देश का पहला पूर्ण पेपरलैस ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम, संपदा 2.0 और सायबर पंजीयन कार्यालय से कहीं से भी होगा दस्तावेजों का फेसलैस पंजीयन, हर साल 11 हजार करोड़ से अधिक राजस्व....
Updated : March 08, 2026 02:14 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
डिजिटल पंजीयन में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में पंजीयन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने संपदा 2.0 प्रणाली से दस्तावेजों का पूर्णतः पेपरलेस ई-पंजीयन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित यह व्यवस्था नागरिकों को त्वरित सेवाएं देने के साथ-साथ प्रशासन में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करेगी। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राज्य के प्रमुख राजस्व अर्जित करने वाले विभागों में शामिल है। प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 16 लाख दस्तावेजों का पंजीयन किया जाता है, जिससे 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। विभाग की वेब आधारित संपदा प्रणाली के माध्यम से ई-पंजीयन और ई-स्टाम्पिंग की सुविधा प्रदान कर पूरी प्रक्रिया को एंड-टू-एंड इलेक्ट्रॉनिक बनाया गया है।
पेपरलैस और डिजिटल पंजीयन में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य - संपदा 2.0 के माध्यम से दस्तावेजों का पूर्णतः पेपरलेस और डिजिटल पंजीयन संभव हुआ है और यह व्यवस्था लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। इस प्रणाली में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी ई-स्टाम्प तैयार कर सकता है। साथ ही संपत्ति की पहचान भू-अभिलेख और नगरीय प्रशासन के डेटाबेस से की जाती है तथा संपत्ति की जियो-टैगिंग भी की जाती है, जिससे संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी। कृषि भूमि के पूर्ण अंतरण के बाद सायबर तहसील के माध्यम से स्वतः नामांतरण की सुविधा भी शुरू की गई है, वहीं कलेक्टर ऑफ स्टाम्प न्यायालय की प्रक्रिया को भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। ई-गवर्नेंस को और मजबूत बनाने के लिए भोपाल स्थित महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय में सायबर पंजीयन कार्यालय स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से लगभग 75 प्रकार के दस्तावेजों का फेसलेस पंजीयन किया जा सकेगा। सायबर सब-रजिस्ट्रार राज्य के किसी भी जिले के दस्तावेजों का ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। फेसलेस पंजीयन प्रक्रिया में पक्षकारों के लिए आधार आधारित वीडियो KYC करना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के डिजिटल निष्पादन के बाद उन्हें ऑनलाइन सायबर उप-पंजीयक के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इससे नागरिकों को उप पंजीयक कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। नई व्यवस्था के तहत लीज, मॉर्टगेज, डी-मॉर्टगेज, संपत्ति में पत्नी या बेटी का नाम जोड़ने और मुख्तियारनामा जैसे दस्तावेज अब कहीं से भी ऑनलाइन तैयार कर पंजीकृत किए जा सकते हैं। डिजिटल तकनीक के उपयोग से मध्यप्रदेश ने ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है और आने वाले समय में यह व्यवस्था नागरिक सेवाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा भरोसेमंद बनाएगी।
और खबरे
सात जिलों में निर्माण कार्यों की जांच 35 प्रोजेक्ट का किया औचक निरीक्षण, अमानक कार्य पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसलटेंट के विरुद्ध कार्रवाई और विभागीय अधिकारियों को नोटिस....
March 08, 2026 02:18 AM
देश का पहला पूर्ण पेपरलैस ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम, संपदा 2.0 और सायबर पंजीयन कार्यालय से कहीं से भी होगा दस्तावेजों का फेसलैस पंजीयन, हर साल 11 हजार करोड़ से अधिक राजस्व....
March 08, 2026 02:14 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 08, 2026 02:10 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 08, 2026 02:09 AM
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 51 महिलाओं का सम्मान...
March 07, 2026 04:53 PM
विधानसभा में विधायक कोठारी ने उठाया राजस्व रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का मुद्दा....
March 07, 2026 04:51 PM
मादक पदार्थ तस्करी में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार...
March 07, 2026 04:46 PM
मादक पदार्थों की तस्करी में 04 साल से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार....
March 07, 2026 04:44 PM
मादक पदार्थ तस्करी में एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार...
March 07, 2026 04:43 PM
मादक पदार्थों की तस्करी में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार...
March 07, 2026 04:42 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान के तहत कुंभा नगर में विशेष सफाई अभियान आयोजित, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहे उपस्थित, आमजन को कपड़े की थैलियां वितरित....
March 07, 2026 02:52 PM
दलौदा पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 07, 2026 02:48 PM
म्हारो पावन चित्तौड अभियान , विरासत को संवारने की पहल अभियान के तहत पाडल पोल झरना क्षेत्र का होगा उद्धार दुर्ग क्षेत्र होगा स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यटकों के लिए आकर्षक - जिला कलक्टर...
March 07, 2026 02:42 PM
बीजीय मसालों की उन्नत उत्पादन तकनीकी आधारित कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न..
March 07, 2026 02:35 PM
आप पार्टी का होली मिलन एवं संगठन निर्माण बैठक सम्पन्न...., आगामी पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियां प्रारम्भ....
March 07, 2026 02:15 PM
अब 10 मार्च तक करवा सकेंगे गेहूं उपार्जन का पंजीयन....
March 07, 2026 01:13 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल....
March 07, 2026 01:08 PM
हाईकोर्ट ने नहीं रोका ट्रांसफर, जीरन कॉलेज प्राचार्य की याचिका खारिज, परीक्षाओं तक मिली अस्थायी राहत, अदालत की दो टूक, ट्रांसफर सेवा का हिस्सा, नीति के सहारे नहीं रुक सकता तबादला....
March 07, 2026 01:00 PM
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बैरागी जी की स्मृति में नंदी सदन हेतु गौशाला को पाइप दान किये...
March 07, 2026 12:57 PM