FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रंगपंचमी पर्व पर निकलने वाले पारंपरिक गैर जुलूस के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग का निरीक्षण, ड्रोन से भी की गई निगरानी….

  Updated : March 08, 2026 03:45 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

रतलाम :- रंगपंचमी पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकलने वाले पारंपरिक गैर जुलूस के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में रतलाम शहर, जावरा शहर, सैलाना, बड़ावदा सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर निकलने वाले गैर जुलूस के मार्गों का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, निरंतर पेट्रोलिंग करने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा आमजन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त गैर जुलूस मार्ग का ड्रोन के माध्यम से भी निरीक्षण किया गया, जिससे जुलूस मार्ग, संभावित भीड़ वाले क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का विस्तृत आकलन किया जा सके। ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रतलाम पुलिस द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि रंगपंचमी पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई है।
रतलाम पुलिस द्वारा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है ताकि रंगपंचमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर, आयुष्मान के बावजूद लाखों की मांग के आरोप, घायल युवक की मौत के बाद परिजन धरने पर बैठे....

March 08, 2026 06:30 AM

खेत से अवैध गांजा कब पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा थाना पुलिस की कार्यवाही...

March 08, 2026 06:26 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा चित्तौड़गढ़ में अतिरिक्त अफीम बरामद, 52 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त...

March 08, 2026 04:54 AM

रंगपंचमी पर्व पर निकलने वाले पारंपरिक गैर जुलूस के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग का निरीक्षण, ड्रोन से भी की गई निगरानी….

March 08, 2026 03:45 AM

सात जिलों में निर्माण कार्यों की जांच 35 प्रोजेक्ट का किया औचक निरीक्षण, अमानक कार्य पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसलटेंट के विरुद्ध कार्रवाई और विभागीय अधिकारियों को नोटिस....

March 08, 2026 02:18 AM

देश का पहला पूर्ण पेपरलैस ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम, संपदा 2.0 और सायबर पंजीयन कार्यालय से कहीं से भी होगा दस्तावेजों का फेसलैस पंजीयन, हर साल 11 हजार करोड़ से अधिक राजस्व....

March 08, 2026 02:14 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 08, 2026 02:10 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 08, 2026 02:09 AM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 51 महिलाओं का सम्मान...

March 07, 2026 04:53 PM

विधानसभा में विधायक कोठारी ने उठाया राजस्व रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का मुद्दा....

March 07, 2026 04:51 PM

मादक पदार्थ तस्करी में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार...

March 07, 2026 04:46 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में 04 साल से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार....

March 07, 2026 04:44 PM

मादक पदार्थ तस्करी में एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार...

March 07, 2026 04:43 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार...

March 07, 2026 04:42 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान के तहत कुंभा नगर में विशेष सफाई अभियान आयोजित, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहे उपस्थित, आमजन को कपड़े की थैलियां वितरित....

March 07, 2026 02:52 PM

दलौदा पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार....

March 07, 2026 02:48 PM

म्हारो पावन चित्तौड अभियान , विरासत को संवारने की पहल अभियान के तहत पाडल पोल झरना क्षेत्र का होगा उद्धार दुर्ग क्षेत्र होगा स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यटकों के लिए आकर्षक - जिला कलक्टर...

March 07, 2026 02:42 PM

बीजीय मसालों की उन्नत उत्पादन तकनीकी आधारित कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न..

March 07, 2026 02:35 PM

आप पार्टी का होली मिलन एवं संगठन निर्माण बैठक सम्पन्न...., आगामी पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियां प्रारम्भ....

March 07, 2026 02:15 PM