FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा चित्तौड़गढ़ में अतिरिक्त अफीम बरामद, 52 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त...

  Updated : March 08, 2026 04:54 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- लाइसेंस प्राप्त अफीम के अवैध विचलन (डायवर्जन) के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्य प्रदेश इकाई की निवारक टीम ने उप नारकोटिक्स आयुक्त (DNC), नीमच के कार्यालय के नेतृत्व में एक सफल तलाशी अभियान चलाया, जिसमें अविवेदित अफीम तथा अफीम मिश्रित पानी की बड़ी मात्रा बरामद की गई।विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर CBN अधिकारियों ने दिनांक 06 मार्च 2026 को पांडोली स्टेशन, कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ स्थित एक आवासीय परिसर की तलाशी ली। यह परिसर एक व्यक्ति के स्वामित्व में पाया गया, जहाँ तीन लाइसेंस प्राप्त अफीम कृषक अपने कार्य के लिए किराये के कमरों में रह रहे थे।
महत्वपूर्ण विसंगतियाँ उजागर - इन कृषकों के पास उपलब्ध अफीम के भौतिक सत्यापन के दौरान अधिकारियों ने पाया कि वास्तविक रूप से उपलब्ध अफीम की मात्रा और प्रारंभिक तौल रजिस्टर (Preliminary Weighment Register - PWR) में दर्ज मात्रा के बीच भारी अंतर है।
NDPS नियम, 1985 के नियम 13 के अंतर्गत कृषकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे प्रतिदिन एकत्रित अफीम को दैनिक तौल हेतु प्रस्तुत करें, ताकि उसका विधिवत अभिलेखन किया जा सके। किंतु तलाशी के दौरान बरामद कुल मात्रा पंजीकृत मात्रा से कई गुना अधिक पाई गई.
कुल अफीम बरामद 52.494 किलोग्राम, वैधानिक कार्रवाई - चूंकि बरामद की गई मात्रा का मिलान पंजीकृत उत्पादन से नहीं हो सका, अतः संपूर्ण मात्रा को मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 8, 18(ब), 19 एवं 42 के अंतर्गत जब्त कर लिया गया तलाशी के समय संबंधित कृषक मौके पर उपस्थित नहीं थे तथा उनसे अभी पूछताछ किया जाना शेष है। प्रकरण में आगे की जांच प्रचलित है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं लाइसेंस प्राप्त अफीम के दुरुपयोग को रोकने हेतु सतत एवं दृढ़तापूर्वक कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अल्टो कार से 47.540 किलोग्राम डोडा चुरा किया जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंडफिया पुलिस की कार्यवाही..

March 08, 2026 06:33 AM

सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर, आयुष्मान के बावजूद लाखों की मांग के आरोप, घायल युवक की मौत के बाद परिजन धरने पर बैठे....

March 08, 2026 06:30 AM

खेत से अवैध गांजा कब पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा थाना पुलिस की कार्यवाही...

March 08, 2026 06:26 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा चित्तौड़गढ़ में अतिरिक्त अफीम बरामद, 52 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त...

March 08, 2026 04:54 AM

रंगपंचमी पर्व पर निकलने वाले पारंपरिक गैर जुलूस के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग का निरीक्षण, ड्रोन से भी की गई निगरानी….

March 08, 2026 03:45 AM

सात जिलों में निर्माण कार्यों की जांच 35 प्रोजेक्ट का किया औचक निरीक्षण, अमानक कार्य पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसलटेंट के विरुद्ध कार्रवाई और विभागीय अधिकारियों को नोटिस....

March 08, 2026 02:18 AM

देश का पहला पूर्ण पेपरलैस ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम, संपदा 2.0 और सायबर पंजीयन कार्यालय से कहीं से भी होगा दस्तावेजों का फेसलैस पंजीयन, हर साल 11 हजार करोड़ से अधिक राजस्व....

March 08, 2026 02:14 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 08, 2026 02:10 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 08, 2026 02:09 AM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 51 महिलाओं का सम्मान...

March 07, 2026 04:53 PM

विधानसभा में विधायक कोठारी ने उठाया राजस्व रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का मुद्दा....

March 07, 2026 04:51 PM

मादक पदार्थ तस्करी में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार...

March 07, 2026 04:46 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में 04 साल से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार....

March 07, 2026 04:44 PM

मादक पदार्थ तस्करी में एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार...

March 07, 2026 04:43 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार...

March 07, 2026 04:42 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान के तहत कुंभा नगर में विशेष सफाई अभियान आयोजित, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहे उपस्थित, आमजन को कपड़े की थैलियां वितरित....

March 07, 2026 02:52 PM

दलौदा पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार....

March 07, 2026 02:48 PM

म्हारो पावन चित्तौड अभियान , विरासत को संवारने की पहल अभियान के तहत पाडल पोल झरना क्षेत्र का होगा उद्धार दुर्ग क्षेत्र होगा स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यटकों के लिए आकर्षक - जिला कलक्टर...

March 07, 2026 02:42 PM

बीजीय मसालों की उन्नत उत्पादन तकनीकी आधारित कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न..

March 07, 2026 02:35 PM