11 अस्थि कलश के साथ विजिया मित्र मण्डल की अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के लिए हुई रवाना...
Updated : March 05, 2026 07:37 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजिया मित्र मंडल द्वारा 24वीं लावारिस अस्थि कलश यात्रा 5 मार्च को नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई । अस्थि कलश यात्रा में बैंड बाजे पर मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी, गंगा तेरा पानी अमृत, हर हर भोले नमः शिवाय, शिव रामेश्वराय हर हर भोले नमः शिवाय... गंगा धराय शिव गंगा धाराय.. ब्रह्मास्त्र आदि गंगा माता एवं शंकर भगवान के विभिन्न भजनों के साथ निकाली निकाली गई। कलश यात्रा बारादरी चौराहा, बड़े बालाजी मंदिर, शीतला माता मंदिर, नृसिंह मंदिर, श्रीराम चौक, बिचला गोपाल मंदिर, घंटाघर चौक, शनि मंदिर, श्रीराम मंदिर, जाजू बिल्डिंग, बावड़ी वाले बालाजी मंदिर मार्ग आदि नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस वर्ष 11 निराश्रित लोगों की अस्थियां के कलश लेकर मंडल के सदस्य हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार जाने वालों में विजिया मित्र मंडल के गोपाल सिंहल, सत्यनारायण शर्मा अनिल मित्तल, राजेश गोयल, संजय गोयल, दिलीप मित्तल, राकेश सफा, अरुण सैनी आदि 11 सदस्य शामिल है। मंडल के सदस्य नीमच से रेल द्वारा चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे 4 बजे रेल द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। 6 मार्च को हर की पैडी हरिद्वार पर पूर्ण विधि विधान से निराश्रितजनों की अस्थियों का तर्पण करेंगे। उसके बाद गरीबों को भोजन और दक्षिणा भेंट की जाएगी। अस्थि कलश यात्रा के मार्ग में स्थान-स्थान पर स्थानीय व्यापारीजनों, दुकानदारों, श्रद्धालु भक्तों, महिलाओं, विभिन्न समाजों के प्रमुखों द्वारा अस्थियों पर अगरबत्ती, पुष्प श्रद्धा निधी चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। विजिया मित्र मण्डल विगत कई वर्षों से लावारिस एवं गरीबों की अन्त्येष्टि भी करता आ रहा है। विजिया मित्र मण्डल विगत 23 वर्षों में अब तक करीब 640 अस्थियों को गंगाजी में विधि-विधान से तर्पण विसर्जन कर चुका है। वहीं मंडल द्वारा गोमाबाई रोड स्थित गंगा वाटिका में विगत कई वर्षों से मूक प्राणी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था भी कर रहा है।
और खबरे
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 6 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
March 05, 2026 08:29 AM
राष्ट्रीय कार्यबल गतिविधि कैलेंडर अंतर्गत जाजू कन्या महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित....
March 05, 2026 08:23 AM
भेद ज्ञान से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव - पण्डित निखिल शास्त्री....
March 05, 2026 08:17 AM
आम आदमी पार्टी के अहम पदों की नियुक्ति को लेकर 7 मार्च को बैठक...
March 05, 2026 07:42 AM
11 अस्थि कलश के साथ विजिया मित्र मण्डल की अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के लिए हुई रवाना...
March 05, 2026 07:37 AM
धर्मप्रिय श्रीमती मगन बाई जाट का निधन, पंचतत्व में विलीन...
March 05, 2026 05:24 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास, परिवार ने माना आभार....
March 05, 2026 03:21 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 05, 2026 03:13 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 05, 2026 03:07 AM
बरसों पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, ढोल की थाप और होली है की गूँज के साथ निकला संयुक्त ढूंढ का जुलूस....
March 05, 2026 02:33 AM
गो सम्मान आवाहन अभियान की बैठक हुई सम्पन्न...
March 04, 2026 02:54 PM
सरवानिया महाराज में रिलायंस जिओ का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान..
March 04, 2026 02:37 PM
सी.आर.पी.एफ. में हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया होली पर्व...
March 04, 2026 02:11 PM
स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा की जयंती पर विधानसभा में श्रद्धांजलि, जावद से शुरू हुई जनसंघ की पहली राजनीतिक जीत, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अनेक नेताओं ने किया नमन....
March 04, 2026 01:53 PM
55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह, उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति अपनाना समय की जरूरत- उप मुख्यमंत्री, 15 औद्योगिक इकाइयों को कारखाना सुरक्षा पुरस्कार, सुरक्षा पुस्तिका का ई-विमोचन.....
March 04, 2026 01:07 PM
रंगों के त्योहार पर खुशियों की बौछार.... बोले बुरा ना मानो होली है........कुर्राटिए लगाते हुए रंगों की मस्ती में मस्त होकर झुमे, सुबह से शाम तक उड़ा शांति और सद्भाव का रंग....
March 04, 2026 12:18 PM
नीमच में जहरीला पदार्थ सेवन से नक्श मौत, पुलिस जांच में जुटी...
March 04, 2026 10:27 AM
नगर भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, जननायक श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा जी की जयंती पर दी गई भावांजली
March 04, 2026 10:01 AM
भगवानपुरा में बाड़े में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और दमकल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा...
March 04, 2026 09:56 AM