FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्राकृतिक खेती महाकुंभ का आज होगा भव्य समापन, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा करेंगे शिरकत, जहर मुक्त - जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा करेंगे....

  Updated : March 30, 2026 04:54 PM

DESK NEWS

  कृषि

जावद :- नीमच जिले के जावद में चल रहे 'जहरमुक्त - जीरोबजट कृषि प्रशिक्षण शिविर' का मंगलवार,आज 31 मार्च को भव्य समापन होने जा रहा है। कृषि उपज मंडी, जावद में आयोजित इस शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मुख्य रूप से पधार रहे हैं। जावद अंचल और देशभर से आए सैकड़ों किसानों के बीच उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है और क्षेत्रवासियों व आयोजन समिति द्वारा उनके हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन की भव्य तैयारियां की गई हैं। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की अनूठी पहल पर आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसका मंगलवार को विधिवत समापन होगा।
उप मुख्यमंत्री बढ़ाएंगे अन्नदाताओं का उत्साह - मंगलवार को शिविर के अंतिम दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहकर किसानों को अपना मार्गदर्शन देंगे। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से न सिर्फ कर्ज और रासायनिक खादों के चक्रव्यूह से निकलने का प्रयास कर रहे किसानों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि इस महायज्ञ में भाग लेने वाले अन्नदाताओं को नई ऊर्जा भी मिलेगी।
कृषि उपज मंडी जावद में होगा मुख्य कार्यक्रम - समापन समारोह का मुख्य आयोजन मंगलवार, 31 मार्च को कृषि उपज मंडी, जावद (जिला नीमच) में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस शिविर में 'कृषि ऋषि' पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर द्वारा किसानों को केवल एक देसी गाय के सहारे 15 एकड़ में 'शून्य लागत' और 'जहर मुक्त' खेती करने का अचूक मंत्र दिया गया है, जिसे सीखने के लिए भारी संख्या में किसान यहां जुटे हैं। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा के मार्गदर्शन में 31 मार्च को होने वाले इस भव्य समापन समारोह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। क्षेत्र के किसानों से इस समापन अवसर पर भी कृषि उपज मंडी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उप मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने की अपील की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

छह वर्ष बाद मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में फिर शुरू हुई जनसुनवाई, पहले ही दिन घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद के 40 मामलों की हुई त्वरित सुनवाई...

May 26, 2026 05:07 AM

लगभग 100 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, लोक कॉरिडोर बनेगा आस्था, संस्कृति और विकास का भव्य संगम....

May 26, 2026 05:04 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 26, 2026 04:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 26, 2026 04:49 AM

जीरन CHC में बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना जांच किए थमा दी यूरिन टेस्ट रिपोर्ट, वीडियो वायरल...

May 25, 2026 05:10 PM

उदयपुर रेंज पुलिस के साइबर शील्ड एवं जीवन रक्षा अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, आईजी उदयपुर रेंज ने पोस्टर्स का किया विमोचन, अधिकाधिक जनभागीदारी का किया आह्वान....

May 25, 2026 03:39 PM

दशहरा पर श्रमदान से संवर गई श्रीपुरा की प्राचीन बावड़ी रामपुरा नगर परिषद ने कलश यात्रा निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी एवं सांसद प्रतिनिधि विजय दानगड़ की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब...

May 25, 2026 02:27 PM

पवित्र भाव के बिना पुण्य कर्म नहीं मिलता है - वैराग्य सागर जी महाराज..

May 25, 2026 02:16 PM

46 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, मुरमुरे के कट्टों में छिपाकर हो रहा था परिवहन....

May 25, 2026 02:13 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पवनचक्की से 10 लाख की कॉपर केबल लूट का पर्दाफाश, 16 आरोपी गिरफ्तार....

May 25, 2026 01:21 PM

जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान विभिन्न रुपों में अवतार लेकर है - पं. डॉ. बबलू वैष्णव

May 25, 2026 12:00 PM

बमोरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंदिर परिसर में सफाई कर गंगा दशमी पर महाआरती की गई...

May 25, 2026 11:57 AM

रीवा में साध्वी दुर्घटना के बाद वाहन रैली निकाल कर सकल जैन समाज ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ज्ञापन सोपा...

May 25, 2026 11:35 AM

आर्यिका माताजी की दुर्घटना पर सिंगोली में जैन समाज का आक्रोश, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग....

May 25, 2026 11:12 AM

जल के बिना जीवन संभव नहीं, जल जीवन का अभिन्न अंग - सांसद श्री गुप्ता, गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना घाट पर हुआ सामूहिक श्रमदान...

May 25, 2026 11:05 AM

धनिया उत्पादन में नीमच बनेगा अग्रणी, 700 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य, कलेक्टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में एक जिला एक उत्पाद के तहत समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न, जिले में ओडीओपी के तहत 65 धनियां प्रसंस्‍करण इकाईयां स्‍थापित...

May 25, 2026 10:42 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान, नपा ने श्रीमती जायसवाल की उपस्थिति में पारसी बावड़ी पार्क पर चलाया सफाई अभियान...

May 25, 2026 10:39 AM

सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...

May 25, 2026 10:34 AM

सरवानिया महाराज मण्डलम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....

May 25, 2026 10:16 AM