FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है - श्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्‍याण वर्ष मनाया जा रहा है, उपमुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा जावद में चार दिवसीय जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन...

  Updated : March 31, 2026 12:03 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रदेश सरकार द्वारा मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्‍व में इस कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार पूरे वर्ष कृषि से संब‍ंधित, कृषि आधारित कार्य कर रही है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस वर्ष बजट में कृषि के लिए 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। यह बात प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने नीमच जिले के जावद में मण्‍डी प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर के मंगलवार को समापन समारोह को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिह चौहान, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, पद्मश्री श्री सुभाष पालेकर, मीरोलेब्‍स की संस्‍थापक सुश्री सुनिता गुप्‍ता, दीप प्रोजेक्‍ट के श्री नचिकेत भटकर सहित जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मंचासीन थे। उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने अपने उदबोधन में जहर मुक्‍त, जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजन की सराहना करते हुए कहा, कि किसान भाईयों ने इस प्रशिक्षण में जो भी सीखा है, जाना, समझा है, उसे धरातल पर उतारने का प्रयास करें। खेती में अपनाएं। उन्‍होने जावद क्षेत्र में विधायक श्री सखलेचा की पहल पर नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण अभियान, डिजीटल शिक्षा, ए.आई.शिक्षा के प्रोजेक्‍ट की सराहना की. उपमुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा, कि प्रधानमंत्री जी ने आयुष्‍मान भारत योजना के माध्‍यम से देश के गरीबों को आयुष्‍मान कार्ड से 5 लाख रूपये प्रति वर्ष नि:शुल्‍क उपचार की सुविधा उपलब्‍ध कराई है। किसान सम्‍मान निधि के माध्‍यम से सीधे किसानों के खाते में डीबीटी से राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्‍होने उपस्थितजनों का आव्‍हान किया, कि हर एक व्‍यक्ति जिस क्षेत्र में भी है, उस क्षेत्र में मन लगाकर काम करने का संकल्‍प लें, तो वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की प्रधानमंत्री जी की परिकल्‍पना साकार होगी। उपमुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने दीप प्रोजेक्‍ट के तहत जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों के ए.आई.सीखने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्‍होने जावद क्षेत्र की सभी नगर परिषदों के निवनियुक्‍त वरिष्‍ठ पार्षदगणों का स्‍वागत/अभिनन्‍दन भी किया। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने अध्‍यक्षीय उदबोधन में कहा, कि समय के साथ खेती का स्‍वरूप भी बदल रहा है। जावद के सरकारी स्‍कूल के 50 छात्र एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे है। शासकीय स्‍कूलों में जे.ई.ई.नीट की नि:शुल्‍क कोचिंग सुविधा के उक्‍त परिणाम मिले है। विधायक श्री सखलेचा ने कहा, कि इस प्रशिक्षण शिविर स्‍थल पर विभिन्‍न 16 विभागों की स्‍टाल एवं प्रदर्शनी लगी है। 8 राज्‍यों के किसान इस प्रशिक्षण में चार दिन से प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे है। जावद क्षेत्र के 1500 विद्यार्थी आठ माह से ए.आई.की पढ़ाई कर रहे है। इनमें से 800 बच्‍चे कृषि में ए.आई.का उपयोग सीख रहे है। उन्‍होने कहा, कि सभी विभागों, कृषि वैज्ञानिकों और श्री सुभाष पालेकर जी के मार्गदर्शन से जावद क्षेत्र का किसान देश, प्रदेश का अग्रणी किसान बनेगा। उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ किया जा रहा है। ए.आई.सीख चुके 300 बच्‍चें क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को स्‍थानीय स्‍तर पर शासन की विभिन्‍न योजनाओं का ऑनलाईन लाभ दिलाने का काम करेंगे। उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र और जावद क्षेत्र के युवाओं को सबसे पहले आत्‍मनिर्भर बनाने का विशेष प्रयास निरंतर जारी है। ए.आई.तकनीक का उपयोग कर किसानों की आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास क्षेत्र में किया जा रहा है। श्री नचिकेत भटकर ने जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों में संचालित ए.आई.शिक्षा, डिजिटल शिक्षा के डीम प्रोजेक्‍ट की जानकारी दी। उन्‍होने कहा कि क्षेत्र के युवा ए.आई.सीखकर घर बैठे आय भी प्राप्‍त कर रहे है। 1400 बच्‍चों को ए.आई.की शिक्षा दी जा रही है। मुख्‍य वक्‍ता पद्मश्री श्री सुभाष पालेकर ने अपने उदबोधन में कहा, कि मैं पहले ऐसे विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा से मिला हूं जो जावद में नि:शुल्‍क कृषि पर आधारित प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए आयोजित कर रहे है। उन्‍होने कहा, कि मेरी कृषि पद्धति जैविक और प्राकृतिक नहीं है, उससे भिन्‍न है। उन्‍होने कहा, कि किसी भी पेड़ पौधे को जीवित रहने के लिए कीटनाशक और किसी भी प्रकार के खाद के भोजन की जरूरत नहीं होती है। उन्‍होने कहा, कि फसलों में रासायनिक उर्वरक और ना ही कीटनाशक का उपयोग करें। श्री पालेकर जी ने रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्‍प्रभावों के बारे में विस्‍तार से बताया। मीरो लेब्‍स एग्रीटेक की सुश्री सुनिता गुप्‍ता ने कृषि में ए.आई. टेक्‍नॉलाजी का उपयोग करने एवं उसमें होने वाले लाभ के बारे में प्रजेन्‍टेशन दिया। उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र में प्रथम चरण में लहसुन, मक्‍का और संतरा फसल में ए.आई.टेक्‍नालाजी का उपयोग कर कम लागत में अधिक उत्‍पादन के लिए प्रोजेक्‍टर लगया जा रहा है। प्रारंभ में उपमुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने दीप प्रज्‍जवलित कर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह की शुरूआत की। तदपश्‍चात विधायक श्री सखलेचा, श्री राधेश्‍याम मेघवंशी, श्री जसवंत बंजारा, श्री अशोक विक्रम सोनी, श्री शंभूलाल धाकड़, श्री जगदीश पाण्‍डला, श्री मुकेश जाट, श्री सूचित सोनी, श्री सोहनलाल माली, ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सरवानिया न.प.अध्‍यक्ष श्री रूपेंद्र सिह जैन ने किया। इस मौके पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदिया, श्री श्‍याम काबरा, श्री सचिन गोखरू, श्री अर्जून माली, जावद जनपद अध्‍यक्ष, सदस्‍यगण, जिला पंचायत के सदस्‍यगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण तथा नीमच जिले सहित विभिन्‍न 8 राज्‍यों से बड़ी संख्‍या में आए किसान उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच के रजत जयंती समारोह में योगसा को मिला लोक सेवा सम्मान...

March 31, 2026 01:43 PM

राष्ट्रीय कवि चौपाल की 72 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन, कवियों ने वीर, हास्य, प्रेम रस पर कविताएं सुनाकर खूब वाह वाह लूटी...

March 31, 2026 01:41 PM

गौसेवा से न केवल आध्यात्मिक आनंद मिलता है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है - महंत गिरिधर गोपाल....

March 31, 2026 01:39 PM

पंचायत सचिव अशोक कुमार जैन हुए सेवानिवृत्त, जुलूस में जगह-जगह हुआ स्वागत...

March 31, 2026 01:37 PM

भगवती अकादमी बोहेड़ा ने रचा इतिहास, 12 वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, सभी 96 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, 16 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए...

March 31, 2026 01:31 PM

ग्वालटोली में बालाजी की भव्य भजन संध्या कल...

March 31, 2026 01:29 PM

पर्यावरण संरक्षण व समाजसेवा के लिए शिक्षक विश्नोई को डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान ....

March 31, 2026 01:21 PM

नीमच पुलिस के 03 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान...

March 31, 2026 01:18 PM

GSTR-1 सही भरा तो GST की ज्यादातर समस्याएं खत्म-श्री जैन, नीमच में कर सलाहकारों व सीए के साथ बैठक में सेंट्रल जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार जैन नेरिटर्न समय पर भरने पर दिया जोर....

March 31, 2026 01:01 PM

नीमच जिला जल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित, डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध...

March 31, 2026 12:27 PM

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की अर्थी के साथ सैलाना में हल्लाबोल, किसानों-आमजन के मुद्दों पर गरजे कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन....

March 31, 2026 12:20 PM

प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है - श्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्‍याण वर्ष मनाया जा रहा है, उपमुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा जावद में चार दिवसीय जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन...

March 31, 2026 12:03 PM

मादक पदार्थ तस्करी में 3 साल से फरार टॉप 10 में शामिल पांच हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त मुकेश डांगी गिरफ्तार...

March 31, 2026 11:57 AM

अवैध खैर की लकडी की तस्करी के विरुध्द शामगढ पुलिस की बडी कार्यवाही, अवैध खैर की लकडी करीबन 40 क्विंटल से भरा पिकअप वाहन मय आरोपी के वन विभाग वृत गरोठ को अग्रिम कार्यवाही हेतु किया सुपुर्द...

March 31, 2026 11:51 AM

रतलाम पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई, पोल्ट्री फार्म में छिपी MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सरगना जमशेद लाला समेत चार गिरफ्तार...

March 31, 2026 11:46 AM

पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले श्री महावीर सरकार, जिनशासन के त्रिशला नंदन के जयकारों से गूंजा...

March 31, 2026 11:18 AM

नए वित्तीय वर्ष में प्रदेश में राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर रहेगा विशेष फोकस, मुख्यमंत्री की पहल पर मुख्य सचिव ने प्रदेश भर में राजस्व अधिकारियों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश...

March 31, 2026 10:59 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला तस्कर गिरोह पर शिकंजा, 30 ग्राम एमडी और 200 ग्राम अफीम जप्त....

March 31, 2026 10:48 AM

नीमच में सुप्रभात मित्र मंडल ने योग के साथ मनाई महावीर जयंती, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का दिया संदेश...

March 31, 2026 10:33 AM