सात जिलों में निर्माण कार्यों की जांच 35 प्रोजेक्ट का किया औचक निरीक्षण, अमानक कार्य पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसलटेंट के विरुद्ध कार्रवाई और विभागीय अधिकारियों को नोटिस....
Updated : March 08, 2026 02:18 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
समीक्षा में 20 अन्य कार्यों में सुधार के दिए निर्देश
प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा विशेष कार्ययोजना बनाकर औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में विभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के तहत 6 मार्च को मुख्य अभियंताओं के सात दलों ने सीहोर, पांढुर्णा, भिण्ड, बड़वानी, मऊगंज, उज्जैन और पन्ना जिलों में विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 35 कार्यों को रेंडम आधार पर चयनित कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए कार्यों में 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल) के, 5 कार्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई (भवन) के, 6 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 2 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम तथा 1 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित रहे। निरीक्षणों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा बैठक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव, की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में प्रमुख अभियंता (सड़क/पुल) श्री के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) श्री एस.आर. बघेल, प्रमुख अभियंता (बी.डी.सी.) श्री अजय श्रीवास्तव, तकनीकी सलाहकार एमपीआरडीसी श्री आर.के. मेहरा सहित विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री और निरीक्षण दल के अधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए। समीक्षा में भिण्ड जिले के उदोतगढ़ में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा जी-टाइप और एचआई-टाइप आवासीय भवनों का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार मेसर्स जय कैला देवी कंस्ट्रक्शन कंपनी, मुरैना को ब्लैकलिस्ट करने तथा कंसल्टेंट मेसर्स एनोवियस कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल के विरुद्ध कार्रवाई और वसूली के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पाए गए 20 निर्माण कार्यों में आवश्यक सुधार करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूर्व में किए गए निरीक्षणों के प्रतिवेदनों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण किया जाए। साथ ही मुख्य अभियंता और अधीक्षण यंत्री स्वयं इसकी नियमित समीक्षा करें, जिससे आगामी माह की ग्रेडिंग में सुधार हो सके। इसके अतिरिक्त पुल-पुलियों के मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा जहां पुल-पुलियों की स्थिति खतरनाक हो, वहां नए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे मानसून से पूर्व आवश्यक कार्य पूरे किए जा सकें। साथ ही सड़क सुरक्षा और ब्रिज सेफ्टी ऑडिट के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने, लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप के माध्यम से सभी सड़कों की मैपिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि नई सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए कार्यादेश जारी करने से पहले संबंधित सड़क का सर्वेक्षण लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से किया जाएगा। विभाग के अंतर्गत नए कार्यों के वर्क ऑर्डर भी इसी ऐप के माध्यम से कोड जारी कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
और खबरे
रंगपंचमी पर्व पर निकलने वाले पारंपरिक गैर जुलूस के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग का निरीक्षण, ड्रोन से भी की गई निगरानी….
March 08, 2026 03:45 AM
सात जिलों में निर्माण कार्यों की जांच 35 प्रोजेक्ट का किया औचक निरीक्षण, अमानक कार्य पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसलटेंट के विरुद्ध कार्रवाई और विभागीय अधिकारियों को नोटिस....
March 08, 2026 02:18 AM
देश का पहला पूर्ण पेपरलैस ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम, संपदा 2.0 और सायबर पंजीयन कार्यालय से कहीं से भी होगा दस्तावेजों का फेसलैस पंजीयन, हर साल 11 हजार करोड़ से अधिक राजस्व....
March 08, 2026 02:14 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 08, 2026 02:10 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 08, 2026 02:09 AM
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 51 महिलाओं का सम्मान...
March 07, 2026 04:53 PM
विधानसभा में विधायक कोठारी ने उठाया राजस्व रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का मुद्दा....
March 07, 2026 04:51 PM
मादक पदार्थ तस्करी में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार...
March 07, 2026 04:46 PM
मादक पदार्थों की तस्करी में 04 साल से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार....
March 07, 2026 04:44 PM
मादक पदार्थ तस्करी में एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार...
March 07, 2026 04:43 PM
मादक पदार्थों की तस्करी में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार...
March 07, 2026 04:42 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान के तहत कुंभा नगर में विशेष सफाई अभियान आयोजित, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहे उपस्थित, आमजन को कपड़े की थैलियां वितरित....
March 07, 2026 02:52 PM
दलौदा पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 07, 2026 02:48 PM
म्हारो पावन चित्तौड अभियान , विरासत को संवारने की पहल अभियान के तहत पाडल पोल झरना क्षेत्र का होगा उद्धार दुर्ग क्षेत्र होगा स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यटकों के लिए आकर्षक - जिला कलक्टर...
March 07, 2026 02:42 PM
बीजीय मसालों की उन्नत उत्पादन तकनीकी आधारित कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न..
March 07, 2026 02:35 PM
आप पार्टी का होली मिलन एवं संगठन निर्माण बैठक सम्पन्न...., आगामी पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियां प्रारम्भ....
March 07, 2026 02:15 PM
अब 10 मार्च तक करवा सकेंगे गेहूं उपार्जन का पंजीयन....
March 07, 2026 01:13 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल....
March 07, 2026 01:08 PM
हाईकोर्ट ने नहीं रोका ट्रांसफर, जीरन कॉलेज प्राचार्य की याचिका खारिज, परीक्षाओं तक मिली अस्थायी राहत, अदालत की दो टूक, ट्रांसफर सेवा का हिस्सा, नीति के सहारे नहीं रुक सकता तबादला....
March 07, 2026 01:00 PM