FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अव्यवस्था की मार, डीकैन PHC में जननी एम्बुलेंस का अभाव, रिकॉर्ड डिलीवरी के बावजूद निजी वाहनों के भरोसे गर्भवती महिलाएं....

  Updated : March 05, 2026 09:42 AM

संजय जैन डीकेन

  सामाजिक

डीकैन :- शासन की जननी सुरक्षा योजना कागजों पर तो दौड़ रही है, लेकिन जावद तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) डीकैन में यह धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। एक ओर जहाँ अस्पताल के स्टाफ ने अपनी मेहनत से प्रसव के आंकड़ों में रिकॉर्ड वृद्धि की है, वहीं दूसरी ओर खुद की 'जननी एम्बुलेंस' न होने के कारण यह सफलता अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रही है। महंगी प्राइवेट गाड़ियां और घंटों का इंतजार - डीकैन और आसपास के दर्जनों गांवों की गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी एम्बुलेंस का अभाव एक बड़ी मुसीबत बन गया है। हालात इतने खराब हैं कि रेफरल में जोखिम गंभीर स्थिति में मरीजों को जिला चिकित्सालय ले जाने के लिए समय पर सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं होता। आर्थिक बोझ: गरीब परिवारों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें भारी-भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा: डिलीवरी के बाद प्रसूताओं को घर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे संक्रमण और स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा बना रहता है। उपलब्धियां अनेक, पर संसाधनों की कमी हैरानी की बात यह है कि संसाधनों के अभाव के बावजूद डीकैन PHC का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद जासिम ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस केंद्र को 'नॉन-फंक्शनल' से 'फंक्शनल' डिलीवरी पॉइंट बनाया गया है। लक्ष्य से अधिक कार्य: पिछले वर्ष 120 डिलीवरी के लक्ष्य के मुकाबले 122 प्रसव कराए गए। वहीं, इस वर्ष समाप्ति के एक माह पूर्व ही 183 सुगम डिलीवरी करवाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।
बेहतर ओपीडी: अस्पताल में हाई-रिस्क प्रेगनेंसी चेकअप, टीबी डायग्नोसिस और बीपी-शुगर मरीजों की नियमित काउंसलिंग के कारण ओपीडी में लगातार वृद्धि हुई है।
जिम्मेदारों का पक्ष क्षेत्रीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण मरीजों को तड़पना पड़ रहा है।
इस संबंध में डॉ. जासिम ने स्वीकार किया कि: 108 एवं जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की कमी से मरीजों को परेशानी होती है। हमने इस समस्या और बढ़ते वर्कलोड के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है ताकि स्थायी एम्बुलेंस की व्यवस्था हो सके।"अब देखना यह है कि रिकॉर्ड तोड़ काम कर रहे इस स्वास्थ्य केंद्र को विभाग एम्बुलेंस की सुविधा कब मुहैया कराता है, या ग्रामीण इसी तरह निजी वाहनों के बोझ तले पिसते रहेंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये एचपीवी टीकाकरण जारी, जिले के 6 केन्द्रों पर प्रतिदिन सुबह 09 से 04 बजे तक लग रहे वैक्सीन...

March 05, 2026 12:33 PM

चीताखेड़ा - रंभावली पहुंच सड़क मार्ग की गुणवत्ता निरीक्षण के दावे फीके नजर आ रहे हैं, सड़क समस्या को लेकर जागी मेला समिति, कलेक्टर को लगाई गुहार....

March 05, 2026 12:23 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयासों से दुबई में फंसा सोमानी परिवार कुशल भारत पहुंचा, सांसद अग्रवाल ने कहा जब तक मेरी लोकसभा के सभी युद्ध में फंसे निवासी घर नही पहुच, जाते में चेन की नींद नहीं सोऊंगा...

March 05, 2026 12:18 PM

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने व गौहत्या पर देशभर में समान कानून की मांग, 27 अप्रैल को सौंपे जाएंगे प्रार्थना पत्र...

March 05, 2026 12:12 PM

प्लास्टिक बोतलों का बहिष्कार कर तांबे के लोटों से जलसेवा,नशामुक्ति की शपथ और जूठनमुक्त भोजनशाला के संकल्प के साथ सोनङी में जागा पर्यावरण चेतना का दीप...

March 05, 2026 12:04 PM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 51 महिलाओं का सम्मान...

March 05, 2026 12:01 PM

पुलिस अधिकारियों व जवानों ने मनाई सौहार्दपूर्ण पुलिस होली, एसपी व जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जवानों के साथ खेली होली...

March 05, 2026 10:22 AM

अव्यवस्था की मार, डीकैन PHC में जननी एम्बुलेंस का अभाव, रिकॉर्ड डिलीवरी के बावजूद निजी वाहनों के भरोसे गर्भवती महिलाएं....

March 05, 2026 09:42 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 6 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....

March 05, 2026 08:29 AM

राष्ट्रीय कार्यबल गतिविधि कैलेंडर अंतर्गत जाजू कन्या महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित....

March 05, 2026 08:23 AM

भेद ज्ञान से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव - पण्डित निखिल शास्त्री....

March 05, 2026 08:17 AM

आम आदमी पार्टी के अहम पदों की नियुक्ति को लेकर 7 मार्च को बैठक...

March 05, 2026 07:42 AM

11 अस्थि कलश के साथ विजिया मित्र मण्डल की अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के लिए हुई रवाना...

March 05, 2026 07:37 AM

धर्मप्रिय श्रीमती मगन बाई जाट का निधन, पंचतत्व में विलीन...

March 05, 2026 05:24 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास, परिवार ने माना आभार....

March 05, 2026 03:21 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 05, 2026 03:13 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 05, 2026 03:07 AM

बरसों पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, ढोल की थाप और होली है की गूँज के साथ निकला संयुक्त ढूंढ का जुलूस....

March 05, 2026 02:33 AM

गो सम्मान आवाहन अभियान की बैठक हुई सम्पन्न...

March 04, 2026 02:54 PM