FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सुख सेवा संस्थान ने ग्यारह मातृशक्तियों को किया सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन....

  Updated : March 08, 2026 10:49 AM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  आयोजन

चित्तौड़गढ़ /भीलवाड़ा :- सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा 8 मार्च 2025 रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्यारह मातृशक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने सभी मातृशक्तियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया और अपने उद्बोधन में कहा कि बिना महिलाओं के हम समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अगर समाज में महिला सशक्त होगी तभी समाज और देश मजबूत बनेगा। संस्थान काउंसलर प्रभात शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मानित नारी शक्ति ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व बाल कल्याण समिति अध्यक्षा एवं समाज सेविका प्रोफ़ेसर (डॉ.) सुशीला लड्ढा ने इस अवसर पर कहा कि नारी समाज की रीड की हड्डी है और नारी का सम्मान सर्वोपरि है। महिला अपने सम्मान के खातिर अपने जान भी दांव पर लगा देती है। उन्होंने इलाजरत मरीजों को इतिहास की कई महिलाओं के उदाहरण देकर उनका उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ दर्शना मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधी आबादी पूरे देश में महिलाओं की है और अगर महिला आत्मनिर्भर बनेगी तो समाज में उसका मान बढ़ेगा। साथ ही इलाजरत मरीजों को उन्होंने कहा कि अपने परिवार की महिलाओं का आदर सम्मान करे और अगर आप नशा नहीं करेंगे तो उनका भी मान बढ़ेगा। योग प्रशिक्षक वंदना वैष्णव ने इलाजरत मरीजों को दैनिक रूप से योग और मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वह हमेशा अच्छे कामों में व्यस्त रहें और नशे से दूर रहें। दिशा दशोरा और डिंपल गुजर ने भी इलाजरत मरीजों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया और अपने परिवार को सुचारू रूप से चलाने के लिए टिप्स बताएं। इस अवसर उपस्थित ईशा कंवर ने भी जिंदगी प्यार का गीत है गाना गाकर जिंदगी को इस दिशा में जीने के लिए संदेश दिया। इन मातृशक्तियों हुआ सम्मान - संस्थान कोऑर्डिनेटर व कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार चेचानी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व बाल विकास समिति अध्यक्ष शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर सुशीला लड्ढा, एक्यूप्रेशर चिकित्सक व समाज सेविका डॉ. दर्शना मेहता का सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, योग प्रशिक्षक वंदना वैष्णव आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु डॉ. मीनाक्षी शर्मा पर्यावरण व पशु प्रेमी असहाय पशुओं की सेवा करने हेतु उल्लेखनीय कार्य, शिवानी माहेश्वरी को बेजुबान जानवरों के पालन पोषण व इलाज में उल्लेखनीय कार्य हेतु, दिशा दशोरा वृद्धजनों की सहायता हेतु , श्रीमती हरदीप कौर सामाजिक कार्यों में योगदान हेतु गुणवन्ती व्यास आकाशवाणी चित्तौड़गढ़ उद्घोषिका, नवोदित गायिका ईशा कंवर, डिंपल गुर्जर को उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र के नए कैंपस महाराणा प्रताप सेतु, चामटी खेड़ा रोड, हर्ष नगर में आयोजित इस आयोजन में मोहल्ले की मातृशक्तियों का भी सम्मान किया गया जिसमें सीमा शर्मा, कल्पना जी, रेखा जी सहित अन्य महिलाएं भी शामिल रही। कार्यक्रम में संस्थान उपाध्यक्ष शोएब पठान, संस्थान सदस्य जितेंद्र सिंह तोमर, विनय पालीवाल, चैन सिंह भाटी, गोविंद, कन्हैया लाल, इशाक, पवन, कमलेश, शोहेब, दीपक इत्यादि का सहयोग रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..

March 09, 2026 04:33 PM

लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...

March 09, 2026 04:15 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....

March 09, 2026 03:58 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...

March 09, 2026 03:56 PM

मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:53 PM

श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...

March 09, 2026 03:48 PM

बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...

March 09, 2026 03:47 PM

महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...

March 09, 2026 03:46 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:44 PM

भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….

March 09, 2026 03:41 PM

संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…

March 09, 2026 03:38 PM

5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…

March 09, 2026 03:35 PM

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...

March 09, 2026 03:01 PM

चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....

March 09, 2026 01:52 PM

भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....

March 09, 2026 01:33 PM

नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....

March 09, 2026 01:20 PM

शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....

March 09, 2026 01:02 PM

आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....

March 09, 2026 12:51 PM

ग्राम बावड़ा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....

March 09, 2026 12:43 PM