पुलिस अधिकारियों व जवानों ने मनाई सौहार्दपूर्ण पुलिस होली, एसपी व जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जवानों के साथ खेली होली...
Updated : March 05, 2026 10:22 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिले में होली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा लगातार कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया गया। त्यौहार के दौरान जिलेभर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस बल दिन-रात मुस्तैद रहा और आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का अवसर प्रदान किया. होली के अवसर पर आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन किया। इसी क्रम में होली के अगले दिन पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों के साथ धूमधाम से पुलिस होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं जवान डीजे की धुन पर जमकर थिरके और होली के रंगों के साथ उत्साहपूर्वक त्योहार का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर द्वारा जवानों के साथ मिलकर डीजे पर नृत्य करने से कार्यक्रम में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान पुलिस परिवार के बीच आपसी अपनापन, समन्वय एवं टीम भावना का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस परिवार का प्रत्येक सदस्य समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। त्यौहारों के दौरान अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करना पुलिस सेवा की विशेष जिम्मेदारी है, जिसे सभी अधिकारी व जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, भगवत सिंह, पुलिस उप अधीक्षकगण बृजेश सिंह, शिवन्या सिंह, हरजिलाल, बद्रीलाल, विनोद लखेरा, शहर कोतवाल तुलसीराम, सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह सहित विभिन्न थाना प्रभारी, आरआई अनिल पांडे व पुलिस लाइन स्टाफ, अपराध सहायक जोधाराम एवं जिले के अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
और खबरे
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा....
March 05, 2026 12:48 PM
कुकडेश्वर शासकीय अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 116 दिव्यांगों का हुआ पंजीयन, संकल्प से समाधान अभियान के तहत विशेष शिविर, बस-रेल सुविधा परिचय पत्र सहित निशक्त प्रमाण पत्र किए गए जारी...
March 05, 2026 12:43 PM
नेवड़ की पेयजल समस्या निराकरण के लिए ग्रामीणों द्वारा स्थाई लोक अदालत में आवेदन प्रस्तुत....
March 05, 2026 12:34 PM
सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये एचपीवी टीकाकरण जारी, जिले के 6 केन्द्रों पर प्रतिदिन सुबह 09 से 04 बजे तक लग रहे वैक्सीन...
March 05, 2026 12:33 PM
चीताखेड़ा - रंभावली पहुंच सड़क मार्ग की गुणवत्ता निरीक्षण के दावे फीके नजर आ रहे हैं, सड़क समस्या को लेकर जागी मेला समिति, कलेक्टर को लगाई गुहार....
March 05, 2026 12:23 PM
सांसद अग्रवाल के प्रयासों से दुबई में फंसा सोमानी परिवार कुशल भारत पहुंचा, सांसद अग्रवाल ने कहा जब तक मेरी लोकसभा के सभी युद्ध में फंसे निवासी घर नही पहुच, जाते में चेन की नींद नहीं सोऊंगा...
March 05, 2026 12:18 PM
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने व गौहत्या पर देशभर में समान कानून की मांग, 27 अप्रैल को सौंपे जाएंगे प्रार्थना पत्र...
March 05, 2026 12:12 PM
प्लास्टिक बोतलों का बहिष्कार कर तांबे के लोटों से जलसेवा,नशामुक्ति की शपथ और जूठनमुक्त भोजनशाला के संकल्प के साथ सोनङी में जागा पर्यावरण चेतना का दीप...
March 05, 2026 12:04 PM
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 51 महिलाओं का सम्मान...
March 05, 2026 12:01 PM
पुलिस अधिकारियों व जवानों ने मनाई सौहार्दपूर्ण पुलिस होली, एसपी व जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जवानों के साथ खेली होली...
March 05, 2026 10:22 AM
अव्यवस्था की मार, डीकैन PHC में जननी एम्बुलेंस का अभाव, रिकॉर्ड डिलीवरी के बावजूद निजी वाहनों के भरोसे गर्भवती महिलाएं....
March 05, 2026 09:42 AM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 6 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
March 05, 2026 08:29 AM
राष्ट्रीय कार्यबल गतिविधि कैलेंडर अंतर्गत जाजू कन्या महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित....
March 05, 2026 08:23 AM
भेद ज्ञान से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव - पण्डित निखिल शास्त्री....
March 05, 2026 08:17 AM
आम आदमी पार्टी के अहम पदों की नियुक्ति को लेकर 7 मार्च को बैठक...
March 05, 2026 07:42 AM
11 अस्थि कलश के साथ विजिया मित्र मण्डल की अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के लिए हुई रवाना...
March 05, 2026 07:37 AM
धर्मप्रिय श्रीमती मगन बाई जाट का निधन, पंचतत्व में विलीन...
March 05, 2026 05:24 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास, परिवार ने माना आभार....
March 05, 2026 03:21 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 05, 2026 03:13 AM