GSTR-1 सही भरा तो GST की ज्यादातर समस्याएं खत्म-श्री जैन, नीमच में कर सलाहकारों व सीए के साथ बैठक में सेंट्रल जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार जैन नेरिटर्न समय पर भरने पर दिया जोर....
Updated : March 31, 2026 01:01 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच। सेंट्रल जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार जैन (IRS) ने कहा कि यदि GSTR-1 रिटर्न सही और समय पर भरा जाए, तो जीएसटी से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने इसे जीएसटी प्रणाली की “रीढ़ की हड्डी” बताते हुए कहा कि GSTR-1 और GSTR-3B का सही तरीके से फाइल होना पूरी कर व्यवस्था को सुचारु बनाता है। नीमच आगमन पर कर सलाहकारों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि GSTR-1 की समयबद्धता से अन्य रिटर्न स्वतः ही व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ते हैं और करदाताओं को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सकता है। बैठक की शुरुआत स्वागत के साथ हुई। इस मौके पर ICAI नीमच ब्रांच के चेयरमैन सीए राजकुमार गोयल, वाइस चेयरमैन सीए एन. पाटीदार और सेक्रेटरी सीए भावेश सिंघल मौजूद रहे। वहीं टैक्स बार नीमच के अध्यक्ष बी.एल. धनोटिया और सेक्रेटरी नवीन जैन सहित कई कर सलाहकार भी उपस्थित रहे। जीएसटी नीमच रेंज से अधीक्षक कमलेश शर्मा, निरीक्षक गोवर्धन और टैक्स असिस्टेंट रक्षा चौधरी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य विभाग और कर पेशेवरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तलाशना रहा। इस दौरान विभिन्न कर संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और प्रतिभागियों ने अपने सुझाव भी रखे। अतिरिक्त आयुक्त जैन ने विशेष रूप से रिटर्न समय पर दाखिल करने पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासित और सही फाइलिंग से नोटिस, मिसमैच और अन्य तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में रेंज कार्यालय की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे संवाद जारी रखने की बात कही गई। बैठक में सीए हर्षल बिंदल, हरिओम साहू, टैक्स सलाहकार अंकित अग्रवाल, नयन मारू, रवि सेठिया और एडवोकेट आदित्य सिंहल भी उपस्थित थे।
और खबरे
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पुलिस चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शोभायात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन....
March 31, 2026 02:28 PM
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे मजदूर और किसान,सरकार की नीतियों ने तोड़ी जनता की कमर - तरुण बाहेती, जनविरोधी नीतियों और खिमला प्लांट की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस ने मनासा में बड़ा प्रदर्शन ...
March 31, 2026 01:53 PM
राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच के रजत जयंती समारोह में योगसा को मिला लोक सेवा सम्मान...
March 31, 2026 01:43 PM
राष्ट्रीय कवि चौपाल की 72 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन, कवियों ने वीर, हास्य, प्रेम रस पर कविताएं सुनाकर खूब वाह वाह लूटी...
March 31, 2026 01:41 PM
गौसेवा से न केवल आध्यात्मिक आनंद मिलता है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है - महंत गिरिधर गोपाल....
March 31, 2026 01:39 PM
पंचायत सचिव अशोक कुमार जैन हुए सेवानिवृत्त, जुलूस में जगह-जगह हुआ स्वागत...
March 31, 2026 01:37 PM
भगवती अकादमी बोहेड़ा ने रचा इतिहास, 12 वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, सभी 96 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, 16 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए...
March 31, 2026 01:31 PM
ग्वालटोली में बालाजी की भव्य भजन संध्या कल...
March 31, 2026 01:29 PM
पर्यावरण संरक्षण व समाजसेवा के लिए शिक्षक विश्नोई को डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान ....
March 31, 2026 01:21 PM
नीमच पुलिस के 03 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान...
March 31, 2026 01:18 PM
GSTR-1 सही भरा तो GST की ज्यादातर समस्याएं खत्म-श्री जैन, नीमच में कर सलाहकारों व सीए के साथ बैठक में सेंट्रल जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार जैन नेरिटर्न समय पर भरने पर दिया जोर....
March 31, 2026 01:01 PM
नीमच जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध...
March 31, 2026 12:27 PM
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की अर्थी के साथ सैलाना में हल्लाबोल, किसानों-आमजन के मुद्दों पर गरजे कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन....
March 31, 2026 12:20 PM
प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है - श्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है, उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा जावद में चार दिवसीय जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन...
March 31, 2026 12:03 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 3 साल से फरार टॉप 10 में शामिल पांच हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त मुकेश डांगी गिरफ्तार...
March 31, 2026 11:57 AM
अवैध खैर की लकडी की तस्करी के विरुध्द शामगढ पुलिस की बडी कार्यवाही, अवैध खैर की लकडी करीबन 40 क्विंटल से भरा पिकअप वाहन मय आरोपी के वन विभाग वृत गरोठ को अग्रिम कार्यवाही हेतु किया सुपुर्द...
March 31, 2026 11:51 AM
रतलाम पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई, पोल्ट्री फार्म में छिपी MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सरगना जमशेद लाला समेत चार गिरफ्तार...
March 31, 2026 11:46 AM
पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले श्री महावीर सरकार, जिनशासन के त्रिशला नंदन के जयकारों से गूंजा...
March 31, 2026 11:18 AM
नए वित्तीय वर्ष में प्रदेश में राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर रहेगा विशेष फोकस, मुख्यमंत्री की पहल पर मुख्य सचिव ने प्रदेश भर में राजस्व अधिकारियों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश...
March 31, 2026 10:59 AM