर भी साक्ष्य के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। जनगणना 2027 के प्रगणक, पर्यवेक्षक या कोई अन्य व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के ओटीपी या बैंक डिटेल्स की मांग नहीं की जाएगी। जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी - जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान की गणना की जाएगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा। समय सीमा में किसी भी प्रकार का विस्तार या परिवर्तन नहीं किया जाएगा। जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी।
देश की प्रथम डिजिटल जनगणना - जनगणना 2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी जिसमें एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। जनगणना के समस्त कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग सेन्सस् मेनेजमेन्ट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके अतिरिक्त, निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाइन भरने की सुविधा प्रदान करने के लिए स्वगणना वेब पोर्टल विकसित किया जाएगा।
जनगणना के डिजिटल टूल्स - जनगणना 2027 में स्व-गणना पोर्टल (SE), मोबाइल ऐप एचएलओ एप (HLO APP) के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। इसीक्रम में मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन किया जाएगा। जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल के माध्यम से मैनेजमेंट एवं मॉनिटरिंग की जाएगी। जनगणना डिजिटल माध्यम से होनी है तो डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा। घर-घर जाकर घर, मकान एवं व्यक्ति की गणना करेंगे। जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, इसके अंतर्गत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, प्रशासनिक इकाइयों की फ्रीजिंग, राज्य शासन के विभिन्न स्तर पर जनगणना पदाधिकारी की नियुक्ति एवं जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण की अधिसूचना के साथ पूछे जाने वाले 33 प्रश्न भी जारी किये जा चुके है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू , श्रीमती प्रीति संघवी नाहर, श्रीमती किरण सिंह अंजना, जिला योजना जनगणना अधिकारी श्री पराग जैन जिला प्रभारी अधिकारी श्री संदीप घोरे और श्री अभिषेक सिंह ठाकुर (प्रशिक्षक), सभी तहसीलदार, सभी सीएमओ एवं नायब तहसीलदार एवं जिले में जनगणना कार्य में लगे ग्रामीण एवं शहरी कर्मचारी उपस्थित थे।
और खबरे
सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 28 अप्रैल को भादवामाताजी में, पंजीयन जारी...
February 24, 2026 04:08 PM
महिला से चेन छिनने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
February 24, 2026 03:45 PM
संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का समय पऱ करें निस्तारण, जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा....
February 24, 2026 02:06 PM
मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान....
February 24, 2026 01:38 PM
जनगणना 2027 के तहत मकानो की गणना प्रारंभ, नागरीकगण गणना कार्यक्रम में कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें - श्रीमती बामनिया...
February 24, 2026 01:35 PM
23 पुलिस थानों के 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....
February 24, 2026 01:32 PM
बेसन के व्यंजनों की मिठास में अंजली और नमकीन में दिव्या प्रथम, बेसन के व्यंजनों पर आधारित कृति की व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर बनाए स्वादिष्ट व्यंजन….
February 24, 2026 01:27 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध उत्खनन के प्रकरण में 30 हजार की शास्ति आरोपित...
February 24, 2026 12:56 PM
नीमच जिले में 84 ग्राम, क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल, कलेक्टर ने क्षीरधारा ग्रामों के विकास योजना की समीक्षा की, अंर्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न...
February 24, 2026 12:55 PM
जनसुनवाई शिविर में त्वरित समाधान, एसपी अंकित जायसवाल ने 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण किया, 85 आवेदनों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश....
February 24, 2026 12:27 PM
शासकीय कन्या महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्राओं को मिली कानून और अधिकारों की जानकारी...
February 24, 2026 12:14 PM
आप पार्टी में बढ़ा कद, नवीन अग्रवाल को सौंपी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी....
February 24, 2026 12:09 PM
भजन कीर्तन के साथ फूलों से होली खेलकर मनाएंगे श्री बड़े बालाजी मंदिर में पंचम फाग महोत्सव 27 को ...
February 24, 2026 12:04 PM
स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में SC और ST संवर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क लेखन सामग्री एवं पुस्तकें वितरण...
February 24, 2026 11:51 AM
आउटसोर्स कर्मचारी का नियमितीकरण करो घोषणा पत्र में किया गया वादा पूरा करो, सीटू यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोंपा....
February 24, 2026 11:12 AM
ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मार्गदर्शिका-2025 के क्रियान्वयन पर लगाई रोक....
February 24, 2026 10:53 AM
चीताखेडा, जनकपुर एवं मनासा में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 218 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
February 24, 2026 10:50 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 103 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
February 24, 2026 10:49 AM
कलेक्टर ने दी निधि के उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता...
February 24, 2026 10:49 AM