FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अजय राज सिंह झाला हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी भैरुलाल झूपड़ा गिरफ्तार, मामले में अब तक 29 अभियुक्त गिरफ्तार...

  Updated : March 31, 2026 02:39 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में हत्या के फरार मुख्य आरोपी भैरुलाल झूपड़ा को गिरफतार किया है। मामले में मुख्य आरोपी, शरण देने वाले सहित अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में दिंनाक 01.06.2025 की रात्रि को 10.30 बजे सेमलपुरा चौराहे पर विकास होटल की छत पर बेठे अजयराज सिंह पुत्र शिवसिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथी होटल पर खाना खा रहे थे, तब मनोज चौधरी ने रेकी कर अजयराज सिंह झाला की लोकेशन देकर ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट व उसके साथियो को होटल पर बुलाया, जो ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट अपने 15 साथियो के साथ कुल 3 गाडियो में विकास होटल पर पहुंच कर अजयराज सिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथियो पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुवे अजयराज सिंह की हत्या कर दी गई तथा हत्या के पश्चात अजयराज सिंह की डस्टर व बोलेनो गाडी में तोडफोड कर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी गई।
मामले में ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत रिर्पोट पर पुलिस थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर घटना कारित करने वाले आरोपियों को दस्तयाब करने हेतु जिला पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक की टीम ने पूर्व में दौराने अनुसंधान उक्त प्रकरण की घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट सहित घटना कारित करने वाले एवं आरोपियों की फरारी में सहयोग कर साश्यपूर्वक संश्रय देने वालो सहित कुल 28 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में शेष रहे मुख्य आरोपी भैरु झूपड़ा व अन्य की तलाश हेतु एएसपी सरितासिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त शहर चित्तौडगढ बृजेशसिंह आरपीएस के निर्देशन में व तुलसीराम पु.नि. एस.एच.ओ. थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी भैरुलाल पिता हेमराज गुर्जर निवासी दौलाजी का खेड़ा उर्फ झूपडा थान गंगरार जिला चितौड़गढ़ की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। उक्त भैरुलाल गुर्जर थाना हमीरगढ़ के प्रकरण में गिरफ्‌तार हो जिला कारागृह भीलवाड़ा में निरुद्ध होने से मुल्जिम भैरुलाल गुर्जर निवासी दौलाजी का खेड़ा उर्फ झूपड़ा थाना गंगरार को दिनांक सोमवार को उक्त मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर 6 दिन का पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। मामले में अभियुक्त भैरुलाल गुर्जर से घटना कारित करने में प्रयुक्त पिस्टल व उसको फरारी के दौरान शरण देने वाले लोगो के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। मामले में शेष अभियुक्त गण की तलाश जारी है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

धर्मप्रिय रामलाल शर्मा का निधन, पंचतत्व में विलीन....

March 31, 2026 04:16 PM

राष्ट्रीय सेवा योजना संस्था स्तरीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम....

March 31, 2026 03:36 PM

चीताखेड़ा ग्राम पंचायत के मुबारिक मंसूरी बने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष....

March 31, 2026 03:14 PM

अजय राज सिंह झाला हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी भैरुलाल झूपड़ा गिरफ्तार, मामले में अब तक 29 अभियुक्त गिरफ्तार...

March 31, 2026 02:39 PM

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पुलिस चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शोभायात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन....

March 31, 2026 02:28 PM

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे मजदूर और किसान,सरकार की नीतियों ने तोड़ी जनता की कमर - तरुण बाहेती, जनविरोधी नीतियों और खिमला प्लांट की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस ने मनासा में बड़ा प्रदर्शन ​...

March 31, 2026 01:53 PM

राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच के रजत जयंती समारोह में योगसा को मिला लोक सेवा सम्मान...

March 31, 2026 01:43 PM

राष्ट्रीय कवि चौपाल की 72 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन, कवियों ने वीर, हास्य, प्रेम रस पर कविताएं सुनाकर खूब वाह वाह लूटी...

March 31, 2026 01:41 PM

गौसेवा से न केवल आध्यात्मिक आनंद मिलता है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है - महंत गिरिधर गोपाल....

March 31, 2026 01:39 PM

पंचायत सचिव अशोक कुमार जैन हुए सेवानिवृत्त, जुलूस में जगह-जगह हुआ स्वागत...

March 31, 2026 01:37 PM

भगवती अकादमी बोहेड़ा ने रचा इतिहास, 12 वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, सभी 96 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, 16 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए...

March 31, 2026 01:31 PM

ग्वालटोली में बालाजी की भव्य भजन संध्या कल...

March 31, 2026 01:29 PM

पर्यावरण संरक्षण व समाजसेवा के लिए शिक्षक विश्नोई को डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान ....

March 31, 2026 01:21 PM

नीमच पुलिस के 03 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान...

March 31, 2026 01:18 PM

GSTR-1 सही भरा तो GST की ज्यादातर समस्याएं खत्म-श्री जैन, नीमच में कर सलाहकारों व सीए के साथ बैठक में सेंट्रल जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार जैन नेरिटर्न समय पर भरने पर दिया जोर....

March 31, 2026 01:01 PM

नीमच जिला जल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित, डी.एम. ने नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध...

March 31, 2026 12:27 PM

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की अर्थी के साथ सैलाना में हल्लाबोल, किसानों-आमजन के मुद्दों पर गरजे कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन....

March 31, 2026 12:20 PM

प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है - श्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्‍याण वर्ष मनाया जा रहा है, उपमुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा जावद में चार दिवसीय जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन...

March 31, 2026 12:03 PM

मादक पदार्थ तस्करी में 3 साल से फरार टॉप 10 में शामिल पांच हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त मुकेश डांगी गिरफ्तार...

March 31, 2026 11:57 AM