lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कुकडेश्वर शासकीय अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 116 दिव्यांगों का हुआ पंजीयन, संकल्प से समाधान अभियान के तहत विशेष शिविर, बस-रेल सुविधा परिचय पत्र सहित निशक्त प्रमाण पत्र किए गए जारी...

  Updated : March 05, 2026 12:43 PM

सुनील सोलंकी चौकड़ी

  आयोजन

नीमच :-कुकडेश्वर शासकीय अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 116 दिव्यांगों का हुआ पंजीयन, संकल्प से समाधान अभियान के तहत विशेष शिविर, बस-रेल सुविधा परिचय पत्र सहित निशक्त प्रमाण पत्र किए गए जारी संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के उद्देश्य से शासकीय अस्पताल कुकडेश्वर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और अपने प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में शामिल हुए। यह शिविर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव तथा डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान के तहत जिले में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें त्वरित रूप से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य किया जा रहा है। शिविर के आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग का विशेष सहयोग रहा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। शिविर प्रतिनिधियों के अनुसार कुल 116 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया। इनमें से 38 दिव्यांगों को बस सुविधा परिचय पत्र, 72 दिव्यांगों को निशक्त प्रमाण पत्र तथा 13 दिव्यांगों को रेल सुविधा प्रमाण पत्र जारी किए गए। जारी किए गए 72 दिव्यांगता प्रमाण पत्रों में 13 मानसिक, 39 हड्डी, 7 तांत्रिक, 10 नेत्र तथा 3 बहु-दिव्यांग श्रेणी के हितग्राही शामिल रहे। वहीं 36 आवेदक अपात्र पाए गए, जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 40 से कम पाया गया।
शिविर में नगर परिषद कुकडेश्वर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और अपने प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता यादव, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद, मानसिक चिकित्सक डॉ. कृष्णकांत कारपेंटर, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, आरटीओ विभाग से दिलीप जोशी, रवि, डीडीआरसी से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, फिजियोथैरेपिस्ट तन्वी कोठारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
मनासा में 6 मार्च को लगेगा विशेष शिविर संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत इसी क्रम में 6 मार्च 2026 को जनपद पंचायत मनासा एवं नगर परिषद मनासा क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए शासकीय अस्पताल मनासा में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने अधिक से अधिक दिव्यांग हितग्राहियों से शिविर में पहुंचकर अपने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है। ????

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....

June 24, 2026 05:04 PM

जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...

June 24, 2026 05:02 PM

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...

June 24, 2026 04:58 PM

निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...

June 24, 2026 04:53 PM

राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...

June 24, 2026 04:51 PM

शत-प्रतिशत ऋण वसूली कर पैक्स सहकारी संस्थाओं ने रचा नया कीर्तिमान, पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं की उपलब्धि से जिले में सहकारिता क्षेत्र को मिली नई पहचान...

June 24, 2026 04:50 PM

सेवा दिवस के रूप में मनाया वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, गौशालाओं में हरा चारा वितरित कर दिया गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश....

June 24, 2026 03:16 PM

सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...

June 24, 2026 02:27 PM

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश...

June 24, 2026 02:09 PM

किसान भाईयों के लिए खरीफ मौसम 2026 में फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह...

June 24, 2026 01:32 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 48,482 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

June 24, 2026 01:28 PM

पेंशनर संघ ने भूखंड आवंटन की मांग को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया...

June 24, 2026 01:19 PM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....

June 24, 2026 01:14 PM

हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन...

June 24, 2026 01:09 PM

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, कैंसर से लेकर हार्ट डिजीज तक पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई जागरूकता, आईएमए नीमच और भारत विकास परिषद की परिचर्चा में डॉक्टरों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली और सीपीआर तकनीक की बताई अहमियत...

June 24, 2026 01:02 PM

क़ृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं खरीफ़ की फसलो का बीज का वितरण...

June 24, 2026 11:44 AM

25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, साडास पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...

June 24, 2026 11:19 AM

जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा सड़क सुरक्षा स‍मिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

June 24, 2026 10:46 AM

युवा संगम में 196 अभ्‍यर्थी चयनित, 32 अभ्‍यर्थी को मिले आफर लेटर....

June 24, 2026 10:46 AM