FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इंदौर जल विवाद के बीच कैलाश विजयवर्गीय के खेती बयान पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार की प्रतिक्रिया, शून्य लागत खेती का दावा भ्रामक, सरकार किसानों को गुमराह कर असल मुद्दों से भटका रही....

  Updated : March 30, 2026 11:55 AM

DESK NEWS

  राजनीति

जावद (प्रदीप तिवारी) :- इंदौर में गटर के दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे को उठाते हुए जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने नगर प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो मंत्री इंदौर में जनता को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पाए, वही अब जावद में प्राकृतिक खेती पर भाषण देकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। श्री पाटीदार ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय ने अपने भाषण में किसानों को प्राकृतिक तरीके से खेती करने की सलाह देते हुए 0 प्रतिशत खर्च का दावा किया, जो पूरी तरह से भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक खेती बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के, प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर की जाने वाली एक टिकाऊ खेती पद्धति जरूर है, लेकिन यह बिल्कुल भी शून्य लागत वाली नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस खेती में मुख्य रूप से देसी गाय के गोबर, गौमूत्र, गुड़ और बेसन से तैयार किए जाने वाले ‘जीवामृत’ का उपयोग होता है। इसके लिए किसानों को न केवल अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, बल्कि सामग्री जुटाने में आर्थिक खर्च भी करना पड़ता है। ऐसे में 0 प्रतिशत लागत का दावा करना किसानों को भ्रमित करने जैसा है।

महंगाई और लागत से जूझ रहा किसान - श्री पाटीदार ने कहा कि प्रदेश का किसान पहले से ही बढ़ती महंगाई, महंगे बीज, खाद, डीजल और सिंंचाई संकट से जूझ रहा है। ऐसे समय में इस प्रकार के अव्यावहारिक बयान किसानों की समस्याओं को हल करने के बजाय उन्हें और उलझाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय किसानों की आय दोगुनी करने का बड़ा वादा किया गया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने इसे लॉलीपॉप करार देते हुए कहा कि अब उसी तरह के नए-नए प्रयोगों और घोषणाओं के जरिए किसानों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री पाटीदार ने आरोप लगाया कि जावद क्षेत्र में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र खोलने की बात भी इसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे किसानों का ध्यान उनकी वास्तविक समस्याओं, जैसे फसल का उचित मूल्य, कर्ज, सिंंचाई और लागत से हटाया जा सके।

इंदौर के गंदे पानी का मुद्दा उठाया - अपने बयान में उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए मंत्री विजयवर्गीय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब वे इंदौर के प्रभारी थे, तब वहां की जनता को गटर का दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ा, जिससे कई लोगों की मौत हुई और अनेक लोग बीमार पड़े। उन्होंने कहा कि जो मंत्री अपने शहर में स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पाए, वे आज किसानों को स्वास्थ्य और पर्यावरण की सीख दे रहे हैं।
विधायक सकलेचा पर भी साधा निशाना - श्री पाटीदार ने जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक सकलेचा द्वारा जावद विधानसभा को जापान बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि क्षेत्र में मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की परेशानियों जैसे गंभीर जनहित के मुद्दों से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। श्री पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और आम जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और ऐसे भ्रामक बयानों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह दिखावटी घोषणाओं के बजाय जमीनी स्तर पर ठोस कार्य कर किसानों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विधायक,भाजपा जिलाध्यक्ष व नपाध्यक्ष की उपस्थिति में नपा नीमच में हुआ नवनियुक्त एल्डरमेनो का स्वागत....

March 30, 2026 01:43 PM

जावद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...

March 30, 2026 12:13 PM

इंदौर जल विवाद के बीच कैलाश विजयवर्गीय के खेती बयान पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार की प्रतिक्रिया, शून्य लागत खेती का दावा भ्रामक, सरकार किसानों को गुमराह कर असल मुद्दों से भटका रही....

March 30, 2026 11:55 AM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....

March 30, 2026 11:48 AM

उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कल जावद आएंगे….

March 30, 2026 11:35 AM

शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों को दिया जा रहा है पेयजल गुणवत्‍ता परीक्षण का प्रशिक्षण आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एफ.टी.के.कीट वितरित....

March 30, 2026 11:32 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी विभाग कार्य योजना अनुसार अविलंब कार्य प्रारंभ करें - सीईओ श्री वैष्‍णव जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की समीक्षा...

March 30, 2026 11:30 AM

उप संचालक कृषि‍ श्री पटेल सेवानिवृत्‍त....

March 30, 2026 11:29 AM

कमरतोड़ महंगाई और ओलावृष्टि के मुआवजे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन से जन-समस्याओं के समाधान की मांग, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकार को घेरा, बिजली, गैस में वृद्धि वापस लेने और किसान हितो की उठाई आवाज़, ग्रीनको प्लांट की जांच आवश्यक...

March 30, 2026 11:24 AM

डीकैन में कुदरत का करिश्मा, बेमौसम ओलावृष्टि से सड़कें हुईं सफेद, शिमला जैसा बना नजारा...

March 30, 2026 11:22 AM

तांत्रिक क्रियाएं, मारपीट और फिर घर से निकाला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, नीमच में नवविवाहिता के आत्मघाती कदम के बाद भी पुलिस मौन, आक्रोशित परिजनों ने घेरा पुलिस कार्यालय....

March 30, 2026 11:13 AM

जिले की शेष रही 25 कम्‍पोजिट मदिरा दुकानों का ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 31 मार्च को...

March 30, 2026 08:55 AM

सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री जगदीश बावरी सेवानिवृत्त...

March 30, 2026 08:54 AM

उज्जैन में जैन पत्रकार महाकुंभ का शंखनाद, पत्रकारिता, धर्म और संकल्प का अनूठा संगम....

March 30, 2026 08:35 AM

जीरन क्षेत्र में घरेलु गैस लीक होने से आग लगने के कारण घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति को, डायल 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल....

March 30, 2026 08:09 AM

जावद में देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक खेती महायज्ञ, कृषि ऋषि डॉ. पालेकर दे रहे निःशुल्क प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बता रहे सफल मॉडल, देशभर से जुटे हजारों किसान, समापन पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा होंगे शामिल....

March 30, 2026 07:28 AM

2050 स्थानों पर जांच में 2912 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 9 प्रकरणों में एफआईआर - खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

March 30, 2026 02:43 AM

दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान का राष्ट्र गान के साथ दीनदयाल मंडल मनासा का प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ….

March 30, 2026 02:15 AM

सरवानिया में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, देवतलाई श्री वीर बाल हनुमान मंदिर समिति की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी...

March 30, 2026 02:07 AM