रतलाम पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई, पोल्ट्री फार्म में छिपी MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सरगना जमशेद लाला समेत चार गिरफ्तार...
Updated : March 31, 2026 11:46 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम / पिपलोदा :- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पिपलोदा अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा के एक पोल्ट्री फार्म को MDMA (एमडी) की अवैध फैक्ट्री में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस की सूचना पर की गई रात्री दबिश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मशहूर ड्रग मैन्युफैक्चरर जमशेद लाला उर्फ सैट समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय की टीम ने गत रात्रि संयुक्त अभियान चलाया। जब टीम पोल्ट्री फार्म पर पहुंची तो चारों आरोपी केमिकल भट्टी पर ड्रग बना रहे थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी हैं - इरशाद खान (35), युसुफ खान (45), सलीम उर्फ राज (40) और मुख्य सरगना जमशेद खान उर्फ लाला (42), जो राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। पूछताछ में जमशेद लाला ने बताया कि वह पिछले कई सालों से एमडी बनाने का काम कर रहा था। उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। तलाशी के दौरान 200 ग्राम तैयार एमडी (कीमत करीब 20 लाख रुपये), 900 ग्राम 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफेनोन, 140.48 किलो MDC केमिकल, 35.6 किलो HCL केमिकल, गैस सिलेंडर, भट्टी, ड्रायर मशीन, वेटिंग मशीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी ने कबूल किया कि एक दिन पहले ही करीब 3 किलो एमडी किसी खरीदार को सप्लाई की गई थी। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। यह कार्रवाई जिले में ड्रग्स के बढ़ते खतरे को रोकने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत पिपलोदा थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।।
और खबरे
भगवती अकादमी बोहेड़ा ने रचा इतिहास, 12 वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, सभी 96 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, 16 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए...
March 31, 2026 01:31 PM
ग्वालटोली में बालाजी की भव्य भजन संध्या कल...
March 31, 2026 01:29 PM
पर्यावरण संरक्षण व समाजसेवा के लिए शिक्षक विश्नोई को डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान ....
March 31, 2026 01:21 PM
नीमच पुलिस के 03 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान...
March 31, 2026 01:18 PM
GSTR-1 सही भरा तो GST की ज्यादातर समस्याएं खत्म-श्री जैन, नीमच में कर सलाहकारों व सीए के साथ बैठक में सेंट्रल जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार जैन नेरिटर्न समय पर भरने पर दिया जोर....
March 31, 2026 01:01 PM
नीमच जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध...
March 31, 2026 12:27 PM
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की अर्थी के साथ सैलाना में हल्लाबोल, किसानों-आमजन के मुद्दों पर गरजे कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन....
March 31, 2026 12:20 PM
प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है - श्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है, उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा जावद में चार दिवसीय जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन...
March 31, 2026 12:03 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 3 साल से फरार टॉप 10 में शामिल पांच हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त मुकेश डांगी गिरफ्तार...
March 31, 2026 11:57 AM
अवैध खैर की लकडी की तस्करी के विरुध्द शामगढ पुलिस की बडी कार्यवाही, अवैध खैर की लकडी करीबन 40 क्विंटल से भरा पिकअप वाहन मय आरोपी के वन विभाग वृत गरोठ को अग्रिम कार्यवाही हेतु किया सुपुर्द...
March 31, 2026 11:51 AM
रतलाम पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई, पोल्ट्री फार्म में छिपी MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सरगना जमशेद लाला समेत चार गिरफ्तार...
March 31, 2026 11:46 AM
पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले श्री महावीर सरकार, जिनशासन के त्रिशला नंदन के जयकारों से गूंजा...
March 31, 2026 11:18 AM
नए वित्तीय वर्ष में प्रदेश में राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर रहेगा विशेष फोकस, मुख्यमंत्री की पहल पर मुख्य सचिव ने प्रदेश भर में राजस्व अधिकारियों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश...
March 31, 2026 10:59 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला तस्कर गिरोह पर शिकंजा, 30 ग्राम एमडी और 200 ग्राम अफीम जप्त....
March 31, 2026 10:48 AM
नीमच में सुप्रभात मित्र मंडल ने योग के साथ मनाई महावीर जयंती, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का दिया संदेश...
March 31, 2026 10:33 AM
47 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार...
March 31, 2026 10:24 AM
रंगों में नहाया जीरन का शिव घाट, जैसे धरती पर उतरा इंद्रधनुष, जल गंगा संवर्धन अभियान ने बदली तस्वीर, अब घाट बना शहर की शान....
March 31, 2026 09:38 AM
रिंगनोद पुलिस ने मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार, 100 ग्राम ब्राउन शुगर सहित हीरो पैशन प्रो बाइक जप्त....
March 31, 2026 09:30 AM
पक्षियों का जीवन बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाऊंडेशन सकोरा विथ सेल्फ़ी अभियान सीजन-7 की शुरुआत, बेजुबान जानवरो पक्षियों के लिए इस वर्ष भी 21 हजार सकोरे बांटे जाएंगे...
March 31, 2026 09:21 AM